नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 67वें समारोह का आयोजन 22 मार्च को हुआ। हिंदी सिनेमा की बात करें तो इस बार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बाजी मारी है। सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म चुनी गई, इस फिल्म में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात की गई थी। वहीं कंगना रनौत को दो फिल्मों के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, उन्हें ‘मणिकर्णिका’ और फिल्म ‘पंगा’ के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की…
श्रेणी: दिल्ली
दिल्ली के LG को ज्यादा अधिकार देने वाले बिल को लोकसभा की मंजूरी, अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका
नई दिल्ली। लोकसभा ने राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक 2021 को सोमवार को मंजूरी दे दी, जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) की भूमिका और अधिकारों को परिभाषित किया गया है। ‘एलजी को दिल्ली का बॉस’ बनाने वाले इस विधेयक का सत्ताधारी आम आदमी पार्टी विरोध कर रही है। निचले सदन में विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ”संविधान के अनुसार दिल्ली विधानसभा से युक्त सीमित अधिकारों वाला एक केंद्रशासित राज्य है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने फैसले में कहा…
जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, बुलेट ट्रेन का संचालन रुका, बंद किए गए स्कूल, जारी हुई सुनामी की चेतावनी
नई दिल्ली। पिछले एक साल से लगातार धरती के डोलने का सिलसिला दुनियाभर में जारी है। इस बीच शनिवार को जापान की राजनाधी टेक्यो में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई है। इसके अलावा वहां के स्थानीय प्रशासन ने सुनामी की भी चेतावनी जारी कर दी। साथ ही लोगों को समुद्री तटों से हटाया गया। जापानी मीडिया के मुताबिक सुनामी वाली चेतावनी को घंटेभर बाद हटा दिया गया। वहीं ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने एहतियात के तौर पर बुलेट ट्रेन का संचालन रोक दिया है। नेशनल…
अभिनेता सोनू सूद को स्पाइस जेट ने किया खास अंदाज में सैल्यूट, फ्लाइट पर उकेरी तस्वीर
नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन में जब लोग परेशानियों का सामना कर रहे थे उस समय फिल्म अभिनेता सोनू सूद लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने लोगों लॉकडाउन के दौरान लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में अपने पैसों से व्यवस्था की। मुंबई से कई बसें बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शहरों के लिए निकली। उनकी इस दिलेरी को लोगों की सराहना मिली। अब एविएशन कंपनी स्पाइस जेट ने खास अंदाज में सोनू सूद को सैल्यूट किया है। स्पाइस जेट ने अपनी फ्लाइट पर सोनू सूद की…
संसद: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- कोविड टीके पूरी तरह सुरक्षित, भ्रमित होने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के टीकों को लेकर अनेक लोगों के मन में पैदा हो रहीं आशंकाओं को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में वैज्ञानिक विश्लेषण के बाद टीकों को मंजूरी दी गयी है और हमें इन पर विश्वास करना चाहिए। हर्षवर्धन ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि देश-दुनिया में बहुत सारे लोगों के मन में आशंका है कि कोरोना वायरस का टीका आने वाले समय में नुकसान तो नहीं पहुंचाएगा? उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में जिन दो…
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, आखिर कितनी पीढ़ियों तक चलता रहेगा आरक्षण
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मराठा कोटा मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि आखिर नौकरियों और शिक्षा में कितनी पीढ़ियों तक आरक्षण जारी रहेगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण में 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा को हटाए जाने की स्थिति में पैदा होने वाली असमानता को लेकर भी चिंता व्यक्त की। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बैंच ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार की ओर से पैरवी कर रहे वकील मुकुल रोहतगी से स्पष्ट रूप से कहा कि कोटा को खत्म करने…
केजरीवाल सरकार की महत्वकांक्षी ‘घर-घर राशन योजना’ पर केंद्र ने लगाई रोक, कहा- अनुमति देने योग्य नहीं
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा घर-घर राशन पहुंचाने की योजना शुरू करने से पांच दिन पहले ही गतिरोध उत्पन्न हो गया है। केंद्र ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से योजना नहीं लागू करने को कहा क्योंकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सब्सिडी के आधार पर जारी खाद्यान्न का इसके लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने यह जानना चाहा है कि केंद्र सरकर क्यों ‘राशन माफिया को खत्म’ करने के खिलाफ है और योजना को लागू करने से महज…
अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, जारी रहेगा रक्षा सहयोग
न्यूज़ डेस्क। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जेम्स ऑस्टिन तृतीय ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दी। अमेरिकी रक्षा मंत्री भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद किसी अमेरिकी मंत्री का यह पहला भारत दौरा है। क्वाड देशों के बीच हुई शिखर वार्ता के कुछ दिनों बाद ही अमेरिकी रक्षा मंत्री का ये दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग की अहमियत को दर्शाता है। बैठक…
#RippedJeans ट्रोल होने के बाद भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नहीं बदले विचार, कहा- अब भी है फटी जीन्स से दिक्कत
नई दिल्ली। फटी जीन्स को लेकर दिए बयान पर घिरे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अब भी अपनी बात से पीछे नहीं हटे हैं। गुरुवार को इस मामले से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा उन्हें जीन्स से दिक्कच नहीं हैं लेकिन रिप्ड जीन्स यानी फटी हुई जीन्स को लेकर उन्होंने अपनी आपत्ति बरकार रखी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रावत ने कहा, “मुझे जीन्स से आज भी कोई दिक्कत नहीं है, मुझे फटी हुई जीन्स से दिक्कत है।” ज्ञात हो कि मंगलवार को तीरथ सिंह रावत ने…
100 से अधिक कर्मचारी होने पर बनानी होगी कैंटीन, 1 अप्रैल से मोदी सरकार लागू करेगी नियम, ओवरटाइम के नियमों में भी किये बदलाव, यंहा पढ़े..
नई दिल्ली। केंद्र सरकार नए श्रम कानूनों के तहत देश में कंपनियों में कर्मचारियों के लिए कैंटीन जरूरी करने और सरकारी योजनाओं को मजबूती से लागू करने के लिए वेलफेयर ऑफिसर नियुक्त करने के नियम तय कर दिए गए हैं। सरकार इन नए नियमों को देश भर में एक अप्रैल से लागू करने की तैयारी में हैं। केंद्र सरकार की तरफ से पिछले साल जारी व्यवसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020 में इस बारे में खास प्रावधान किए गए हैं जिन्हें सभी हितधारकों के साथ चर्चा के बाद लागू…
