नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने कोरोना के खतरे को देखते हुए कई राज्यों में खाली हुई लोकसभा और विधानसभा सीटों के उपचुनाव को टाल दिया है। आयोग माहौल सामान्य होने पर इन सीटों पर चुनाव कराएगा। चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनाव टालने के संबंध में बयान भी जारी किया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव टालने का निर्णय लिया गया है। आयोग के मुताबिक, दादर एवं नगर हवेली, मध्यप्रदेश में खंडवा…
श्रेणी: दिल्ली
कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर बरपाएगी कहर! विशेषज्ञों ने जताई यह ‘खौफनाक’ आशंका
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की पहली लहर में जहां सबसे ज्यादा बुजुर्ग लोग संक्रमित हुए। वहीं दूसरी लहर में कोरोना वायरस के निशाने पर युवा आबादी रही। अब विशेषज्ञ आशंका जता रहे हैं कि अगर देश में तीसरी लहर आई तो यह बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा दुनिया के दूसरे देशों में भी हुआ है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर सितंबर तक आ सकती है। बाल चिकित्सा और संक्रामक रोगों के विशेषज्ञों ने कहा है कि सरकार को जल्द…
डॉक्टर्स को ‘शैतान’ और ‘चोर’ कहने पर कॉमेडियन सुनील पाल की बढ़ी मुसीबत, FIR दर्ज
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए और लोगों को बचाने के लिए डॉक्टर्स दिन-रात जुटे हुए हैं। ऐसे में डॉक्टर्स के लिए अपशब्द बोलना कॉमेडियन सुनील पाल को महंगा पड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ने बीते दिनों एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें 90 फीसदी डॉक्टरों को चोर और शैतान बताया था। इस वीडियो पर सुनील के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुनील पाल के खिलाफ एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट मुंबई ने 4 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसोसिएशन की अध्यक्ष सुष्मिता भटनागर FIR में…
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त प्रदान की 17 करोड़ वैक्सीन : केंद्र
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17.02 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक निशुल्क प्रदान की हैं, जिनमें से उनके पास अब भी 94.47 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना बाकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से केंद्र सरकार कोविड महामारी का मुकाबला करने में मोर्चे पर डटी है। यह सहयोग समग्र सरकार के आधार पर हो रहा है।…
कोविड-19 : भारत में Roche एंटीबॉडी ड्रग के इस्तेमाल की मंजूरी, कोरोना के खिलाफ जंग में निभाएगी अहम भूमिका
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। एक साल पहले ही इस बीमारी का पता इंसानों को चला था, जिस वजह से अभी तक इसकी कोई सटीक दवा नहीं बन पाई है। आमतौर पर कोरोना वायरस इंसान के फेफड़ों या फिर किडनी जैसे खास अंगों को प्रभावित करता है। ऐसे में कुछ खास एंडीबॉडी दवाओं के जरिए इसके संक्रमण को रोका जा सकता है, जिसमें से Roche और Regeneron की ओर से बनाई गई कॉकटेल दवा Casirivima और Imdevimab भी शामिल है, जिसको भारत…
सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन की चेतावनी, भारत में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी, तैयारी शुरू होना चाहिए
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है, जहां रोजाना साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच मंगलवार को एक और चिंताजनक खबर आई थी, जिसमें कहा गया कि हैदराबाद स्थित नेहरू जूलॉजिकल पार्क में 8 बब्बर शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से लोगों की चिंता बढ़ गई थी। साथ ही इस बात का डर सता रहा था कि कहीं पालतू जानवरों से संक्रमण और ज्यादा…
देखिए बंगाल में ममता की रक्तरंजित राजनीति और TMC के खूनी जश्न की दिल दहला देने वाली तस्वीरें…
न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद TMC के गुंडे खूनी जश्न मना रहे हैं। पूरे राज्य से हिंसा, लूट, अग्निकांड की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है, जिसे देखकर दिल दहल उठता है। ग्रामीण इलाकों में आलम ये है कि TMC के गुंडे बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घरों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं। बीजेपी के महासिचव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लाठियों और हथियारों से लैश TMC के गुंडों को बीजेपी कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़…
सुप्रीम कोर्ट से बंगाल सरकार को झटका, कानून रद्द कर कहा- समानांतर शासन स्थापित करने का प्रयास स्वीकार्य नहीं
नई दिल्ली। ममता बनर्जी ने बुधवार (5 मई 2021) को लगातार तीसरी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को बड़ा झटका दिया। शीर्ष अदालत ने वेस्ट बंगाल हाउसिंग इंडस्ट्रीज रेगुलेशन ऐक्ट-2017 (WBHIRA) को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने मंगलवार को यह फैसला दिया। बंगाल सरकार ने यह कानून केंद्र सरकार की रियल एस्टेट (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट, 2016 (RERA) की जगह बनाया था। राज्य सरकार के कानून को असंवैधानिक करार देते…
केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार बोले- ये तय है कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी, तैयारी शुरू होना चाहिए
नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वेरिएंट मिलने की जानकारी सामने आने के बाद केंद्र की ओर से कहा गया है कि वेरिएंट का ट्रांसमिशन भी वैसे ही होता है, जैसे कि ओरिजिनल स्ट्रेन का होता है। ये कोई तेज ट्रांसमिशन नहीं करता है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इस समय जो वेरिएंट हैं, उनके खिलाफ वैक्सीन प्रभावी हैं। दुनिया भर में नए वेरिएंट पैदा हुए हैं और भारत…
कोरोना की दूसरी लहर के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा ऐलान, कोरोना की दूसरी लहर काफी घातक, अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर- RBI
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार की सुबह 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस किया। आरबीआई गवर्नर ने प्रेस बात करते हुए कहा की सेन्ट्रल बैंक कोविड की परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा दुनिया के मुकाबले भारत में रिकवरी तेज हो रही है, लेकिन पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है। आरबीआई गर्वनर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा पहली लहर के बाद इकोनाॅमि में बेहतर रिकवरी देखी गई थी। उन्होंने उम्मीद जताई की अच्छे मानसून की वजह से गांवों में मांग…
