मुख्यमंत्री ने किया द सीक्रेट ऑफ लर्निंग किताब का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अमित अहूजा द्वारा लिखित पुस्तक द सीक्रेट ऑफ लर्निंग का विमोचन किया। अमित अहूजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह किताब व्यापार जगत के बदलते हुए दौर के प्रसंगों पर आधारित है। इस किताब के माध्यम से पाठकों को व्यापार जगत में सफल हुए उद्यमियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित आहूजा को किताब के लेखन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर साधना अहूजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सुरक्षित ड्राइविंग स्किल सिखाने में आईडीटीआर की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में 17 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण किया। प्रशिक्षण की सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस इंस्टीट्यूट का निर्माण ग्राम तेंदुआ में 20 एकड़ के विशाल भू-भाग पर किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग स्किल सिखाने में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सुरक्षित परिवहन के लिए यह आवश्यक है कि हम…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ओटीटी एप ‘मोर माटी‘ के निदेशक ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में ओटीटी एप ‘मोर माटी‘ के निदेशक साजिद खान ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ का पहला ओटीटी एप ‘मोर माटी‘ का निर्माण किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति मे रचे बसे नाचा, गम्मत, पंडवानी, करमा, ददरिया, हल्बी, गोड़ी, सादरी गीत के साथ-साथ सभी छत्तीसगढ़ी फिल्में व वेबसीरीज तथा छत्तीसगढ़ी गाने देखने को मिलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओटीटी एप ‘मोर माटी‘ के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि…

राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा 8.66 लाख मीटरिक टन के पार

रायपुर। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते सात दिनों में आज शाम साढ़े 7 बजे तक 2 लाख 62 हजार 466 किसानों से 08 लाख 65 हजार 735 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2476 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 1306 करोड़ 72 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के…

टीके की बर्बादी को लेकर केंद्र के आंकड़े को छत्तीसगढ़ ने बताया गलत, दिया केंद्र को जवाब- हम पर विश्वास नहीं तो भेज सकती है जांच टीम

रायपुर। कोरोना वायरस टीके की बर्बादी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार को जवाब दिया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक नया पोर्टल बनाया है और वे सीधे टीकाकरण केंद्रों से डेटा एकत्र कर रहे हैं, न कि राज्य सरकार से। उन्होंने कहा है कि कुछ टीकाकरण केंद्रों से डेटा उपलब्ध कराने में देरी हो रही है जिसे केंद्र वैक्सीन वेस्टेज कर रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से जारी नए आंकड़ों के मुताबिक टीकों की बर्बादी वाले राज्यों…

Chandra Grahan 2021: 26 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण, यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

न्यूज़ डेस्क। 26 मई को साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2021) लगने जा रहा है। यह उपछाया चंद्रग्रहण होगा। उपछाया होने के कारण इस चंद्रग्रहण का सूतककाल नहीं माना जाएगा। इस दिन वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही हैं। आपको बता दें कि उपछाया चंद्रग्रहण में चंद्रमा पर कुछ देर के लिए पृथ्वी की छाया पड़ती है जिस कारण से चंद्रमा मटमैला दिखाई देता है। यह चंद्रग्रहण 26 मई 2021 यानी बुधवार को दोपहर में 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर…

कोरोना से माता-पिता खोने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण माता-पिता खोने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने तथा उन्हें छात्रवृत्ति देने का फैसला किया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के माध्यम से ऐसे बच्चों की शिक्षा का दायित्व उठाएगी जिनके माता-पिता की कोविड-19 के कारण मृत्यु हुई है। यह योजना इस वित्त वर्ष से लागू की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता को इस वित्त वर्ष के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण…

छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता के भतीजे की शादी में जमकर थिरके सैकड़ों बाराती, उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियाँ, Video वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच कोंडागाँव से एक शादी की वीडियो सामने आई है। ये वीडियो वहाँ के विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के भतीजे की शादी की है। इसमें देख सकते हैं गाजे-बाजे के साथ सारी तैयारियाँ ऐसी हैं जैसे राज्य में कोरोना का नामोंनिशान ही न हो। वीडियो में 100-150 लोग नजर आ रहे हैं। इनमें अधिकांश को बिना मास्क के थिरकते साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा शादी के कार्ड में भी देख सकते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन…

आओं लाए हरियाली, गौ-काष्ठ की जलाए होली, इकोफ्रेंण्डली होली मनाकर पर्यावरण संरक्षण में निभा सकते हैं अपनी भूमिका

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अंतर्गत होने वाले दाह संस्कार में गौ-काष्ठ के उपयोग को प्राथमिकता से करने का निर्देश पहले से ही जारी किया हुआ है। अब उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए होलिका दहन में गौ-काष्ठ और कण्डे के उपयोग करने की अपील की है। कुछ माह पहले ही गौ-काष्ठ को लेकर जारी उनके निर्देशों अमल भी हुआ है। जागरूक एवं पर्यावरण के प्रति सचेत नागरिक, समाजसेवी गौ-काष्ठ और गोबर से कण्डे से दाह संस्कार भी करने…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट, यंहा पढ़े ..

‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ के मूल मंत्र में समाहित भावनाओं को आगे बढ़ाते हुये आज मैं सदन के समक्ष अपनी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत कर रहा हूँ। 2. अध्यक्ष महोदय, देश-दुनिया समेत छत्तीसगढ़ की सरकार के लिये भी पिछला वर्ष बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु लागू लॉकडाउन के कारण राज्य में आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित रहीं, जिसके कारण राजस्व प्राप्तियों में कमी आयी। महामारी काल में आजीविका के साधनों की कमी के कारण आम जनता को राहत पहुंचाने हेतु कल्याणकारी योजनाओं में अधिक संसाधनों…