असम में नागरिकता बिल पर विरोध तेज, प्रदर्शनकारियों ने जलाया विधायक का घर, मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील

गुवाहाटी। संसद से पारित नागरिकता संशोधन विधेयक (ACB) को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को एक विधायक के घर, वाहनों और सर्किल ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। सरकार ने कार्रवाई करते हुए गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर सहित मुख्य पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया। We are resolutely committed to protect the identity, rights, heritage and culture of the Assamese people. My appeal to all, let us together continue on the path of progress and keep alive our ancient values…

मणिपुर में भी लागू होगा NRC, CM बीरेन सिंह ने कहा- केंद्र से करेंगे संपर्क

गुवाहाटी। मणिपुर के मुख्यमंत्री N बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार NRC को लागू करने के पक्ष में है और वह इसके लिए केंद्र सरकार से संपर्क करेगी। उन्होंने यहां नेडा सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा कि राज्य ने पहले ही प्रदेश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी ( NRC) के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सिंह ने कहा, ‘‘हमें और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में एनआरसी की आवश्यकता है। एनआरसी लाने के लिए मणिपुर सरकार ने पहले ही कैबिनेट बैठक में फैसला ले लिया…

कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में बांटो और राज करो की नीति का किया अनुसरण: अमित शाह

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह ने NEDA बैठक में कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से अलग-थलग कर दिया था। उन्होंने जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में बांटो और राज करो की नीति का अनुसरण किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के पूर्वोत्तर के गठबंधन सहयोगियों से कहा कि असम में किसी भी घुसपैठिए को रहने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा न सिर्फ असम से बल्कि पूरे…

NRC में अवैध घुसपैठिये को न मिले कोई जगह, इसके लिए किए जाएंगे कठोर उपाय: अमित शाह

गुवाहाटी। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की असम इकाई को रविवार को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) में किसी भी अवैध घुसपैठिये को जगह न मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पूर्वोत्तर परिषद (NEC) के 68वें पूर्ण सत्र के आयोजन स्थल पर शाह को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश भाजपा प्रमुख रंजीत कुमार दास ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश इकाई ने विवादित एनआरसी की खामियों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ चर्चा की। दास ने कहा कि शाह ने हमें आश्वासन…

नहीं होगी आर्टिकल 371 से कोई छेड़छाड़, किसी भी अवैध प्रवासी को भारत में नहीं रहने दिया जायेगा : अमित शाह

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को साफ कर दिया कि आर्टिकल 371 से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि यह अनुच्छेद असम के साथ पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को विशेष दर्जा प्रदान करता है। उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की 68वीं पूर्णकालिक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से पिछले माह आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों को डर था कि अनुच्छेद 371 भी हटाया जाएगा। Addressed the 68th plenary session of North Eastern Council in Guwahati, Assam. Modi…

असम NRC संयोजक प्रतीक हजेला के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज

गुवाहाटी। राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) की अंतिम सूची में ‘‘विसंगतियों’’ के लिए NRC के असम संयोजक प्रतीक हजेला के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक वकील और मुस्लिम छात्र संगठन अखिल असम गोरिया-मोरिया युवा छात्र परिषद ने डिब्रूगढ़ और गुवाहाटी में हजेला के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी है। पुलिस ने बताया कि चंदन मजूमदार ने बुधवार को डिब्रूगढ़ पुलिस थाने में हजेला के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। उनका नाम NRC की अंतिम सूची में नहीं है। मजूमदार ने आरोप लगाया कि…

‘‘भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक और सत्यनिष्ठा के प्रतीक ’’ के तौर पर उन्हें याद करती रहेगी : मुख्यमंत्री सोनोवाल

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वित्त मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया और ‘‘भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक और सत्यनिष्ठा के प्रतीक ’’ के तौर पर उन्हें याद किया। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने स्वराज के सम्मान में बुधवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वराज की विरासत उनके जैसे नेताओं को प्रेरित करती रहेगी। सोनोवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व विदेश मंत्री और भारत की…