नई दिल्ली। देश में कथित टूलकिट मामले को लेकर राजनीति तेज है। कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है। कांग्रेस की ओर से लगातार केंद्रीय मंत्रियों पर हल्ला बोला जा रहा है। दिल्ली पुलिस द्वारा ट्विटर के कार्यालयों में छापे के 1 दिन बाद कांग्रेस ने ट्विटर से केंद्रीय मंत्रियों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने 11 केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट का हवाला देते हुए ट्विटर से आग्रह किया कि इन नेताओं को लेकर भी उसी तरह की कार्रवाई की जाए जो ‘मैनिपुलेटेड…
श्रेणी: दिल्ली
कोविड वेरिएंट पर टिप्पणी से फंसे शशि थरूर, बीजेपी सांसद ने स्पीकर को लिखा पत्र, कहा- संसद के अयोग्य
नई दिल्ली। शशि थरूर एक बार फिर से आरोपों के घेरे में हैं। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के सांसद निशिकांत दूबे ने थरूर पर आरोप लगाते हुए लोकसभी स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखा है। दूबे ने कोरोना वायरस के वेरिएंट बी.1.617 को भारतीय वेरिएंट कहने को लेकर शशि थरूर पर निशाना साधा है और उन्हें लोकसभा के अयोग्य बताया है। दूबे ने पत्र में आगे लिखा है कि यह मेरी समझ से परे है कि एक भारतीय सांसद ऐसी भाषा का प्रयोग क्यों करेगा जो भारतीयों के प्रति अवैज्ञानिक और…
इधर बाबा रामदेव ने पूछे 25 सवाल, उधर IMA उत्तराखंड ने CM को लिखा- जल्द और सख्त कार्रवाई करिए
नई दिल्ली। बाबा रामदेव के पिछले कई दिनों से ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें वो एलोपैथी डॉक्टरों पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। अब उनके वायरल टिप्पणी से नाराज IMA की उत्तराखंड राज्य शाखा ने सरकार से बाबा रामदेव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। कोरोना संक्रमण में इलाज के बावजूद हो रही मौतों पर बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल होने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के मुख्य ब्रांच भी ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। वायरल वीडियो में रामदेव कहते हैं…
टूलकिट मामले में नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस से नाराज़ हुई कांग्रेस, वापस ली शिकायत, ‘अब छत्तीसगढ़ में होगी कार्रवाई’
नई दिल्ली। ट्विटर, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 26 मई 2021 तक की समय सीमा मिलने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने में अब तक असफल रहे। ऐसे में आगे इनके बने रहने पर इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकती है। मालूम हो कि केंद्र सरकार के इलेक्ट्रानिक्स एवं इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने इस साल 25 फरवरी को सभी सोशल मीडिया कंपनियों को नए नियमों का पालन करने के लिए 3 महीने का समय दिया था। इसमें भारत सरकार ने कंपनियों को इंटरमीडिएट्री…
कोविड में अनाथ हुए बच्चों के लिए नोएडा पुलिस ने शुरू की ‘आसरा’ पहल, DCP वृंदा शुक्ला ने बताया प्लान
नोएडा। कोरोना वायरस महामारी के चलते परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं। बच्चे अनाथ हो रहे हैं तो वहीं, मां-बाप भी अपने बच्चों को खो रहे हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए नोएडा पुलिस ने ‘आसरा’ पहल की शुरूआत की है। इस बाबत डीसीपी महिला सुरक्षा (नोएडा) वृंदा शुक्ला ने कहा कि बच्चों की स्नातक तक पढ़ाई और उनकी परवरिश का जिम्मा आसरा ने लिया है। डीसीपी महिला सुरक्षा (नोएडा) वृंदा शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘कोविड से जिन माता-पिता की…
कोविड-19 Testing Kit: बाजार में आज से मिलेगी Cipla की रियल टाइम कोरोना टेस्टिंग किट, जानें हर जानकारी
नई दिल्ली। फार्मा कंपनी सिप्ला (Cipla) की रियल टाइम कोविड-19 टेस्टिंग किट आज यानी मंगलवार (25 मई) से बाजार में मिलने लगेगी। सिप्ला ने इस आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट किट का नाम ‘वीराजेन’ (Viragen) रखा है। फार्मास्युटिकल कंपनी सिप्ला ने इसे पिछले सप्ताह 20 मई 2021 को लॉन्च किया था। सिप्ला ने कहा है कि ये रियल-टाइम कोरोना वायरस (कोविड -19) टेस्टिंग किट मंगलवार से बाजार में होगा। सिप्ला ने इस टेस्टिंग किट ‘वीराजेन’ को यूबियो बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स के साथ साझेदारी में निर्मित किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सिप्ला ने…
भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ में हुआ गायब, क्यूबा भागने की खबर
नई दिल्ली। भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा में लापता हो गया है। पहली बार चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने पुष्टि की कि वह द्वीप राष्ट्र में लापता है, जिसके बाद एंटीगुआ पुलिस ने घोटाले के आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चोकसी एंटीगुआ में एक नागरिक के रुप में रह रहा था और घोटाले में उसकी जांच भी चल रही थी। आखिरी बार सोमवार को उसे द्वीप के दक्षिणी हिस्से में एक प्रसिद्ध रेस्तरां में रात के खाने के लिए जाने के…
IMA और फार्मा कंपनियों को योग गुरु बाबा रामदेव का खुला खत, पूछे 25 सवाल
नई दिल्ली। बाबा रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एलोपैथी पद्धति पर दिए गए बयान पर खेद जताने के बाद बाबा रामदेव ने एक बार फिर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पर पलटवार किया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व फार्मा कंपनियों से 25 सवाल पूछे हैं। मैं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व फार्मा कंपनियों से विनम्रता के साथ सीधे 25 सवाल पूछता हूँ- pic.twitter.com/ATVKlDc9tl — स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) May 24, 2021 बाबा रामदेव के यह सवाल ज्यादातर उन बीमारियों…
DD इंटरनेशनल चैनल : देश का नजरिया दुनिया तक पहुंचाएगी मोदी सरकार
न्यूज़ डेस्क। दुनिया के सामने देश के नजरिये को ठोस आवाज देने के लिए मोदी सरकार ने इंटरनेशनल चैनल शुरू करने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया है। मोदी सरकार के इस कदम के बाद वैश्विक मंचों पर देश का नजरिया काफी मजबूती के साथ दिखेगा। मोदी सरकार के इस फैसले को साकार रूप प्रदान करने के लिए प्रसार भारती ने एक सलाहकार के लिए टेंडर निकाला है। चुने गए सलाहकार ‘डीडी इंटरनेशनल’ को लॉन्च कराने की योजना तैयार करेगा। इस इंटरनेशनल चैनल का काम भारत की वास्तविक छवि…
ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस का अटैक, ऐसे फैलती है ये घातक बीमारी
नई दिल्ली। ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के साथ ही अब येलो फंगस ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में गाजियाबाद में येलो फंगस का पहला मामला सामने आया है। डॉक्टर्स के मुताबिक येलो फंगस ब्लैक और व्हाइट फंगस से भी ज्यादा खतरनाक है। डॉक्टर्स के अनुसार इसकी वजह से शरीर में होने वाले घाव धीमी गति से भरते हैं और ये बीमारी आस-पास की गंदगी की वजह से फैलती है। येलो फंगस के लक्षण सुस्ती आना कम भूख लगना बिल्कुल भी भूख न लगना वजन कम…
