नई दिल्ली। 15 जनवरी यानी शुक्रवार से मोबाइल पर कॉलिंग के नियम में बदलाव होने वाला है। 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने के लिए आपको शुरुआत में जीरो( 0) लगना होगा। दूरसंचार विभाग से मिली मंजूरी के बाद अब कल से नया नियम लागू हो जाएगा। 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने पर लोगों को मोबाइल नंबर के आगे जीरो लगाना होगा। दरअसल तेज़ी से खत्म हो रही मोबाइल नंबर सीरीज के चलते दूरसंचार विभाग ने ट्राई( TRAI) के प्रस्ताव को…
श्रेणी: दिल्ली
कोरोना कॉलर ट्यून में नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, जानें- कौन लेगा उनकी जगह और क्या होगी अगली कॉलर ट्यून
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए जागरूक करने वाली अमिताभ बच्चन की आवाज में कॉलर ट्यून अब नहीं सुनाई देगी। उनकी जगह किसी महिला की आवाज का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि अमिताभ बच्चन के विकल्प के तौर पर किसकी आवाज को इस्तेमाल किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अब लोगों को कोरोना से बचाव की बजाय वैक्सीन के अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी। ज्ञात हो कि कोरोना कॉलर ट्यून के लिए अमिताभ बच्चन की…
29 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट
नई दिल्ली । संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा। सत्र के दौरान 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। सत्र दो भागों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 29 जनवरी से 15 फरवरी और दूसरा भाग आठ मार्च से आठ अप्रैल तक आयोजित होगा। संसद का बजट सत्र इस महीने की 29 तारीख से शुरू होगा https://t.co/jMFXKgQxAz — आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 14, 2021 17वीं लोकसभा के पांचवें सत्र में 35 सिटिंग्स होंगी, जो कि पहले भाग में 11…
1996 के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में नहीं होंगे कोई विदेशी मुख्य अतिथि
नई दिल्ली। 26 जनवरी का दिन यानी गणतंत्र दिवस जब दूसरे देशों के राष्ट्रप्रमुख प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता था। लेकिन इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष चीफ गेस्ट के तौर पर नहीं होंगे। दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। लेकिन ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से बोरिस जाॅनसन ने ऐन वक्त पर अपना भारत दौरा रद्द कर दिया। जिसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग…
वैक्सीन से सभी विपरीत प्रभावों की स्थिति में ‘Covishield और Covaxin दोनों कंपनियां’ देगी हर्जाना
नई दिल्ली। एक महत्वपूर्ण फैसले में केंद्र सरकार ने साफ किया है कि उसने जिन दोनों कंपनियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है, उन्हें सरकार से किसी तरह की क्षतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक अगर किसी तरह की नुकसान की बात सामने आती है तो इन दोनों वैक्सीन को विकसित करने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमेटिड को खुद ही उस नुकसान की भरपाई करनी पड़ेगी, सरकार उन्हें इसके लिए किसी तरह की…
गणतंत्र दिवस पर दिखेगा कोरोना का साया, लिया गया बड़ा फैसला- इस साल गणतंत्र दिवस परेड में नहीं होंगे कोई विदेशी मेहमान चीफ गेस्ट
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर इस बार कोरोना का साया दिखेगा। इस बार इस मौके पर कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि नहीं होंगे। कोरोना की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है। ज्ञात हो कि साल 1966 के बाद पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट नहीं होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस की स्थिति के कारण गणतंत्र दिवस पर किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित नहीं करने का…
WhatsApp की नई पॉलिसी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर, तुरंत रोक लगाने की मांग
नई दिल्ली। गुरुवार को WhatsApp की आगामी डेटा और गोपनीयता नीति के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक आवेदन दिया गया है। चैतन्य रोहिल्ला नामक वकील द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि WhatsApp की नई नीति भारत के नागरिकों की निजता के अधिकार का हनन करती है। चैतन्य द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि यह नीति किसी भी व्यक्ति की ऑनलाइन गतिविधि में 360 डिग्री प्रोफाइल व्यू देती है। साथ ही याचिका में व्यक्ति की राइट टू प्राइवेसी का हवाला देते हुए कहा गया…
26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर बांग्लादेश सशस्त्र बल के 122 जवान लेंगे परेड में हिस्सा, पहुंचे दिल्ली
नई दिल्ली। पाकिस्तान से अलग होने के 50 साल पूरे होने के मौके पर बांग्लादेश सशस्त्र बल के 122 जवान भारत पहुंचे हैं। ये सभी जवान 26 जनवरी को होने वाली परेड में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान से अलग होने की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर बांग्लादेशी सेना के ये जवान परेड में हिस्सा लेंगे। बांग्लादेशी सेना के ये जवान भारतीय वायुसेना के स्पेशल सी-17 एयरक्राफ्ट से भारत पहुंचे हैं। मंगलवार शाम 5.30 बजे भारतीय वायुसेना का विमान बांग्लादेश से साढ़े तीन घंटे का सफर तय करके भारत पहुंचा है। इस…
कोरोना से जान गंवाने वाले डॉक्टर के परिजनों से मिले CM केजरीवाल, दिया एक करोड़ रुपए का चेक
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले डॉक्टर हितेश गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के आईपी एक्सटेंशन इलाके में स्थित गुप्ता के घर गए और उनके बलिदान व सेवा के लिये दिल्ली के लोगों की तरफ से कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम हर संभव तरीके से उनकी मदद का प्रयास करेंगे।” गुप्ता का नवंबर 2020…
प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति के सामने पस्त हुआ नेपाल, PM ओली ने चीन को दिया सख्त संदेश, भारत को बताया दोस्त
न्यूज़ डेस्क। चीन के इशारों पर नाच रहे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अकड़ अब ढीली पड़ती जा रही है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीतिक ताकत का एहसास हो चुका है। इसलिए प्रधानमंत्री ओली ने नेपाल की आंतरिक राजनीति में बढ़ते दखल के मामले में चीन को सख्त संदेश दिया है। ओली ने कहा कि हमें अपनी आजादी पसंद है और हम दूसरों के आदेशों को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल अपने मामलों में स्वतंत्र होकर फैसला करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक नेपाली पीएम ने…
