कोरोना संकट के बढ़ते प्रकोप देखते हुए टाला गया राज्यसभा चुनाव, चुनाव आयोग ने नहीं किया नई तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को टाल दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का टाल दिया है। हालांकि, नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव आगोय ने कहा कि 31 मार्च के बाद हम हालात की समीक्षा करेंगे। ऐसी संभावना थी कि एहतियात बरतते हुए राज्यसभा चुनाव पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 26 मार्च को ही होंगे। मगर अब यह…

कांग्रेस के 22 पूर्व बागी विधायक भाजपा में शामिल, BJP अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने दिलवाई सदस्यता

नई दिल्ली। कांग्रेस के बागी 21 पूर्व विधायकों ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा अध्यक्ष J.P. नड्डा ने इन विधायकों को यहां अपने निवास पर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, विनय सहस्त्रबुद्धे और धर्मेद्र प्रधान भी मौजूद रहे। इससे पहले ये सभी 21 पूर्व विधायक शनिवार शाम एक विशेष चार्टर्ड विमान से दिल्ली पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये पूर्व विधायक शनिवार देर शाम तक भोपाल पहुंच जाएंगे। माना जा रहा है कि सोमवार को ये…

आखिरकार 2650 दिन बाद निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को तड़के 5.30 बजे दे दी गई फांसी

नई दिल्ली। दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले के चारों दोषियों को शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई। जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने यह जानकारी दी। पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों… मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी गई। दक्षिण एशिया के सबसे बड़े जेल परिसर तिहाड़ जेल में…

पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने शोर शराबे के बीच राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली, विपक्षी सांसदों ने किया वॉक आउट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने आज संसद में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली। विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के बीच भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। हालांकि, इसके बाद विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन से वॉक आउट किया। पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पत्नी के साथ राज्यसभा सासंद सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए संसद भवन पहुंचे थे। शपथ लेने से पहले रंजन गोगोई के राज्यसभा…

कोविड-19 : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के साथ ही इस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए उपायों के बारे में बताएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। PMO की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मार्च 2020 को रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह Kovid-19 से जुड़े मुद्दों और उस पर काबू पाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताएंगे।…

Yes Bank के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, निकासी पर लगी पाबंदी हटी, पहले की तरह मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

नई दिल्ली। Yes Bank के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अब न तो 50 हजार से अधिक राशि की निकासी पर प्रतिबंध है और न ही कोई अन्य सेवाओं पर पाबंदी। ग्राहक को पहले की तरह सभी सुविधाएं मिलने लगी हैं। यस बैंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बैंक ने ग्राहकों के सहयोग के लिए धन्यवाद कहा है। कुछ समय पहले RBI ने 50 हजार से अधिक की निकासी पर बैन लगा दी थी। हालांकि सरकार लगातार कह रही थी कि घबराने की आवश्यक्ता नहीं है, जल्द…

कोरोना वायरस : ईरान से 205 भारतीय और पहुंचे, अमेरिका के सभी 50 राज्य प्रभावित, 108 लोगों की मौत, भारत में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 153 हुआ

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है। बेंगलुरु में भी 2 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 153 हो गया है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा लखनऊ में एक रेजिडेंट डॉक्टर भी संक्रमित हो गया है। संक्रमित लोगों में 25 विदेशी नागरिक शामिल है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकारें तीन स्तर पर काम को अंजाम दे रही है। अधिकतर प्रदेशों में स्कूल-कॉलेज, दफ्तर…

विदेशी पर्यटकों पर रोक, सरकार ने कहा- नुकसान का आकलन बाद में, लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर चिंता के बीच विदेशी पर्यटकों पर लगायी रोक को लेकर सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसकी पहली प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है तथा पर्यटकों पर रोक के कारण इस उद्योग को हुए नुकसान का आकलन वह बाद में करेगी। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के उत्तर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि सरकार ने विदेशी पर्यटकों पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षित स्मारकों एवं मंदिरों को भी…

पहले शपथ लेने दें फिर करूंगा मीडिया से बात, कि मैं राज्यसभा क्यों जा रहा हूं, क्यों स्वीकारा पद : रंजन गोगोई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद जहां विपक्ष हमलावर है। ऐसे में रंजन गोगोई ने कहा कि शायद मैं कल दिल्ली जाऊंगा। पहले मुझे शपथ ले लेने दीजिए फिर मैं मीडिया से विस्तार में बात करूंगा कि मैंने ये क्यों स्वीकार किया और मैं राज्यसभा क्यों जा रहा हूं। रंजन गोगोई को नामित किए जाने के बाद कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला, कपिल सिब्बल और AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल खड़े किए…

ABVP का आरोप – वामदलों ने JNU में सावरकर मार्ग के साइन बोर्ड पर कालिख पोत चिपकाया जिन्ना मार्ग का पोस्टर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वाम दलों के नेतृत्व वाले जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) ने परिसर के अंदर लगे सावरकर मार्ग के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी है। छात्र संघ ने परिसर के अंदर एक सड़क का नाम हिंदुत्व विचारक वी.डी. सावरकर के नाम पर रखे जाने पर आपत्ति जताई थी। ABVP – JNU के अध्यक्ष शिवम चौरसिया ने कहा कि JNU प्रशासन ने पिछले साल परिसर के अंदर की एक सड़क का नाम रखने का फैसला…