न्यूज़ डेस्क। देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 34 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। लेकिन ट्विटर पर राजनीति करने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।’ जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।#WhereAreVaccines — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 2, 2021 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लिखा कि…
श्रेणी: दिल्ली
मराठा आरक्षण मामला: SC ने खारिज की केंद्र की पुनर्विचार याचिका, कहा- कोई पर्याप्त आधार दिखाई नहीं देता
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र की वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें शीर्ष अदालत से पांच मई के बहुमत के एक निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था। उस फैसले में व्यवस्था दी गई थी कि संविधान में 102वें संशोधन के बाद नौकरियों और दाखिलों के लिए सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों (एसईबीसी) की घोषणा करने की शक्ति राज्यों के पास नहीं रही है। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, ‘‘हमने पांच मई के फैसले के खिलाफ दायर…
अपहृत के साथ अच्छा बर्ताव करने वाले अपहरणकर्ता को उम्रकैद नहीं दे सकते: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। यदि कोई किडनैपर अपह्रत किए गए व्यक्ति से सही बर्ताव करता है और उसे किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है तो उसे उम्रकैद जैसी सजा नहीं दी जा सकती। एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही है। शीर्ष अदालत ने कहा कि किडनैपर यदि अगवा किए गए शख्स को मारने की धमकी नहीं देता है और उसका बर्ताव सही रहता है तो उसे IPC के सेक्शन 364A के तहत उम्रकैद नहीं दी जा सकती। इस टिप्पणी के साथ ही अदालत ने…
योग गुरु बाबा रामदेव से विवाद के बीच IMA से PM नरेंद्र मोदी की अपील, योग पर करें स्टडी
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर्स डे के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से आह्वान किया है कि वे योग के फायदों के लेकर रिसर्च करें। पीएम मोदी ने कहा कि जब डॉक्टर योग पर स्टडी करते हैं तो पूरी दुनिया इस बात को गंभीरता से लेती है। क्या आईएमए की ओर से ऐसे अध्ययन को मिशन मोड पर आगे बढ़ाया जा सकता है? क्या योग पर आपकी स्टडी इंटरनेशनल जर्नल्स में प्रकाशित हो सकती है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हमारे डॉक्टरों की ओर से कोविड प्रोटोकॉल तैयार…
कानूनों को रद्द करने के अलावा सरकार किसी भी प्रस्ताव पर चर्चा करने को तैयार: कृषि मंत्री
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन पिछले 6 महीने लगातार जारी है। किसान लगातार कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान लगातार डटे हुए हैं। इन सबके बीच केंद्रीय कृषि मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कानूनों को खत्म करने के अलावा सरकार किसानों की सभी मांग पर बात करने को तैयार है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने…
केजरीवाल के ‘वैक्सीन लगवाई क्या?’ पोस्टर पर बीजेपी का पलटवार, जोड़ा ‘जो दिल्ली को मोदीजी मुफ्त दे रहे हैं’
न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। दिल्ली में बेड और ऑक्सीजन की कमी के बाद वैक्सीन की कमी का रोना रोने वाली केजरीवाल सरकार वैक्सीन पर क्रेडिट लेने की कोशिश कर रही है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार हर पेपर और सोशल मीडिया के साथ हर गली-मोहल्ले में पोस्टर लगाकर पूछ रही है कि ‘वैक्सीन लगवाई क्या?’ केजरीवाल सरकार के इस पोस्टर पर सिर्फ एक लाइन जोड़कर बीजेपी ने इसे दिलचस्प बना दिया है। दिल्ली बीजेपी के नेता राजीव बब्बर…
डॉक्टर्स डे विशेष : जानें राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे क्यों मनाते हैं, इतिहास और महत्व
नई दिल्ली। एक जुलाई को हर साल राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा मनाया जाता है। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर सेलिब्रेट किया जाता है। ये विशेष दिन सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। COVID-19 महामारी ने एक बार फिर लोगों को डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिए गए योगदान और बलिदान की याद करवाया है। भारत में जहां…
लॉकडाउन में घर लौटे श्रमिकों में से 10 लाख को UP सरकार दे चुकी है रोजगार, SC ने भी की ‘योगी मॉडल’ की तारीफ
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पिछले साल लॉकडाउन के बाद प्रवासी मजदूरों की वापसी ने कई राज्यों की चिंता बढ़ा दी थी। ऐसे समय में योगी सरकार ने इस स्थिति को जिस तरह सँभाला उसकी जानकारी होने पर सुप्रीम कोर्ट ने उसकी सराहना की है। प्रवासी मजदूरों की स्थिति से संबंधित दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार द्वारा दायर एक विस्तृत हलफनामे का हवाला दिया। इसमें बताया गया था कि योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए क्या-क्या कदम उठाए। सबसे पहले उस पंजीकरण…
800 रुपये से ज्यादा है गैस का दाम, लेकिन आप ऐसे करेंगे बुक तो मिलेगा 300 रुपये सस्ता, जानें- तरीका
नई दिल्ली। गैस सिलिंडर के सरकारी दाम 809 रुपये से 835 रुपये तक हैं. अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रेट्स हैं। लेकिन आप गैस की बुकिंग 300 रुपये सस्ते में कर सकते हैं। यह केवल एक गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए नहीं है, बल्कि आप लगातार तीन माह तक गैस की बुकिंग सस्ते रेट पर कर सकते हैं। गैस सिलिंडर के दाम हाल के महीनों में काफी अधिक बढ़ गए हैं। एलपीजी (LPG) के दाम मुंबई और दिल्ली में 809 रुपये प्रति सिलिंडर हैं। कोलकाता में गैस के दाम 835…
बंगाल में हिंसा की जांच कर रही है NHRC की टीम, बोली- हम पर भी गुंडे कर रहे हैं हमला
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम मंगलवार को जादवपुर पहुंची। इस बीच आयोग की टीम ने कहा कि यहां उन पर भी गुंडों की ओर से हमला किया जा रहा है। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि चुनाव के बाद हुई हिंसा में 40 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया गया। हमें भी यहां गुंडों के हमले झेलने पड़ रहे हैं।’ इस बीच राज्यसभा सांसद स्वप्न दास…
