कांग्रेस ने फील्ड मार्शल करियप्पा की जगह लगाई मानेकशॉ की तस्वीर, सोशल मीडिया पर हो रही है थू-थू

न्यूज़ डेस्क। आज 15 मई को देश के पहले सेना प्रमुख के एम करियप्पा की पुण्यतिथि है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने श्रद्धांजलि देने के क्रम में ट्विटर पर फील्ड मार्शल करियप्पा की जगह फील्ड मार्शल मानेकशॉ की तस्वीर लगा दी। कांग्रेस की इस गलती पर लोग थू-थू कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस की फजीहत हो रही है। हे राम कांग्रेस फ़ील्ड मार्शल MK करीयप्पा की Death Anniversary पर फ़ील्ड मार्शल मानेकशा की तस्वीर लगा रही है 😞 शुक्र है किसी…

भारत में करोड़ों देवता, पर नहीं कर पा रहे ऑक्सीजन का उत्पादन… शार्ली हेब्दो मैगजीन का तंज बनाया कार्टून

न्यूज़ डेस्क। फ्रांस की कार्टून मैगजीन शार्ली हेब्दो ने भारत में कोरोना के बढ़ते केसों और मौतों को लेकर तंज कसा है। मैगजीन ने यह तंज कसते हुए लिखा है कि भारत में करोड़ों देवी-देवता हैं, लेकिन कोई ऑक्सीजन की कमी पूरी नहीं कर पा रहा। कार्टून में ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ ही बड़ी संख्या में लेटे हुए लोगों को दिखाया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मैगजीन ने लिखा है, ‘भारत में 33 मिलियन देवी-देवता हैं, लेकिन कोई भी ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं है।’ दरअसल…

Tauktae Cyclone: 16 मई तक तुकाते के ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती’ तूफान में तब्दील होने की संभावना, IMD ने दी चेतावनी, राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के 17 मई को ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। भीषण चक्रवाती तूफान शनिवार को गुजरात तट को पार कर सकता है. इससे पहले मौसम की स्थिति भी ऐसी ही दिख रही है। जो गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गई है और इसके शनिवार सुबह तक (Tauktae Cyclone news) तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने यह…

कोरोना हालात पर बोले पीएम मोदी- ‘प्रधान सेवक होने के नाते अपनों को खोने का आपका दर्द समझता हूं’, हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कोहराम के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता का प्रधान सेवक होने के नाते वो अपनों को खोने के लोगों के दर्द को समझते हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी की और इस मौके पर कोरोना वायरस के हालात को लेकर अपना संबोधन जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के इस संकट में बहुत से देशवासियों ने अपनों को खोया है, और…

12वीं बोर्ड परीक्षा पर कोई नया निर्णय नहीं, अफवाह पर ध्यान न दें: CBSE

नई दिल्ली। CBSE का कहना है कि 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर फिलहाल कोई नया निर्णय नहीं लिया गया है। परीक्षाओं को रद्द करे जाने जाने की खबरों को बोर्ड ने अफवाह करार दिया है। बोर्ड का यह भी कहना है कि इस विषय में कोई अन्य नया निर्णय भी नहीं लिया गया है। CBSE ने बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में कुछ मीडिया रिपोटरें का जवाब देते हुए यह बात कही है। CBSE ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है…

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘फेरीवाला’ बने डॉक्टर, मरीजों की जांच के लिए घूमे घर-घर

नई दिल्ली/वाराणसी। देश भर के शहरों के बाद गांवों में कोरोना संक्रमण से हालात खराब होते देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कुछ चिकित्सकों ने एक नई पहल की है। गावों में फेरीवालों की तरह घर-घर जाकर ये डॉक्टर बुखार और ऑक्सीजन लेवल चेक कराने के लिए गुहार लगाते हैं और फिर जरूरी परामर्श और दवाएं देते हैं। बीएचयू के जुनूनी चिकित्सकों ने इस पहल को ‘ऑक्सीजन फेरीवाला’ नाम दिया है। दरअसल, BHU के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विजय नाथ मिश्र, डॉ. अभिषेक पाठक आदि चिकित्सकों…

ऑक्सीजन संकट : दिल्ली में महिला से ऑक्सीजन के बदले की गई अजीब डिमांड, पड़ोसी ने कहा- एक रात साथ बिताओ तब…

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जब से राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन संकट पैदा हुआ है, तभी से तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपने परिजनों या फिर किसी ना किसी जानकार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर या फिर अन्य जरूरी सेवाओं के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि लोगों की ये कोशिश काम नहीं आई है, बल्कि ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवश्यकता अनुसार चीजें मिल गई हैं, लेकिन इसका गलत फायदा उठाने वाले लोग भी सोशल मीडिया पर…

कोविड-19 : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या नये मरीजों से कहीं अधिक : सरकार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या ने दैनिक नये मरीजों को पीछे छोड़ दिया है। इससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर दो करोड़ से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले चार दिनों में यह तीसरा मौका है, जब स्वस्थ होने वालों की संख्या कोविड-19 के दैनिक नये मरीजों से अधिक रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 44 हजार 776 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक कोविड-19 को…

दिल्ली बजट : वैक्सीनेशन के लिए 50 करोड़, विज्ञापन के लिए 293 करोड़ रुपये का प्रावधान

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 69 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट में उपमुख्यमंत्री के साथ वित्तमंत्री का भार संभाल रहे मनीष सिसोदिया ने 50 करोड़ रुपये के वैक्सीनेशन के लिए 293 करोड़ रुपये के विज्ञापन का प्रावधान किया है। 2047 तक प्रत्येक दिल्लीवालों की आय सिंगापुर के बराबर करने का वादा किया गया है। जबकि केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों की वैक्सीनेशन के लिए 50 करोड़ रुपये रखा है। वहीं वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद को प्रमोट कराने के लिए 293 करोड़…

ईद की नमाज: अमृतसर की जामा मस्जिद, लुधियाना में सड़क पर… सैंकड़ों की भीड़, मास्क और कोविड प्रोटोकॉल सब गायब

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप के कारण इस बार भी ईद को लेकर प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए। कई जगह इनका सख्ती से पालन हुआ तो कहीं पर सुरक्षाबलों को तैनात करके भीड़ को आने से रोका गया। इस दौरान पंजाब के अमृतसर से हैरान करने वाली तस्वीरें आईं। यहाँ भारी भीड़ में नमाजियों को एकत्रित हुए देखा जा सकता है। Punjab: People gather in large numbers to offer namaz on the occasion of #EidUlFitr Visuals from Amritsar’s Jama Masjid Khairuddin Hall Bazar pic.twitter.com/zTLXgFf1RE — ANI…