नई दिल्ली। जब एक तरफ विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा था तभी देश की नामी और पुरानी साइकिल कम्पनी एटलस Atlas के एक हजार कर्मचारियों पर आफत आन पड़ी। 69 साल पुरानी एटलस साइकिल कम्पनी ने आर्थिक तंगी के चलते बुधवार को अपनी फैक्ट्री में काम रोक दिया। जिसकी वजह से करीब 450 कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक कम्पनी के प्रबंधक ने कहा कि संचालकों के पास फैक्ट्री चलाने के लिए पैसे नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे बताया कि कम्पनी…
श्रेणी: दिल्ली
गृह मंत्रालय ने तबलीगी जमात से जुड़े 2200 विदेशी सदस्य को किया ब्लैक लिस्टेड, भारत यात्रा पर 10 साल तक बैन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज के तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वाले 2200 विदेशी सदस्यों को काली सूची में डाल दिया है और उन पर अगले दस वर्षों के लिए भारत आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार (4 जून) को यह जानकारी दी। इससे पहले 2 अप्रैल को सरकार ने वीजा शर्तों का उल्लंघन कर तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होने के कारण 960 विदेशियों के नाम ब्लैकलिस्ट किए थे। गृह मंत्रालय…
केरल में हाथी की बेदर्द हत्या पर पूरे देश में रोष, सरकार गंभीर है, जल्द पकड़ा जाएगा दोषी : प्रकाश जावड़ेकर
नई दिल्ली। केंद्रीय वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केरल में हाथी की हत्या पर केंद्र सरकार बहुत गंभीरता से ध्यान दे रही है। हम सही तरीके से जांच करने और अपराधी को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पटाखे खिलाकर जानवर को मार देना भारतीय संस्कृति नहीं है। गौरतलब है कि हाल ही में केरल के साइलेंट वैली फ़ॉरेस्ट में एक गर्भवती जंगली हाथी मानव क्रूरता का शिकार हो गई। यहां हथिनी के मुंह में पटाखे से भरा अनानास फट गया। उसके सारे मसूड़े बुरी तरह फट गए,…
दिल्ली हिंसा मामले से जुड़ा तबलीगी जमात का नाम, मौलाना साद के करीबी के संपर्क में था मास्टरमाइंड फैजल फारूक
नई दिल्ली। दिल्ली दंगा केस से अब तब्लीगी जमात का नाम भी जुड़ गया है। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि हिंसा के दौरान मास्टरमाइंड फैजल फारूक तब्लीगी जमात के चीफ मौलाना साद का करीबी अब्दुल अलीम के संपर्क में था। इस मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने बताया, ‘ पुलिस ने दंगों में भूमिका की जांच को लेकर फैजल फारूक के कॉल रिकॉर्ड खंगाला था, जिसमें पता चला कि फैजल पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया, पिंजरा टॉड समूह, जामिया समन्वय समिति और हजरत निजामुद्दीन मरकज के…
दिल्ली में CBI ने चाइल्ड पोर्न वेबसाइट कंपनी पर मारा छापा
नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को बाल पोर्न वेबसाइट की जांच के सिलसिले में दिल्ली स्थित एक कंपनी में छापेमारी की, जिसमें निदेशकों को दोषी पाया गया है। CBI के प्रवक्ता ने कहा, “एजेंसी की कई टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर तलाशी की, जिसमें दिल्ली स्थित कंपनी भी शामिल है। इस तलाशी अभियान में पश्चिम विहार की कंपनी और उसके निदेशकों का परिसर में तलाशी ली गई।” अधिकारी ने कहा कि CBI ने कंपनी, उसके निदेशकों और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट और पास्को…
मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग राहुल ने किया कटाक्ष – अभी तो स्थिति होगी और ज्यादा खराब
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस द्वारा भारत की रेटिंग ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ किए जाने को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि अर्थव्यवस्था के संदर्भ में स्थिति इससे ज्यादा खराब होने वाली है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मूडीज ने मोदी की अगुवाई में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को कबाड़ (जंक) से एक कदम ऊपर रेट किया है। गरीबों और एमएसएमई क्षेत्र को मदद के अभाव का मतलब यह है कि आगे हालत ज्यादा खराब होने…
केजरीवाल सरकार ने जारी किया ‘दिल्ली कोरोना’ APP, कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए खाली बिस्तरों की मिलेगी जानकारी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए खाली बिस्तरों (बेड) की जानकारी हासिल करने के लिए मंगलवार को ‘दिल्ली कोरोना’ App जारी की। केजरीवाल ने कहा कि ऐप से कोरोना वायरस के मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मुहैया कराने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन के एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कई ऐसी जगह हैं जहां कोरोना वायरस का व्यापक प्रकोप है। वहां बिस्तरों, वेंटिलेटर और आईसीयू की कमी है, जिसकी वजह से बढ़ी संख्या में लोगों की जान जा…
आदेश गुप्ता बने दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष, लेंगे मनोज तिवारी की जगह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदेश कुमार गुप्ता को नियुक्त किया है। आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भाजपा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पूर्व मेयर व भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता श्री @adeshguptabjp जी को @BJP4Delhi का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक…
7 राज्यों के राज्य सभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को होगा चुनाव, MP से सिंधिया-दिग्विजय सिंह मैदान में
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और राजस्थान के राज्य सभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण इसे टाला गया था। ज्ञात हो कि इन सभी सीटों के पिछली बार चुने गए प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। कोरोना संकट के चलते निर्वाचन आयोग ने गत तीन अप्रैल को आदेश जारी कर…
कोविड-19 : कोरोना के लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती हुए BJP प्रवक्ता संबित पात्रा
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पात्रा को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता को कोविड-19 के लक्षण सामने आए थे। डाँ पात्रा समाचार चैनलों पर सामने आने वाला भाजपा का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को भी कई ट्वीट किये।
