‘छत्तीसगढ़ आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ प्रारंभ करने के लिए सरपंचों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर में ट्रांजिट हॉस्टल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे सरपंचों ने मुलाकात की। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने ‘आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री द्वारा आज जिले की 439 ग्राम पंचायतों को प्रथम क़िस्त के 5 हजार रुपए प्रति ग्राम पंचायत के दर से 21 लाख 95 हजार रुपए की राशि प्रदान कि गई है, इस हेतु सभी सरपंचों ने आभार व्यक्त करते…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से गर्मी और लू से बचने की अपील की, कलेक्टरों को आवश्यक इंतजाम के दिये निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते एक सप्ताह से छत्तीसगढ़ में तापमान मे हुई वृद्धि और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए लोगों को गर्मी और लू से बचने की अपील की है। उन्होंने गर्मी और लू से बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश के परिपालन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को ग्रीष्म ऋतु तथा लू से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के संबंध में पत्र जारी किया…

छत्तीसगढ़ी तीज त्यौहारों के आयोजन से हमारी नई पीढ़ी अपनी परंपरा और प्रकृति से जुड़ेगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राज्य के गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए ’मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ किया। ग्रामीण क्षेत्रों के तीज-त्यौहारों, संस्कृति एवं परम्परा को संरक्षित और संवर्धित करने के उद्देश्य से यह योजना मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की तर्ज पर शुरू की गई है। ’मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना’ राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्रों के सामुदायिक क्षेत्रों के 61 विकासखंड की 6 हजार 111 ग्राम पंचायतों में लागू होगी। इस योजना की इकाई ग्राम पंचायत…

गौठानों में पशुओं के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के 10 हजार से अधिक गौठानों में गर्मी को देखते हुए पशुओं के लिए चारा पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को गौठानों का भ्रमण कर वहां पैरा के साथ ही हरे चारे, शेड और पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों के आश्रित गांवों में भी मांग अनुसार गौठान की स्वीकृति दी जाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने निवास…

यादव समाज का इतिहास में रहा है, महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में सर्व यादव समाज द्वारा आयोजित ‘स्वाभिमान महासम्मेलन’ में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर समाज प्रमुखों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरगुजा में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना की घोषणा की, जिससे दुग्ध व्यापार को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने इसके साथ ही साथ यादव समाज के सामाजिक भवन हेतु 50…

गौठानों में 30.56 लाख क्विंटल कम्पोस्ट खाद का उत्पादन

रायपुर। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो में क्रय किए जा रहे गोबर से महिला समूहों द्वारा अब तक कुल 30 लाख 56 हजार 184 क्विंटल कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है, जिसमें 24 लाख 89 हजार 229 किवंटल वर्मी कम्पोस्ट, 5 लाख 48 हजार 31 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद शामिल है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से क्रमशः 10 रूपए, 6 रूपए तथा 6.50 रूपए प्रतिकिलो की दर पर विक्रय किया जा रहा है। गौठानों में उत्पादित कम्पोस्ट…

जल जीवन मिशन : राज्य में 21.53 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

रायपुर। राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अंतर्गत अब तक 21 लाख 53 हजार 377 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 942 स्कूलों, 41 हजार 676 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 286 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था…

सी-मार्ट के माध्यम से समूह की महिलाओं को मिला है बड़ा बाजार, उपभोक्ताओं तक बढ़ी उनकी पहुंच : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पश्चिम विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान समता कालोनी के अग्रसेन चौक में नवनिर्मित प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, महापौर रायपुर एजाज ढेबर सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं वन विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट के लोकार्पण उपरांत सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण किया और छत्तीसगढ़ हर्बल के साथ-साथ स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार सामग्रियां देखी। सी-मार्ट का संचालन कर…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया हीरापुर जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान रायपुर के हीरापुर जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में निर्माण गतिविधियों में वृद्धि होने से तोड़फोड़ एवं अन्य प्रक्रियाओं से निकलने वाले निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट जिसे आम बोलचाल की भाषा में मलबा कहते हैं, इनके उचित प्रबंधन के लिए सीएंडडी प्लांट का निर्माण किया गया है। यहां पर मलबों की प्रोसेसिंग कर पेवर ब्लॉक, टाइल्स, ड्रेन कवर इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। सी एंड डी प्लांट के जरिए मलबों…

अब पोषण-पढ़ाई साथ-साथ : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया नालंदा परिसर में शहर के दूसरे मिलेट कैफ़े का शुभारंभ

रायपुर। नालंदा परिसर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के पहले मिलेट कैफ़े का शुभारंभ किया। अब नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आने वाले विद्यार्थी सहित रायपुर शहरवासियों को भी रागी, कोदो-कुटकी, ज्वार, संवा जैसे मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद मिल सकेगा। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शहरवासियों से भेंट मुलाक़ात करने के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस कैफ़े की शुरुआत की। राजधानी रायपुर के दूसरे मिलेट कैफ़े का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब नालंदा परिसर में पढ़ने आने…