रायपुर। दीक्षांत एक पुलिस अधिकारी के लिए जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण होता है, प्रशिक्षण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, इस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हर दिन आपने कुछ न कुछ नया सीखा है। आपने पुलिस विभाग को सेवा के लिए चुना है, यह सराहनीय है। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत डीएसपी के बारहवें बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रशिक्षण लेकर अकादमी से जाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिखा बाल प्रेम
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बाल प्रेम जग जाहिर है। मुख्यमंत्री चाहे किसी भी परिस्थिति में हों बच्चों को देखकर वो रूक जाते हैं और उनसे बात जरूर करते हैं। भेंट मुलाकात के दौरान भी मुख्यमंत्री ने कई बार अपनी सुरक्षा और प्रोटोकाल को तोड़कर बच्चो से मुलाकात की और उनको भरपूर समय दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के मन को समझते हुए बोर्ड परीक्षाओं के टापर्स को हैलीकाप्टर में जॉय राइड भी करायी और बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों की भी शुरूआत…
शहीद नंदकुमार पटेल किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, युवाओं के अधिकारों के लिए सदैव मुखर रहे: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा रायपुर उत्तर में भेंट-मुलाकात अभियान के अवसर पर पंडरी ऑक्सीजोन में स्थापित शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित पंच धातु से निर्मित इस प्रतिमा का वजन 400 किलोग्राम तथा ऊंचाई 9 फीट है। इस प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु आकर्षक रोशनी व्यवस्था के अलावा मिनी उद्यान भी तैयार किया गया है। बैठक व्यवस्था के साथ ही रेड सैण्ड स्टोन से…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी तड़का लगा मुनगा-बड़ी, जिमी कांदा, लाल भाजी, बोहार भाजी, खट्टा भिंडी और कुम्हड़ा का लिया स्वाद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ी तड़का लगा मुनगा-बड़ी, जिमी कांदा, लाल भाजी, बोहार भाजी, खट्टा भिंडी और कुम्हड़ा का स्वाद लिया। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पंडरी स्थित जिला अस्पताल के पास प्रगति मैदान में भेंट-मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल त्रिमूर्ति नगर में आंगनबाड़ी सहायिका कौशल्या सोनी के घर भोजन के लिए पहुंचे। सोनी परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का तिलक और आरती कर तथा गुलदस्ता व गमछा भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधायक कुलदीप जुनेजा…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2022 में राज्य के विभिन्न वर्गों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ई.डब्ल्यू.एस. के लोगों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने के उद्देश्य से पारित विधेयक के अनुसार आरक्षण के संशोधित प्रावधान को संविधान की नवमीं सूची में शामिल करने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2022 में पारित आरक्षण (संशोधन) विधेयक में राज्य में अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27…
भेंट-मुलाकात, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र : मुख्यमंत्री श्री बघेल नेे दी 117 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने लोकप्रिय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौंदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूूमिपूजन किया। श्री बघेल 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें…
बी पी ओ से छत्तीसगढ़ के युवाओं को मल्टीनेश्नल कंपनियों में रोज़गार के रास्ते खुलेंगे : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर शहर में 500 सीटर बीपीओ सेंटर स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से यह बीपीओ सेंटर कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पाचवें तल पर शुरू होगा। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इस बी.पी.ओ. सेंटर की स्थापना से रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए रोज़गार के नये रास्ते खुलेंगे।बीपीओ से मल्टीनेशनल बड़ी कंपनियों में नौकरी से युवाओं में आत्मनिर्भरता आएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बी.पी.ओ. के जरिए कॉल सेंटर कस्टमर…
संतों ने लोगों को समानता के साथ जीने का मार्ग बताया : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महादेव घाट रोड स्थित सतनाम भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मेहर समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महान संत श्री रविदास ने कर्म को ही पूजा कहा। कोई काम छोटा नहीं होता है। लोग अपने विचारों से छोटे होते हैं। भक्तिमार्ग में संत रविदास का नाम पूरी दुनिया में श्रद्धा से लिया जाता है। संतों ने लोगो को समानता के साथ जीने का मार्ग बताया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नया रायपुर में संत रविदास…
छत्तीसगढ़ के विकास में बंगाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास में बंगाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। बंगाली समुदाय शुरू से ही सचेत और जागरूक रहा है। बंगाल की धरती क्रांतिकारियों और समाज सुधारकों की रही है। इनके बिना देश की आजादी और नवनिर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती है। राजा राममोहन राय और सुभाष चंद्र बोस के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। संत रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद पूरी दुनिया को बंगाल की सर्वश्रेष्ठ देन है। देश के भक्ति आंदोलन में भी बंगाल के संतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
जीरो पावर कट और बिजली बिल हाफ योजना से आम लोगों को मिली बड़ी राहत : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ जीरो पॉवर कट प्रदेश है और बिजली बिल हाफ योजना से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हमारी सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना के माध्यम से अब तक 42 लाख उपभोक्ताओं को 3236 करोड़ रूपए की छूट दी गई है। वर्ष 2018 में जहां पीक ऑवर में 4100 मेगावाट विद्युत की खपत थी, वहीं 2023 में यह मांग बढ़कर 5100 मेगावाट होने पर भी प्रदेश में लगातार बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से चल रही है। यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय पॉवर…
