दिल्ली विधानसभा अब पेपर लेस, नहीं होगा कागज का इस्तेमाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में अगले तीन महीनों में कागजों का इस्तेमाल बंद हो जाएगा। यह उस महत्त्वकांक्षी परियोजना का हिस्सा है जिसके तहत विधायकों को सदन की कार्यवाही से रू-ब-रू रखने के लिए टैब मुहैया कराए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बताया कि विधायकों की सीटों पर LCD कंप्यूटर स्क्रीन भी लगाई जाएंगी जिनके जरिए वे विधानसभा सत्र के दौरान होने वाले काम-काज की सूची देख पाएंगे। साथ ही सदन की कार्यवाही से जुड़े प्रश्नों एवं अन्य दस्तावेजों की सूची भी देख सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इस…

अभ्यास वर्ग कार्यक्रम कर नये भाजपा सांसदों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, PM ने दिया यह संदेश

नई दिल्ली। संसदीय प्रक्रियाओं में शामिल होने के दौरान सांसदों में अनुशासन और अच्छे आचरण बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो दिवसीय अनिवार्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शनिवार को शुरुआत हुई। बंद दरवाजे के अंदर हो रहे इस कार्यक्रम की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने की। इसे भाजपा ने अभ्यास वर्ग नाम दिया है। मोदी ने इस दौरान सांसदों से कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा और सोच के कारण…

मुस्लिम महिलाओं को मिली 3 तलाक से आजादी, मोदी सरकार ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति दिलाने के लिए लाये गये मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 को आज राज्यसभा की मंजूरी मिल गयी और इस तरह नरेंद्र मोदी सरकार का एक बड़ा चुनावी वादा पूरा हुआ। राज्यसभा में बिल के पक्ष में 99 मत मिले जबकि विरोध में 84 मत पड़े। मुस्लिम महिलाएं इसके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही थीं और मोदी सरकार ने उनका साथ देते हुए तीन तलाक विधेयक को पारित कराने के लिए पूर्व के कार्यकाल में भी…

लोकसभा में अपने बिगड़े बोल पर आजम ने मांगी 2 बार माफी, रमा देवी बोलीं- इनकी आदत बिगड़ी हुई है

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान महिला सांसद रमा देवी पर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज लोकसभा में 2 बार मांफी मांग ली। आजम खां ने कहा कि मैं कई बार विधायक रहा हूं, राज्यसभा सदस्य रहा हूं। अगर चेयर को लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि रमा देवी मेरी बहन जैसी हैँ। स्पीकर ने आजम खान को दोबारा माफी मांगने को कहा जिसके बाद आजम ने कहा कि रमा देवी मेरी बहन की तरह हैं। हालांकि, आजम…