नई दिल्ली। पाकिस्तान से अलग होने के 50 साल पूरे होने के मौके पर बांग्लादेश सशस्त्र बल के 122 जवान भारत पहुंचे हैं। ये सभी जवान 26 जनवरी को होने वाली परेड में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान से अलग होने की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर बांग्लादेशी सेना के ये जवान परेड में हिस्सा लेंगे। बांग्लादेशी सेना के ये जवान भारतीय वायुसेना के स्पेशल सी-17 एयरक्राफ्ट से भारत पहुंचे हैं। मंगलवार शाम 5.30 बजे भारतीय वायुसेना का विमान बांग्लादेश से साढ़े तीन घंटे का सफर तय करके भारत पहुंचा है। इस…
श्रेणी: दिल्ली
कोरोना से जान गंवाने वाले डॉक्टर के परिजनों से मिले CM केजरीवाल, दिया एक करोड़ रुपए का चेक
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले डॉक्टर हितेश गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के आईपी एक्सटेंशन इलाके में स्थित गुप्ता के घर गए और उनके बलिदान व सेवा के लिये दिल्ली के लोगों की तरफ से कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम हर संभव तरीके से उनकी मदद का प्रयास करेंगे।” गुप्ता का नवंबर 2020…
प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति के सामने पस्त हुआ नेपाल, PM ओली ने चीन को दिया सख्त संदेश, भारत को बताया दोस्त
न्यूज़ डेस्क। चीन के इशारों पर नाच रहे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अकड़ अब ढीली पड़ती जा रही है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीतिक ताकत का एहसास हो चुका है। इसलिए प्रधानमंत्री ओली ने नेपाल की आंतरिक राजनीति में बढ़ते दखल के मामले में चीन को सख्त संदेश दिया है। ओली ने कहा कि हमें अपनी आजादी पसंद है और हम दूसरों के आदेशों को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल अपने मामलों में स्वतंत्र होकर फैसला करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक नेपाली पीएम ने…
केंद्र मुफ्त में वैक्सीन नहीं देगा तो हम मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे : केजरीवाल
नई दिल्ली। देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीकाकरण की वर्चुअल शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा Co-Win App भी लांच किए जाने की खबर हैं। देशभर में कल तक वैक्सीन सप्लाई का काम भी पूरा हो जाएगा। इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र से वैक्सीन नहीं मिलने की सूरत…
किसान आंदोलन : दिल्ली से लेकर पंजाब तक किसान संगठनों ने कृषि कानूनों की कॉपियां जलाकर मनाई लोहड़ी, पीएम के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक नारे
नई दिल्ली। मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध लगातार जारी है। जिस वजह से पंजाब-हरियाणा के किसान पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली से लगती अन्य राज्यों की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। प्रदर्शनस्थल पर ही किसानों ने अपने रहने, खाने और मनोरंजन की व्यवस्था कर रखी है। बुधवार को किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर लोहड़ी का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने आग जलाकर उसमें तिल, गुड़ की जगह नए कानूनों की प्रतियां डालीं। दरअसल केंद्र सरकार किसान संगठनों से कई राउंड की वार्ता कर चुकी है। किसानों…
वायुसेना में शामिल होंगे 83 तेजस लड़ाकू विमान, 48 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को सरकार की मंजूरी
न्यूज़ डेक्स। भारतीय वायु सेना को और मजबूती प्रदान करने के लिए 83 तेजस लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दी गई है। इस खरीद पर करीब 48,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल समिति ने बुधवार को इस खरीद पर अपनी मुहर लगाई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के जरिए तेजस की खरीद से जुड़ी जानकारी साझा की। तेजस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम ऊंचाई पर उड़कर यह दुश्मन पर नजदीक से सटीक निशाना साध सकता है और यह दुश्मन के…
आतंकी खबर में विराट-अनुष्का की फोटो प्रकाशित, मचा बवाल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में पिता बनने के माैके पर चारों तरफ से शुभकामनाएं बटोरने में व्यस्त थे। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब उनसे जुड़ीं खबरें चली। लेकिन इस दाैरान एक अजीब घटना के कारण कोहली-अनुष्का चर्चा में आए हैं। दरअसल, एक जाने-माने अखबार ने आतंकवादियों की खबर में दोनों की एक तस्वीर प्रकाशित की है। Okay 🙄 pic.twitter.com/dw7EZxJxj1 — Arun Bothra 🇮🇳 (@arunbothra) January 12, 2021 प्रसिद्ध अखबार ‘द हिटवाड’ ने यह…
राहुल गांधी ने लोहड़ी पर्व की दी बधाई, किसानों के लिए कही खास बात
नई दिल्ली। पूरा देश आज लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा देश के किसानों को खास तौर पर लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं, हमारे किसान भाई-बहनों को खास तौर पर बधाई जोकि अपने घर से दूर धरने पर बैठे हैं और खराब मौसम के बावजूद वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।…
मुस्लिम युवती से शादी करने वाले राधे चौहान की हत्या, 6 महीने पहले की थी शादी, गार्डन के पास लहूलुहान मिला शव
नोएडा। नोएडा में एक मुस्लिम युवती से शादी करने वाले राधे चौहान की धारदार हथियार से वारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को युवक का शव बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास एक शौचालय में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास सार्वजनिक शौचालय में एक युवक का शव मिला है। युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। युवक ने करीब छह महीने पहले मुस्लिम युवती से शादी की थी। पुलिस ने…
जानिए उच्चतम न्यायालय की 4 सदस्यीय समिति में कौन-कौन हैं शामिल
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नए कृषि कानूनों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। न्यायालय ने इन कानूनों के अमल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। साथ ही किसानों की समस्याओं पर विचार के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति में भूपिंदर सिंह मान, कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी, डॉ प्रमोद कुमार जोशी, अनिल धनवत शामिल हैं। भूपिंदर सिंह मान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष हैं। 15 सितंबर 1939 को गुजरांवाला (अब के पाकिस्तान) में जन्में भूपिंदर सिंह मान को साल 1990 में राष्ट्रपति…
