Navratri 2021: पीएम मोदी ने सबके जीवन में ताकत, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर शनिवार को लोगों को बधाई दी। भारतीय नव वर्ष को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग उत्सवों के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। It is Day 1 of Navratri and we pray to Maa Shailputri. Here is a Stuti that is devoted to her. pic.twitter.com/nzIVQUrWH8 — Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2021 शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नयी ऊर्जा का…

राज्यसभा में भाजपा के सदस्य की संख्या 100 के पार

नई दिल्ली । राज्यसभा में पहली बार भाजपा ने सदस्यता में 100 से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली भाजपा 1988 के बाद पहली पार्टी बन गई है। गुरुवार को हुए संसद के उच्च सदन के चुनावों के हालिया दौर के बाद, भगवा पार्टी की संख्या अब 101 हो गई है। भाजपा ने यह उपलब्धि 13 में से चार सीटें जीतकर हासिल की, जिसके लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। भाजपा की गठबंधन सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने असम से एक राज्यसभा…

आज से 250 रुपये महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, जानिए नया रेट

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार को दिल्ली में 19 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,253 रुपये हो गई है।बता दें कि, पिछले दो महीनों में, 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 346 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 1 मार्च को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी और फिर 22 मार्च को इसकी कीमत में 9 रुपये…

असम, नागालैंड और मणिपुर में कम किए गए AFSPA के क्षेत्र, अमित शाह ने ट्वीट कर दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र ने दशकों की अशांति के बाद नागालैंड, असम और मणिपुर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) के तहत क्षेत्रों को कम करने का फैसला किया है। अमित शाह ने ट्वीट कर ये बड़ी जानकारी दी है। सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) सुरक्षा बलों को कहीं भी अभियान चलाने और बिना किसी पूर्व वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है। यह किसी ऑपरेशन के गलत होने की स्थिति में सुरक्षा बलों को एक निश्चित…

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को दिया निर्देश- 75 तालाबों का निर्माण कराए सांसद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को लेकर पार्टी के सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 75 तालाबों का निर्माण करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को नई दिल्ली के अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को पार्टी के स्थापना दिवस , 6 अप्रैल से लेकर अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक चलाए जाने वाले कार्यक्रम का खाका भी दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री…

हिंदू देवी-देवताओं को गाली पर ब्लॉक क्यों नहीं करते : ट्विटर को दिल्ली HC ने फटकारा, कहा- दूसरे मजहब होते तो एक्शन लेते

नई दिल्ली। ट्विटर के हिपोक्रेटिक रवैये को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार (28 मार्च 2022) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि जब ट्विटर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक का अकॉउंट सस्पेंड कर सकता है तो फिर हिंदू देवी और देवताओं के बारे में जो अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं उन अकॉउंट पर एक्शन क्यों नहीं लेता। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिंग चीफ जस्टिस विपिन संघी और जस्टिस नवीन चावला की पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है…

SC से बनी कमेटी की रिपोर्ट हुई सार्वजनिक, 85.7 प्रतिशत किसान चाहते थे फॉर्म लॉ लागू हो

नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के करीब चार महीने के बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट इन दिनों खासा चर्चा में है। रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लगभग 85.7 प्रतिशत किसान संगठन कृषि कानून के समर्थन में थे। रिपोर्ट में सामने आया है कि 73 में से 61 किसान ने कानूनों का समर्थन किया। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ‘‘इन कानूनों को निरस्त करना या लंबे समय तक निलंबन उन खामोश बहुमत के खिलाफ अनुचित होगा जो…

पद्मश्री अवार्ड लेने पहुंचे योगगुरु स्वामी शिवानंद का यह वीडियो हो रहा है वायरल, आप भी करेंगे गर्व

नई दिल्ली। वाराणसी के 126 वर्षीय स्वामी शिवानंद को भारतीय जीवन पद्धति और योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार, 21 मार्च को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। स्वामी शिवानंद जब पुरस्कार लेने पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दंडवत प्रणाम किया। स्वामी शिवानंद का ये भाव देखकर प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी कुर्सी से उठकर उनके सम्मान में झुक गए और उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद स्वामी शिवानंद ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी दंडवत प्रणाम किया। राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें…

मेरी वजह से भाजपा सांसदों के बच्चों को नहीं मिला टिकट, अगर यह पाप है तो यह पाप मैने किया है – पीएम मोदी

नई दिल्ली। दिल्ली के अंबेडकर भवन में बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने वंशवाद को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इससे पार्टी को दूर रखने की नसीहत दी। हालिया चुनावों में सांसदों के बेटों के टिकट काटे जाने के विषय पर प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि ये पाप मैंने किया है और इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद (Dynasty Politics) के खिलाफ अगर हम दूसरी पार्टियों के खिलाफ जंग कर रहे हैं तो इस पर अपनी पार्टी में…

कोविड-19: मुआवजे के लिए कोरोना से मौत का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाना पढ़ेगा भारी, CAG कर सकता है जांच : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना से मौत पर मिलने वाले 50 हजार रुपए के मुआवजे के लिए फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के मामलों पर चिंता जताई है। कोर्ट ने संकेत दिया कि वो इस मामले की जांच के लिए CAG को आदेश दे सकती है। इससे पहले 7 मार्च को न्यायमूर्ति एम.आर. शाह और न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना की पीठ ने कहा कि मुआवजे की मांग करने वाले दावों के लिए कुछ समय-सीमा होनी चाहिए। पीठ ने कहा, ‘चिंता की बात यह है कि चिकित्सकों की ओर से फर्जी प्रमाणपत्र…