न्यूज़ डेस्क। भारत जैसे विशाल, बहुभाषी और बहुआयामी देश को एक नए युग में ले जाने का संकल्प लिए पूरी निष्ठा से कर्म पथ पर अग्रसर रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से ठीक 20 साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी। नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 7, 2001 को बतौर गुजरात सीएम पहली बार शपथ ली थी। तब से लेकर आज तक अपने सेवाभाव, त्याग और तपश्चर्या से उन्होंने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर उन्होंने देश का प्रधानमंत्री और दुनिया…
श्रेणी: दिल्ली
शाहीनबाग पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला : CAA विरोधियों को सुप्रीम झटका, कोर्ट ने कहा- सार्वजनिक जगहों पर अनिश्चितकाल तक नहीं हो सकता प्रदर्शन, लोगों के अधिकारों का होता है हनन
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी आंदोलन के दौरान सड़क रोक कर बैठी भीड़ को हटाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को बड़ा झटका देते हुए अपने फैसले में कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धरना प्रदर्शन करना सही नहीं है। कोई भी समूह या शख्स सिर्फ विरोध प्रदर्शनों के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर बाधा पैदा नहीं कर सकता है और सार्वजनिक स्थानों को बंद नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धरना-प्रदर्शन…
राहुल की यात्रा पर स्मृति का पलटवार, कहा- ‘‘सच्चाई यह है कि राहुल गांधी की कांग्रेस यात्रा किसानों का नहीं बिचौलियों का समर्थन करता है और इससे देश में किसी को आश्चर्य नहीं है।’’
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा हाल में बनाए गए तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्राओं पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि वह किसानों के पक्ष में नहीं ‘बल्कि देश को लूटने वाले बिचौलियों’ के पक्ष में यात्राएं कर रहे हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर कृषि कानूनों को खत्म कर दिया जाएगा, गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राहुल गांधी सपनों की दुनिया में…
खुद को पप्पू कहने वाले राहुल का लॉजिक सुनकर हंसी से आपका पेट फट जाएगा, कहते है मंडी टैक्स आपने खत्म कर दिया, मतलब सड़कों को आपने खत्म कर दिया…, अब हो रहे है सोशल मीडिया में ट्रोल
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं कि मजाक का पात्र बन जाते हैं। आज फिर एक बार ऐसे हु कुछ बोल गए राहुल कृषि कानून के विरोध में राहुल गांधी का काफिला आज मंगलवार को पंजाब से हरियाणा पहुंचा। यहां राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि किसान अपना माल कहीं भी बेच सकता है। जब सड़क नहीं होगी तो कहां जाएगा, कैसे जाएगा किसान? सड़क बनी मंडी…
कोविड-19 : न्यू गाइडलाइंस के साथ 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, 50 प्रतिशत लोगों को होगी प्रवेश की अनुमति : प्रकाश जावड़ेकर
नई दिल्ली। देशभर के सिनेमा हॉलों को खुलने में महज नौ दिन शेष हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को मानक संचालन प्रोटोकॉल (SOP) की घोषणा करते हुए कहा कि हॉल केवल 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की क्षमता के साथ खुलेंगे। सिनेमा हॉल 15 अक्टूबर से खुलने के लिए तैयार हैं। मंत्री जावडेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “मंत्रालय ने आज सभी मल्टीप्लेक्सों और सिंगल थिएटर सिनेमाघरों को एसओपी जारी किए हैं। ऑडिटोरियम के अंदर केवल 50 प्रतिशत सीटों पर…
प्रधानमंत्री मोदी ने की इजरायल के PM नेतन्याहू से बात, नागरिकों को दी यहूदी नववर्ष और यहूदी पर्व सुकोट की शुभकामनाएं, कोरोना से लड़ाई में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और दोनों नेताओं ने जल, कृषि और नवप्रर्वतन क्षेत्र में दोनों देशों द्वारा की गई पहलों की समीक्षा की। मोदी ने एक ट्वीट कर कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ उठाए गए कदमों को लेकर सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने अपने मित्र इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। दोनों ने कोविड-19 के खिलाफ सहयोग को बढ़ाने को लेकर बात की।…
यूपी, हाथरस और बलरामपुर की घटना पर UN ने जताई चिंता, अधिकारी ने दिया बयान, भारत ने बताया गैरजरूरी टिप्पणी को नजरअंदाज करना ही बेहतर है
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस और बलरामपुर में हुई घटनाओं पर भारत में संयुक्त राष्ट्र की स्थाई समन्वयक की ‘‘गैरजरूरी’’ टिप्पणी पर भारत ने सोमवार को कहा कि ‘‘किसी भी बाहरी एजेंसी की टिप्पणी को नजरअंदाज करना उचित होगा’’ क्योंकि मामलों में जांच अभी जारी है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार इन मामलों को ‘‘बहुत गंभीरता’’ से ले रही है। भारत में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ यौन अपराध की घटनाओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए संयुक्त राष्ट्र की स्थाई समन्वयक रेनाटा डेसालिएन ने कहा कि…
VIP किसान हैं राहुल गांधी, ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
गांधीनगर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘‘वीआईपी किसान’’ बताया। फोटोग्राफ में राहुल गांधी केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में कांग्रेस की रैली में ट्रैक्टर पर गद्देदार सीट पर बैठे दिखे, जिसके बाद ईरानी ने उन पर तंज कसा। तीन कृषि कानूनों के विरोध में गांधी कांग्रेस शासित उत्तरी राज्यों में ‘खेती बचाओ यात्रा’ नाम से कई ट्रैक्टर रैलियां कर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी से गांधी को हराने वाली ईरानी ने यहां कहा, ‘‘वह ट्रैक्टर…
ब्याज पर ब्याज माफ करने तैयार मोदी सरकार, मोरेटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा किया दाखिल
नई दिल्ली। कोरोना काल में अगर आपने लोन मोरेटोरियम की सुविधा का लाभ लिया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने ऐसे लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि एमएसएमई, एजुकेशन, होम, कंज्यूमर, ऑटो लोन पर लागू चक्रवृद्धि ब्याज (ब्याज पर ब्याज) को माफ किया जाएगा। हालांकि, हलफनामे में कहा गया है कि कर्ज पर संविदात्मक ब्याज पर छूट को माफ नहीं किया जा सकता है क्योंकि इससे बैंकों पर 6 लाख…
राजस्थान पर चुप्पी, हाथरस में ड्रामा कर रहे हैं राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा : कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
नई दिल्ली। हाथरस कांड की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए गांव पहुंचने की कोशिश करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में इसी तरह की घटना पर वे वे चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन हाथरन में ड्रामा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कि योगी सरकार ने SIT का गठन किया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि पीड़िता के साथ…
