नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने में डाक्टरों और नर्सो सहित चिकित्सा कर्मियों की भूमिका तथा जागरुकता फैलाने के लिए मीडिया की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सभी से सतर्क रहने को कहा। प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में यह बात कही। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बजट सत्र की अवधि कम नहीं की जाएगी और यह पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तीन अप्रैल तक चलेगा। जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से…
श्रेणी: दिल्ली
डिफॉल्टरों के आंकड़ों के फेर में फंसे राहुल, लोकसभा में 50 तो बाहर आकर मांगी 500 डिफॉल्टर की लिस्ट
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 50 सबसे बड़े डिफॉल्टर्स का नाम पूछने का जवाब देते वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 25 लाख रुपये से अधिक का डिफॉल्ट करने वाले सभी लोगों के नाम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस दौरान उन्होंने यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर और प्रियंका गांधी के बीच पेटिंग सौदे को लेकर भी तंज कसने पर विपक्ष दल ने हंगामा करना प्रारंभ कर दिया। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था और बैंकों की खस्ता हालत का लेकर लोकसभा में केन्द्र…
पर्यटन को लेकर सरकार की दिशा सही, प्रधानमंत्री मोदी ही हमारे ब्रांड अंबेसडर: प्रहलाद पटेल
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोमवार को PM नरेंद्र मोदी को भारतीय पर्यटन का ब्रांड अंबेसडर करार देते हुए कहा कि पर्यटन को लेकर सरकार सही दिशा में चल रही है और राज्यों एवं केंद्र को मिलकर काम करना होगा। पटेल ने लोकसभा में वर्ष 2020-21 के लिए पर्यटन मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मागों पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि पिछले दिनों कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के वुहान और ईरान से भारतीय नागरिकों को जिस तरह से लाया गया है वो भारतीय…
दिल्ली में 31 मार्च तक 50 से अधिक लोगों वाले कार्यक्रमों पर रोक, जिम-नाइट क्लब भी बंद : मुख्यमंत्री केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में 31 मार्च तक 50 से अधिक लोगों की मौजूदगी वाले धार्मिक, सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम और राजनीतिक बैठकें करने की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है कि दिल्ली शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ पिछले 90 दिन से धरना जारी है। शाहीन बाग में बैठीं महिलाओं का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को मास्क और सैनिटाइज़र मुहैया करा दिया गया है और कोरोना वायरस…
राहुल गांधी का हमला, पूछा- 50 डिफाल्टर्स का नाम बताने से क्यों डर रही है मोदी सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि जानबूझकर कर्ज की अदायगी नहीं करने वालों (डिफाल्टर्स) को लेकर लोकसभा में पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया और बतौर सांसद उनके अधिकार की रक्षा नहीं की गई। गांधी ने यह सवाल भी किया कि आखिर सरकार देश के 50 सबसे बड़े विलफुल डिफाल्टर्स के नाम बताने से क्यों डर रही है? उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह सांसद का अधिकार है कि वह पूरक पूश्न पूछे। मैंने सवाल किया कि 50 विलफुल…
निर्भया के दोषियों का फांसी की सजा से बचने का एक और हथकंडा, इंटरनेशनल कोर्ट (ICJ) में दाखिल की याचिका
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप के तीन दोषियों ने फांसी की सजा से बचने के लिए इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में तीन दोषियों ने फांसी की सजा पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका दाखिल करने वाले दोषियों में अक्षय, पवन और विनय ने यह याचिका दाखिल की है। आपको बात दें कि नए डेथ वारंट के अनुसार निर्भया गैंगरेप के सभी दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी की सजा होनी है। इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने…
जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने, सरकार समाज के सभी तबकों के साथ मिलकर काम करेगी : श्री शाह
नई दिल्ली। नवगठित ‘जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ’ के एक शिष्टमंडल ने रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने राज्य का दर्जा शीघ्र बहाल करने, जनसांख्यिकी में बदलाव का इरादा नहीं होने और हिरासत में रखे गये नेताओं की रिहाई के आश्वासन दिये। गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि, ‘‘अगले कुछ महीनों में जमीनी स्तर पर बदलाव दिखाई देंगे।’’ उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन भी दिया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार जम्मू कश्मीर के समग्र विकास के लिए सभी कदम उठायेगी।’’…
कोरोना वायरस से सुप्रीम कोर्ट भी सतर्क, फिलहाल सिर्फ अर्जेंट मामलों की होगी सुनवाई, 8 राज्यों ने एतियातन 22 मार्च तक स्कूल-कॉलेज किये बंद
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को महामारी घोषित करते ही उसकी भयावहता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट भी सतर्क हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार से अब केवल अर्जेंट मामलों की ही सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट की अधिसूचना के अनुसार, कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी कोविड- 19 के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय का कामकाज सिर्फ अर्जेंट मामलों तक सीमित रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मुकदमे से संबंधित अधिवक्ताओं के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को न्यायालय कक्ष में प्रवेश की अनुमति…
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया, अलर्ट के चलते 31 मार्च तक सारे सिनेमाघर बंद
नई दिल्ली। दिल्ली के सारे सिनेमा घर 31 मार्च तक बंद रहेंगे। कोरोना वायरस के खतरे के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (12 मार्च) को यह ऐलान किया। इतना ही नहीं, कोरोना को महामारी घोषित करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में होने वाली परीक्षाएं भी फिलहाल नहीं होंगी। भारत में कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। तेरह नए मामलों में से नौ मामले महाराष्ट्र से, जबकि एक-एक मामला दिल्ली, लद्दाख…
कोरोना वायरस के चलते राजनयिकों को छोड़ भारत ने 15 अप्रैल तक किये सभी पर्यटन वीजा रद्द
नई दिल्ली। भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण को प्रसार को रोकने के उद्देश्य से 15 अप्रैल तक सभी पर्यटन वीजा निलंबित कर दिए हैं। सरकारी बयान में इसकी जानकारी जानकारी दी गयी है। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह निलंबन 13 मार्च को रात जीएमटी 12 बजे से प्रभावी होगा। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक में यह फैसला लिया गया। Update on COVID-19: Revised Travel Advisory @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/Gdfiz8etIU — India in USA (@IndianEmbassyUS) March 3, 2020 बयान में कहा गया है,…
