नई दिल्ली। देश में अग्निपथ योजना (Agnipath Yojana) के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच सेना व सरकार द्वारा अग्निवीरों को लेकर कई तरह के ऐलान किए जा रहे हैं। सेना से 4 साल बाद रियाटर होने पर कई तरह की सुविधाएं और फायदे अग्निवीरों को दिया जाएगा। इस बीच मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अग्निवीरों (Agniveer) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आनंद्र महिंद्रा ने देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर दुख जताया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध…
श्रेणी: दिल्ली
आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अवैध, सुप्रीम कोर्ट बोला- आपको यह अधिकार कहां से मिला
नई दिल्ली। किए जाने वाले शादियों के प्रमाण पत्रों को अवैध करार दिया है। अदालत ने शुक्रवार को एक केस की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। आर्य समाज की स्थापना हिंदू समाज सुधारक दयानंद सरस्वती ने 1875 में की थी। जस्टिस अजय रस्तोगी और बीवी नागारत्ना की बेंच ने कहा कि आर्य समाज का काम और उसका अधिकार क्षेत्र शादियों के सर्टिफिकेट जारी करना नहीं है। अदालत ने कहा कि यह काम कोई सक्षम प्राधिकारी ही कर सकता है। मध्य प्रदेश में हुए एक प्रेम विवाह के मामले में…
Aadhar Card: आधार कार्ड को लेकर सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, शेयर करने से बचने की दी सलाह
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर एक ए़डवाइजरी जारी की है। सरकार ने नागरिकों से कहा है कि वे दुरुपयोग को रोकने के लिए अपने आधार कार्ड की केवल नकाबपोश (मास्क्ड) प्रतियां ही किसी के साथ साझा करें। रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में सरकार ने कहा, “अपने आधार की फोटोकॉपी किसी व्यक्ति या संस्थान के साथ धड़ल्ले से साझा न करें क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।” सरकार ने इसका विकल्प बताते हुए सिर्फ नकाबपोश आधार ही साझा करने की सलाह दी है। ज्ञात हो…
यासीन मलिक को सजा सुनाने वाले जज की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित, दी जाएगी Y श्रेणी की सिक्योरिटी !
नई दिल्ली। टेरर फंडिंग मामले में कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। दरअसल, कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा की जम्मू-कश्मीर के नेता निंदा कर रहे हैं। ऐसे में विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है और जल्द ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है। फिलहाल विशेष न्यायाधीश के पास एक्स कैटेगरी की…
वेश्यावृत्ति को लेकर SC का ऐतिहासिक आदेश, मर्जी से किया गया सेक्स वर्क गैरकानूनी नहीं
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सेक्स वर्कर्स को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस बलों को सेक्स वर्कर्स और उनके बच्चों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और मौखिक या शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार नहीं करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कई निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस देश में सभी व्यक्तियों को जो संवैधानिक संरक्षण प्राप्त हैं, उसे उन अधिकारियों द्वारा ध्यान में रखा जाए…
राजद्रोह कानून : 152 साल पुराना राजद्रोह कानून जिसपर लगी ‘सुप्रीम’ रोक, 13 हजार लोगों पर पड़ेगा सीधा असर! जानिए सबकुछ
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में देशद्रोह कानून (सेडिशन लॉ) पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आज बुधवार को केंद्र और राज्य सरकारों से आग्रह किया कि जब तक केंद्र द्वारा कानून की समीक्षा पूरी नहीं हो जाती, तब तक देशद्रोह का कोई भी मामला दर्ज नहीं होगा। यह कानून आईपीसी यानी भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए में निहित है। चीफ जस्टिस एन। वी। रमना की अध्यक्षता वाली जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि जब तक केंद्र द्वारा देशद्रोह…
किसी को जबरन नहीं लगा सकते कोरोना टीका, निकलने पर पाबंदियां भी ठीक नहीं: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती कोरोना का टीका नहीं लगाया जा सकता। अदालत ने कहा कि टीका न लगवाने वाले लोगों के निकलने पर प्रतिबंध लगाना भी ठीक नहीं है। कोरोना वैक्सीन लगवाने से देश में बहुत से लोग हिचक रहे हैं। ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं, जब स्वास्थ्यकर्मियों से लोग टीका न लगवाने को लेकर झगड़ते दिखे। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा है कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता। अदालत ने…
मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी, देश के हर जिले में बनाए जाएंगे 75 अमृत सरोवर, पढ़िए संबोधन की बड़ी बातें
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के 88वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय का जिक्र किया और कहा कि आज हम आजादी का महोत्सव मना रहे हैं। पीएम ने आज लोगों से डाक टिकट से जुड़े देश में मौजूद म्यूजियम और रेल म्यूजियम के बारे में भी सवाल किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश को एक ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ मिला है, इसे देश की जनता के लिए खोल दिया गया है। यह गर्व की बात है…
प्रधानमंत्री संग्रहालय प्रत्येक सरकार की साझा विरासत है और भविष्य निर्माण का ऊर्जा केंद्र बनेगा – पीएम मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। खास बात ये रही कि उद्घाटन करने के बाद उन्होंने स्वयं सबसे पहले टिकट खरीद कर इस संग्रहालय को देखने के लिए अंदर गए। इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस संग्रहालय में जितना अतीत है, उतना ही भविष्य भी है। यह संग्रहालय देश के लोगों को बीते समय की यात्रा करवाते हुए, नई दिशा-नए रूप में भारत की विकास यात्रा पर ले जाएगा। उन्होंने…
मोदी लहर कायम : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भी बीजेपी का जलवा, 36 में से 33 सीटों पर कब्जा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता देश भर में लोगों के सर चढ़कर बोलती है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव या फिर स्थानीय निकाय चुनाव देश में मोदी लहर कायम है। बीजेपी एक के बाद एक चुनाव जीतती जा रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने अब विधान परिषद चुनाव में भी अपना परचम लहरा दिया है। बीजेपी ने राज्य में 36 में से 33 सीटें जीत ली हैं। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का तो…
