राजस्थान में पुजारी को जलाने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- गहलोत का इस्तीफा लें राहुल गांधी

नई दिल्ली। राजस्थान में कानून और व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्हें या तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा ले लेना चाहिए या उनकी सरकार को ‘‘सुधारने’’ की कवायद करनी चाहिए। राजस्थान के करौली जिले में भूमि विवाद में एक पुजारी को कथित तौर पर आग लगा दी गयी। इसके बाद एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे ‘‘बेहद ही गंभीर’’ मामला बताते हुए…

#PappuScientist के ट्रेंड से सोशल मीडिया पर उड़ रहा है राहुल का मजाक, PM मोदी पर कटाक्ष का पीयूष गोयल ने भी दिया जवाब, पीएम मोदी के अपमान से गुस्से में लोग

न्यूज़ डेस्क। शायद ही ऐसा कोई दिन होता है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने ऊलजलूल बयानों या हरकतों के लिए ट्रोल नहीं होते हों। शुक्रवार को राहुल गांधी ने PM मोदी का एक वीडियो ट्वीट किया और उनके विंड एनर्जी से टर्बाइन चलाने और ड्रिंकिंग वाटर एकत्र करने के कॉन्सेप्ट का मजाक उड़ाया। लेकिन देशवासियों को राहुल गांधी की यह हरकत पसंद नहीं आई। लोगों ने #PappuScientist के जरिए हजारों की संख्या में ट्वीट किए और राहुल गांधी की बुद्धि, विवेक और समझ पर सवाल खड़े किए। इस हैशटैग…

सोशल मीडिया ने बुनी एक खूबसूरत कहानी, दिखा असर, ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक के आंसू बदले मुस्कान में

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर में छोटे से ढाबे ‘बाबा का ढाबा’ का नजारा सोशल मीडिया के असर के कारण अब बिल्कुल बदल गया है क्योंकि एक दिन पहले तक जहां इस जगह पर सन्नाटा पसरा था, आज वहां ग्राहकों की भीड़ लगी है। इस सुखद बदलाव का पता ढाबे के मालिक कांता प्रसाद के बिना दांतों वाले मुंह की मुस्कान से भी चलता है जो वह बार बार अपना मास्क उतार कर प्रकट करते हैं। बृहस्पतिवार को 80 वर्षीय कांता प्रसाद और उनके परिवार के लिए सब कुछ…

जी कनाडा में आयोजित इनवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी, भारत का आज और कल सशक्त, यहां हर किसी के लिए व्यापार का अवसर

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को इनवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हर किसी के लिए निवेश करने, बिजनेस चलाने और ग्रोथ करने का मौका है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत कई सेक्टरों में एसेट्स को मॉनीटाइज कर रहा है। इनमें एयरपोर्ट, रेलवे, पावर ट्रांसमिशन लाइन आदि शामिल हैं। PM मोदी ने कनाडा में इनवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। Addressing the Annual Invest India Conference. Watch. https://t.co/WJEgrCt6jB — Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020 प्रधानमंत्री श्री मोदी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया राम विलास पासवान के निधन पर दुख, कहा- पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, “रामविलास पासवान जी का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है। मैंने एक दोस्त, मूल्यवान सहयोगी और ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जो हर गरीब की गरिमापूर्ण जिंदगी की सुनिश्चित करने के लिए बेहद उत्सुक था।” I am saddened beyond words. There is a void in our nation that will perhaps never be filled. Shri Ram Vilas Paswan Ji’s demise is a personal loss. I have…

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे रामविलास पासवान। रामविलास पासवान पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे और साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती थे। हाल में ही उनके दिल की सर्जरी हुई थी। उनके निधन की खबर पुत्र चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी। चिराग ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा कि पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं…

#AajTakSabseFake : आज तक ने आतंकियों को बताया शहीद, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #AajTakSabseFake

न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर यूजर्स आज एक बार फिर आज तक AAJ TAK को निशाना बना रहे हैं। जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों को शहीद बताने पर लोग आज तक न्यूज चैनल को लताड़ लगा रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। ट्विटर पर #AajTakSabseFake ट्रेंड कर रहा है। आंतकी शहिद ??? Good going @rahulkanwal @sardesairajdeep pic.twitter.com/2JC4QzkiPS — Suresh Nakhua (Modi Ka Parivar) 🇮🇳 (@SureshNakhua) October 8, 2020 यह तस्वीर सही है। @aajtak, ने आतंकियों को "शहीद" बता दिया।कई बार जल्दबाज़ी और "सबसे…

Fake News प्रसारित करने पर NBSA ने ‘आज तक’ पर ठोंका एक लाख रुपये का जुर्माना, ऑन एयर माँगनी होगी माफी भी

न्यूज़ डेस्क। सबसे तेज चैनल होने का दम भरने वाले हिन्दी समाचार चैनल ‘आजतक’तो पहले ही चूर-चूर हो चुका है, अब एनबीएसए (NBSA) यानि न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी ने फेक न्यूज प्रसारित करने के मामले के मामले इस चैनल पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। दरअसल जल्द न्यूज प्रसारित करने के चक्कर में आज तक ने दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से सम्बंधित कई ट्वीट्स को बिना जांचे-परखे प्रसारित कर दिया था। इसी का संज्ञान लेते हुए एनबीएसए (NBSA) ने आजतक को लताड़ लगाई है और उस…

तबलीगी जमात मामले में SC ने कहा- हाल के दिनों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सबसे अधिक दुरुपयोग हो रहा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय (SC) ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल के दिनों में बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का ‘सबसे अधिक दुरुपयोग’ हुआ है। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, नयायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने जमीयत उलेमा ए हिंद और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह तल्ख टिप्पणी की। इन याचिकाओं में आरोप लगाया गया कि कोविड-19 के दौरान हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम पर मीडिया का एक वर्ग सांप्रदायिक विद्वेष फैला रहा था। पीठ ने इस मुद्दे पर केन्द्र…

भारतीय वायुसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देश के वीर योद्धाओं को सलाम, कहा- मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 88वें भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए देश के ‘‘वीर योद्धाओं’’ को सलाम किया और कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि वायुसेना के जांबाज ना सिर्फ दुश्मनों से भारतीय आसमान की रक्षा करते हैं बल्कि आपदा की स्थिति में मानवता की सेवा में भी बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वाह करते हैं। एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत…