कहीं किल्लत तो कहीं वैक्सीन की बर्बादी: कांग्रेसी राज्य कर रहे हैं वैक्सीन को बर्बाद! झारखंड में 37 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 30 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद

न्यूज़ डेस्क। देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 20 करोड़ के पार हो गई है। 26 मई को सुबह सात बजे तक टीके की कुल 20,06,62,456 खुराक दी जा चुकी हैं। इस सबके बाद भी कुछ राज्य टीके को लेकर हो-हल्ला कर रहे हैं और कमी का रोना रो रहे हैं। वैक्सीन की कमी का रोने वाले ज्यादातर कांग्रेसी राज्य हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन राज्यों में कोरोना टीके की लाखों खुराकें बर्बाद हो…

‘लाशों पर राजनीति’ कांग्रेस और राहुल गांधी की स्टाइल बन गई है

नई दिल्ली। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि वे अब बच्चे नहीं रहे, संसदीय तजुर्बा के हिसाब से और पार्टी में मिले दायित्व और तरजीह के हिसाब से वे अब वरिष्ठ नेता बन चुके हैं, लेकिन देश को शर्मसार करने से बाज नहीं आते। देश में लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की स्टाइल रही है। अब राहुल गांधी भी अपनी पार्टी की उसी स्टाइल को आगे बढ़ाने में लग चुके हैं। तभी तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों को आड़े हाथों लिया…

IMA ने अब पीएम मोदी से की बाबा रामदेव की शिकायत, देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

नई दिल्ली। योग गुरू बाबा रामदेव के ऐलोपैथी पर दिए बयान के बाद से ही उनके खिलाफ मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से उन्हें पत्र भी लिखा गया था। जिसके बाद उन्होंने अपना बयान वापस लेते हुए खेद भी जाताया। जिसके बाद भी बाबा रामदेव से जुड़ा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा गया है। पत्र के जरिये IMA ने रामदेव के वैक्सीनेशन…

IT नियमों पर HC पहुंचा WhatsApp, सरकार ने कहा- निजता के अधिकार का सम्मान, गंभीर मामलों में देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। व्हॉट्सएप ने भारत सरकार के सोशम मीडिया गाइडलाइन के खिलाफ हाई कोर्ट का रूख किया है। व्हॉट्सएप की तरफ से कहा गया था कि उसकी ओर से किसी मैसेज को ट्रेस नहीं किया जा सकता है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जरूरत पड़ने पर व्हॉट्सएप को मैसेज का ओरिजिन की जानकारी देनी होगी। यानी मैसेज ट्रेस करना होगा। लेकिन व्हॉट्सएप की तरफ से मैसेज ट्रेस करने से साफ इनकार कर दिया गया। Ministry of Electronics & Information Technology asks all social media intermediaries compliance details over the new…

15 दिन में माफ़ी माँगो, वरना वसूलेंगे ₹1000 करोड़: IMA का बाबा रामदेव को नोटिस, कोरोनिल का विज्ञापन हटाने को भी कहा

न्यूज़ डेस्क। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और बाबा रामदेव के बीच का विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा। IMA उत्तराखंड ने बाबा रामदेव को 1000 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे अपने बयान का खंडन कर लिखित और वीडियो के जरिए माफी की माँग की गई है। इसके लिए 15 दिनों का वक्त दिया गया है। नोटिस के अनुसार 15 दिन में माफी नहीं मॉंगने पर बाबा रामदेव से 1000 करोड़ रुपए की मॉंग की जाएगी। उनसे 76 घंटे के अंदर कोरोनिल के भ्रामक विज्ञापन…

ममता की करीबी महुआ मोइत्रा ने देश को बताया ‘सुसु पॉटी रिपब्लिक’, लोगों ने लगानी शुरू कर दी क्लास

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी महुआ मोइत्रा ने भारत को ‘सुसु पॉटी रिपब्लिक’ बताकर देश का अपमानित करने का काम किया है। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर ऑफिस में दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर ट्वीट करते हुए कहा, “हमारे सुसु पॉटी रिपब्लिक में आपका स्वागत है! गौमूत्र पियो, गोबर छिड़को और शौचालय में कानून के शासन को फ्लश करो। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर को नोटिस जारी किया और बीजेपी के फर्जी दस्तावेज को मैनीपुलेटेड मीडिया बताने के सही तरीके के…

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को यूजर्स सुना रहे हैं खरी-खोटी, जानिए क्यों कर रहे हैं ट्रोल

न्यूज़ डेस्क। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव आज सोशल मीडिया पर यूजर्स के गुस्से का शिकार बन रहे हैं। यूजर्स यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेख यादव को खरी-खोटी सुना रहे हैं। असल में दिल्ली में किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर किसान ‘काला दिवस’ मना रहे है। अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा, लेकिन वे खुद निशाने पर आ गए। यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बहाकर अपना ख़ून-पसीना जो दाने पहुँचाता घर-घर‘काला दिवस’ मना रहा है,…

बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम मोदी का वर्चुअल वेसाक समारोह में संबोधन, कोरोना को मानवता पर सबसे बड़ा खतरा बताया, ‘पहले जैसी नहीं रहेगी अब धरती

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वर्चुअल वेसाक वैश्विक समारोह को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बुद्ध के संदेशों को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमें शांति और प्रेम के रास्ते पर चलने का संदेश दिया है। उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना मानवता पर सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने वैक्सीनेशन को कोरोना से निपटने के प्रमुख हथियार बताते हुए कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं एक…

FIR रद्द करने पर राजी हुआ प्रशासन, ‘किसानों’ ने कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियाँ उड़ाते हुए मनाया जश्न: वीडियो वायरल

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने सोमवार (24 मई 2021) को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें ‘किसान’ नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बीकेयू ने कहा कि हिसार के फरीदपुर गाँव में तब से जश्न चल रहा है, जब से नगरीय प्रशासन ने किसानों के खिलाफ सभी एफआईआर को रद्द करने और उनके क्षतिग्रस्त वाहनों की मरम्मत करवाने के लिए हामी भरी है। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन ये तथाकथित किसान इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिखाई दिए।…

CISF प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल को CBI निदेशक नियुक्त किया गया

नई दिल्ली । CISF के प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल को मंगलवार को दो साल के लिये CBI प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जायसवाल फिलहाल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक हैं। वह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं। सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी को पूरा हो गया था, तब से एजेंसी बिना नियमित प्रमुख के काम कर रही…