रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने की उम्र की सीमा समाप्त किए जाने से पढ़ने के इच्छुक लोगों को पढ़ाई का फिर से मौका मिल रहा है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कॉलेज प्रारंभ किए जा रहे हैं। साथ ही कॉलेजों में विभिन्न विषयों के नए-नए संकाय प्रारंभ किए जा रहे हैं। राज्य के कॉलेजों में लड़कियों के प्रवेश लेने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए शुभ संकेत है, आने वाले दिनों में महिलाओं को…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
बाबा साहब के दिखाये रास्ते पर चलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए करें काम: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दिखाये रास्ते पर चलकर हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतर मजबूती के लिए कार्य करना है। उनके जैसा संघर्ष विरले ही कर पाते हैं, लेकिन कोशिश हम सभी कर सकते हैं कि उनके मूल्यों पर चलकर उनके दिखाये रास्ते पर चलकर अपने लोकतंत्र को सुदृढ़ करने निरंतर काम कर सकें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस आशय के विचार आज बुद्ध विहार सेक्टर-6 भिलाई में आयोजित डॉ. बाबा साहब अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. बाबा साहब…
अबूझमाड़ की नक्सल पीड़ित महिलाओं ने मुख्यमंत्री बघेल और विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा को बताए अपने स्वावलंबन की कहानी
रायपुर। भरोसे का सम्मेलन में जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यक्रम स्थल में नारायणपुर जिले के बांस शिल्प केंद्र द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके सामानों की जमकर सराहना की। प्रियंका गांधी वाड्रा को महिलाओं ने बांस से बने गुलदस्ता भेंट किया, तो प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला के कंधे पर हाथ रखकर पूछी, आप कहाँ से हैं….महिलाओं ने हंसते हुये जवाब दिया अबूझमाड़ से। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के ग्राम गुमियाबेड़ा की सीताबाई और ग्राम उसेबेड़ा…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में ’मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग में आयोजित ‘भरोसे के सम्मेलन’ में विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी की उपस्थिति में ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आदिवासी पर्व एवं त्यौहारों के गरिमामय आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर संभाग के 1840 ग्राम पंचायतों को प्रथम किश्त के रूप में 5-5 हजार रूपए की राशि जारी की। ’मुख्यमंत्री…
स्वच्छ अस्पताल योजना : शासकीय अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार से लोगों का बढ़ रहा विश्वास : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कायाकल्प: स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत चयनित अस्पतालों को पुरस्कार वितरित कर उनके बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वस्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे लोगों को सुगम इलाज…
मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को 14 अप्रैल को उनकी जयंती पर नमन किया है। श्री बघेल ने डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान तैयार करने में केन्द्रीय भूमिका निभाई। संविधान रचना के लिए बनाई गई प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणराज्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कमजोर…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये कलेवर में वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम‘ का किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में नये कलेवर में वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम‘ का शुभारंभ किया। उन्होंने सीजीवाल परिवार एवं इसके दर्शकों को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सीजीवाल के प्रमुख संपादक रूद्र अवस्थी एवं संपादक भास्कर मिश्र भी इस मौके पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सीजीवाल लंबे समय से छत्तीसगढ़ के समाचारों को आम जनता तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि सीजीवाल समाचार भी है, विचार भी है और संवाद भी, अब यह एक नए कलेवर में आपके…
छत्तीसगढ़ की वैभवशाली संस्कृति की है विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम में अयोजित 108 पोथी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कथास्थल में व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य भाई रमेशभाई ओझा जी को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस दौरान दर्शकदीर्घा में बैठकर कथा का श्रवण भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा से ज्ञान, भक्ति और कर्म की शिक्षा के साथ असीम आनंद…
बाल-विवाह रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन और आमजनों से अपील
रायपुर। अक्षय तृतीया के अवसर पर देश-प्रदेश में बड़ी संख्या में विवाह संपन्न होते हैं। इस दौरान बाल-विवाह की आशंकाओं को देखते हुए राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्वयं-सेवी संगठनों और आम लोगों से बाल विवाह रोकने की अपील की है। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, जिला-जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किये गए हैं। बाल विवाह रोकने में सूचना…
राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत रेट्रोफिटिंग और नल जल योजना के कार्यों के लिए निविदा प्रारूप, वाटर सप्लाई समूह जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु पूर्व में प्रचलित प्रारूप निविदा और रूचि की अभिव्यक्ति में आंशिक संशोधन के प्रारूप पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2022-23 में जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 19217 ग्रामों को हर-घर जल पहुंचाने का…
