कोविड-19 रोगियों का मुफ्त और कम खर्च में इलाज करने वाले निजी अस्पतालों की पहचान करे केंद्र सरकार : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे ने बुधवार को यहां केंद्र से कहा कि वह कोविड-19 रोगियों के मुफ्त इलाज पर विचार करें और ऐसे अस्पतालों की पहचान करें, जहां कम खर्च में या मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा सके। न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय के साथ प्रधान न्यायाधीश बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें निजी अस्पतालों में कोरोनावायरस रोगियों के इलाज के लिए नियम बनाने की मांग की गई है। प्रधान न्यायाधीश ने केंद्र…

रविशंकर की चीन को चेतावनी, कहा- मोदी के भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता

नई दिल्ली। सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच केंद्रीय कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है। रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को दो टूक कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत है, इसे कोई आंख नहीं दिखा सकता है। सरकार और सेना के बीच चल रही उच्चस्तरीय बैठकों के बीच केंद्रीय मंत्री के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। LIVE: Press conference by Shri @rsprasad. https://t.co/v3dBrWSkej — BJP (@BJP4India) May 27, 2020 कोरोना संकट और…

कांग्रेस ने जारी किया प्रवासी श्रमिकों और राहुल गांधी की डॉक्यूमेंट्री, मायावती ने कहा- वह हमदर्दी वाला कम व नाटक ज्यादा लगता है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवासी श्रमिकों से पिछले दिनों हुई मुलाकात पर एक डॉक्यूमेंट्री शनिवार को जारी की जिसमें गांधी ने कोरोना वायरस महामारी मुश्किल का सामना कर रहे करोड़ों परिवारों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रत्येक को 7500 रुपये देने की पैरवी की है। कांग्रेस और राहुल गांधी के विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर इस डॉक्यूमेंट्री को जारी किया गया। गांधी की आवाज में इस डॉक्यूमेंट्री में मजदूरों की मुश्किलों को बयां किया गया है। उन्होंने करीब 17 मिनट की…

CBSE 10वीं 12वीं परीक्षा को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किया दिशा-निर्देश, कन्टेनमेंट जोन में नहीं होगा कोई परीक्षा केंद्र

नई दिल्ली। CBSE 10वीं 12वीं की शेष परीक्षाओं के आयोजन को लकर गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूलों को परीक्षा के दौरान इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा। गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक परीक्षा केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर एग्जाम होगा। परीक्षा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग और सेनिटाइजर का भी बंदोबस्त होना जरूरी है। किसी भी कन्टेनमेंट जोन में परीक्षा केंद्र नहीं होगा। परीक्षा केंद्रों में मौजूद सभी छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ के अन्य कर्मियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके…

लॉकडाउन 4.0 : कोरोना जल्द जाने वाला नहीं, हमें इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी, ऑटो-बस और टैक्सी सेवा शुरू, दफ्तर भी खुलेंगे : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लॉकडाउन 4.0 के दौरान दिल्ली में बस, ऑटो और टैक्सी सर्विस चालू होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी और प्राइवेट दफ्तर भी खुलेंगे। सोमवार शाम को दिल्लीवासियों को लॉकडाउन 4.0 के संबंध में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना जल्द जाने वाला नहीं है। हमें इसके साथ जीने की आदत डालनी होगी। अबतक के लॉकडाउन में हमने इस महामारी के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अब हमें अर्थव्यवस्था की तरफ देखना होगा। उन्होंने कहा…

लॉकडाउन 4.0 के बीच PM मोदी फिर करेंगे ‘मन की बात’, कार्यक्रम में आप भी दे सकते हैं सुझाव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। कोरोना संकट के बीच PM मोदी का यह संवाद काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने मार्च और अप्रैल महीने में ‘मन की बात’ की थी। अपने रेडियो कार्यक्रम में चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से सुझाव मांगे हैं। PM मोदी ने सोमवार सुबह इस बारे में ट्वीट किया और लोगों से सुझाव की अपील की। PM मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ’31 मई…

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन उल्लंघन के 75000 FIR निरस्त करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व प्रमुख विक्रम सिंह की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने कोरोनावायरस महामारी के दौरान किए गए छोटे-मोटे अपराधों और लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने पर दर्ज 75,000 FIR को निरस्त करने के लिए निर्देश देने की मांग की थी। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की पीठ ने सिंह के वकील से पूछा, “आप चाहते हैं कि कोई FIR नहीं होनी चाहिए और IPC की धारा 188…

गरीब भूखे मर रहे हैं और उनके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में गरीब भूखे मर रहे हैं और उनके हिस्से के चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है। आख़िर हिंदुस्तान का ग़रीब कब जागेगा? आप भूखे मर रहे हैं और वो आपके हिस्से के चावल से सैनीटाईज़र बनाकर अमीरों के हाथ की सफ़ाई में लगे हैं।https://t.co/5NjoMmsJnK — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 21, 2020 उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर देश का गरीब कब जागेगा?…

कोविड-19 : दिल्ली में सार्वजनिक स्थान पर थूकने-पेशाब करने पर ₹ 1,000 का जुर्माना, गुटखा-तंबाकू की बिक्री पर भी रोक

नई दिल्ली। नगर निकाय के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने या पेशाब करते पाए जाने वाले लोगों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। शहर के तीनों नगर निगम और नई दिल्ली महानगरपालिका (NDMC) ने किसी भी व्यक्ति के थूकने या खुले में पेशाब करने को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। नगर निकायों की ओर से यह कदम कोविड-19 के प्रबंधन के संबंध में गृह मंत्रालय की ओर…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फैल रहा है कोरोना वायरस, अभी नहीं दी जाएगी लॉकडाउन से राहत: मुख्यमंत्री केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने फैसल किया है कि वह जारी लॉकडाउन में राहत नहीं देगी क्योंकि फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण का फैलना थमा नहीं है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को यह जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार एक हफ्ते बाद फिर स्थिति का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि वायरस फैलना शुरू होने के बाद नियंत्रण क्षेत्रों को बढ़ा दिया गया है लेकिन आश्वस्त किया कि स्थिति काबू में है। उन्होंने कहा, “ऐसे मामले सामने आए हैं जहां उन…