नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हुआ है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 13 से बढ़कर 20 हो गई हैं। गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने चार और लोगों के मरने की पुष्टि की है। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन करने वाले और विरोध करने वालों के बीच रविवार को भड़की हिंसा मंगलवार को भी जारी रही। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर आदि इलाकों में जारी हिंसा…
श्रेणी: दिल्ली
दिल्ली हिंसा पर आधी रात जज के घर खुला हाई कोर्ट, घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचे की मांग वाली याचिका पर हुई सुनवाई, घायलों को बड़े अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश
नई दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर सुलग रही दिल्ली में हिंसा को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस मुरलीधर के घर आधी रात को सुनवाई हुई। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा में घायलों को बड़े सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने और एंबुलेंस को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस मुरलीधर के घर का दरवाजा आधी रात को खुला और करीब 12 बजे सुनवाई हुई। जस्टिस मुरलीधर ने आधी रात को DSP से फोन पर बातचीत की और घायलों को तुरंत पास के बडे़…
दिल्ली जाफराबाद में हिंसक प्रदर्शन, दो गुटों में झड़प, 2 घरों में लगी आग, पुलिसकर्मी की मौत, गाड़ियां और दुकानें फूंकीं
नई दिल्ली। दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ धरने पर बैठे लोग हिंसक हो गए। पुलिस पर पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाफराबाद में दस गाड़ियों में भी आग लगा दी। इस हिंसक प्रदर्शन में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है चांद बाग में भी प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों में आग लगाई है। सुबह दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्रर ने खुद कमान संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की थी लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू…
नमस्ते ट्रंप’ पर कांग्रेस के सवाल का भाजपा दिया ने जवाब, कहा – ‘‘वैश्विक स्तर पर भारत का बढ़ते कद से कांग्रेस नाखुश क्यों है?
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने शनिवार को पूछा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती? भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ने से कांग्रेस नाखुश क्यों है? उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के संबंधों में यह मील का पत्थर माने जाने वाला क्षण है और मेरी कांग्रेस को सलाह…
‘भड़काऊ भाईजान’ की 15 मिनिट के बाद 15 करोड़ वाली बयान की धमकी, BJP ने उठाया सवाल, पूछा- क्यों चुप हैं तथाकथित उदारवादी नेता
नई दिल्ली। बीजेपी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि AIMIM नेता वारिस पठान का विवादास्पद बयान यह दर्शाता है कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोध के नाम पर साजिश और घृणा की राजनीति चल रही है। भाजपा ने ऐसे बयानों पर कानून का विरोध करने वाले ‘उदारवादियों की चुप्पी’ पर भी सवाल उठाये । खबरों के अनुसार, दक्षिण कर्नाटक में CAA के विरोध में 16 फरवरी को आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम नेता ने कहा था कि 15 करोड़, 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे। भाजपा प्रवक्ता…
प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुलाकात के बाद बोले उद्धव ठाकरे, CAA से किसी को डरने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य भी मौजूद थे। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की उद्धव की यह पहली यात्रा है। The Chief Minister of Maharashtra, Shri Uddhav Thackeray as well as Minister in the Maharashtra Government, Shri @AUThackeray called on PM @narendramodi. @OfficeofUT pic.twitter.com/YOmxsBCGO3 — PMO India (@PMOIndia) February 21, 2020 उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में CAA, NRC और…
राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने दी महाशिवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाशिवरात्रि पर सभी देशवासियों को नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि भगवान शिव का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए — राष्ट्रपति कोविन्द — President of India (@rashtrapatibhvn) February 21, 2020 राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि की कामना की है। आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा…
‘हुनर हाट’ में जब प्रधानमंत्री ने खाया लिट्टी-चोखा पी कुल्हड़ की चाय, चढ़ा सियासी पारा मिली नसीहत-सलाह
नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली के हुनर हाट पहुंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिट्टी चोखे का स्वाद क्या चखा, बिहार में उपले की आग की तरह अब राजनीतिक पारा तेज हो गया है। प्रधानमंत्री के लिट्टी चोखा खाने के बाद से इसे राजनीति से जोड़ा जा रहा है क्योंकि इसी साल बिहार में चुनाव होने हैं। सोशल मीडिया हो या फिर राजनीतिक पंडित, सभी इसे बिहार चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। वह इसे बीजेपी की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के इस लिट्टी चोखे के स्वाद…
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सेना में महिला अधिकारियों को मिलेगा स्थाई कमीशन, केंद्र के विचारों को किया खारिज
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सेना में स्थाई कमीशन पाने से वंचित रह गयी महिला अधिकारियों के मसले पर आज फैसला सुनाया। 2010 में दिल्ली हाई कोर्ट से लड़ाई जीतने के बावजूद महिलाएं सरकार के बेपरवाह रवैये के चलते अपना हक हासिल नहीं कर सकी थीं। आज सेना में स्थाई कमीशन पाने से वंचित रह गई महिला अधिकारियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर मुहर लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सेना में सभी महिला अधिकारियों को सेवा के वर्षों…
भारत पेरिस समझौते के लक्ष्य पाने और तापमान को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठा रहा : COP 13 सम्मेलन में बोले मोदी
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जो तापमान में वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के पेरिस समझौते के लक्ष्य को पाने की दिशा में कदम उठा रहा है। दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गांधीनगर में COP 13 के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जलवायु संबंधी ऐसे कदमों का समर्थन करता है जो संरक्षण के मूल्यों, टिकाऊ जीवनशैली तथा हरित विकास मॉडल पर आधारित हों। The International Solar Alliance, the…
