वस्तु एवं सेवा कर नागरिक-हितैषी होना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर अधिकारियों द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू करने के तरीके के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए बुधवार को कहा कि करदाता सभी व्यवसायों को धोखाधड़ी के रूप में नहीं देख सकते हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने कहा, “संसद ने जीएसटी को नागरिक-अनुकूल कर संरचना बनाने का इरादा किया था..जिस तरीके से इस अधिनियम को हमारे देश में लागू किया जा रहा है, उससे इसका उद्देश्य खो गया है।” हिमाचल प्रदेश जीएसटी अधिनियम के तहत अल्पकालिक कुर्की (प्रोविजनल अटैचमेंट)…

‘केजरीवाल के खाकी वाले वसूली भाइयों’ ने कार ड्राइवर की बेल्ट से की पिटाई, बदले में जनता ने भी धुना

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के सिविल डिफेंस कर्मियों ने जनता के साथ हाथपाई की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें सिविल डिफेंस के लोग ज्यादती करते और एक ड्राइवर को बेल्ट से पीटते हुए दिख रहे हैं। हौज खास में ग्रीन लाइट पर चालान के लिए कार के सामने कूदने पर हुई कहासुनी के बाद सिविल डिफेंस (DCD) वालों ने एक कार के ड्राइवर को बेल्ट से पीटा। इसके बाद जनता ने भी मिल कर उसकी धुनाई की। असल में, मामला कुछ…

कोविड-19 : पब्लिक प्लेस है कार, अकेले हों तब भी मास्क पहनना जरूरी : दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली। अगर आप कार में अकेले हैं, तब भी मास्क पहनना जरूरी है। वाहन एक सार्वजनिक स्थान की तरह है और उसमें बैठने के दौरान सुरक्षा कवच को भूला नहीं जा सकता। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में यह बात कही है। इससे स्पष्ट है कि कार में अकेले होने के दौरान भी अब मास्क पहनना जरूरी होगा वरना पुलिस आपका चालान काट सकती है। अदालत ने कहा कि मास्क एक ऐसा सुरक्षा कवच है, जो पहनने वाले को तो बचाता ही है बल्कि उसके करीबियों की…

#CovidVaccination : 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी दिया गया टीका, गड़बड़ी पर केंद्र ने दिल्ली सरकार को चेताया

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नियमों को दरकिनार कर 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया है। निजी अस्पताल में हुई इस गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव को चेताया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के प्रमुख सचिव को लेटर लिखकर बताया कि दिल्ली के कुछ निजी टीकाकरण केंद्र वैक्सीन को लेकर तय उम्र सीमा का ध्यान नहीं रख रहे हैं। इन केंद्रों पर 45 साल से कम उम्र के लोगों…

Coronavirus India: देश में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच, फिर मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के नए मामलों ने सभी पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। कई राज्यों में हालात काफी खराब हो चुके हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते पिछले पांच दिनों में प्रधानमंत्री की होने वाली यह दूसरी बैठक होगी। यह बैठक कोरोना के पिछले…

PM मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ में बुधवार को छात्रों, शिक्षकों से करेंगे बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ‘परीक्षा पे चर्चा 2021’ के चौथे संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षाओं के बारे में बातचीत करेंगे। इस बहुप्रतीक्षित बातचीत का उद्देश्य छात्रों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाना है। बातचीत बुधवार को 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुरू होगा। पीएम आगामी बोर्ड परीक्षाओं के बारे में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे और शैक्षणिक तनाव से निपटने के तरीके बताएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 4 मई से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा,…

कोविड-19 : कोरोना वायरस ने तोड़ा रिकॉर्ड, देश में पहली बार 24 घंटे में 1 लाख के पार पहुंचा कोरोना के केस, बढ़ रहा है खतरा

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के प्रसार के बाद से पिछले साल 17 सितम्बर को एक दिन में सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में वायरस से 478 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने…

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बावजूद मुंबई में होंगे IPL मैच

नई दिल्ली। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने दोहराया है कि राज्य में कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार के नवीनतम आदेशों के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रविवार (4 अप्रैल) शाम को महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित आंशिक लॉकडाउन उपायों के मद्देनजर एमसीए का यह स्पष्टीकरण आया। क्रिकबज ने एमसीए के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, हमारे पास शहर के नगर आयुक्त का एक फोन आया है। संघ को आश्वासन दिया गया है कि लॉकडाउन के उपायों का आईपीएल…

धृतराष्ट्र बन गई हैं ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी लेते हैं सारे फैसले, वायरल ऑडियो क्लिप से खुलासा

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में दो चरण के मतदान के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो क्लिप ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वायरल ऑडियो क्लिप से चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भतीजा प्रेम में अंधी हो चुकी है और धृतराष्ट्र बन चकी है। ममता कहने को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है, क्योंकि सारे फैसले उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी लेते हैं। इसीलिए टीएमसी के नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं या जाने वाले हैं।…

RTI से बड़ा खुलासा : खुली AAP की पोल, 2015-19 के बीच दिल्ली में कोई भी नया अस्‍पताल, फ्लाईओवर नहीं बनवाया

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। केजरीवाल सरकार पर आरोप है कि उन्होंने 2015 से 2019 के बीच कई समस्‍याओं के बावजूद दिल्ली में कोई भी नया अस्‍पताल और फ्लाईओवर नहीं बनाया है। दिल्ली सरकार के विकास के चौतरफा झूठे दावों का खुलासा आरटीआई (RTI) में हुआ है। सत्ता में आने से पहले ‘आप’ ने दिल्ली की जनता से कई लोक लुभावन वायदे किए थे, जो अब तक धरातल पर नजर नहीं आए। वहीं, सीएम केजरीवाल ने…