गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों को हो चुका है 116.63 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर बेचने वाले पशुपालक किसानों को अब तक 116 करोड़ 63 लाख रूपए की राशि का भुगतान उन्हें गोबर बेचने के एवज में किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोबर विक्रेता पशुपालकों सहित गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। उन्होंने बाबा गुरू घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस एप द्वारा गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा इन-हाउस विकसित एप में सम्पूर्ण राज्य में संचालित गोठानों का गोठानवार डेटाबेस होगा, जिसमंे गोठानो में उपलब्ध संसाधन, गतिविधियां, हितग्राहियों एवं सेवाओं आदि का…

छत्तीसगढ़ में शासकीय क्षेत्र में फूड इररेडियेशन प्लांट स्थापित होगा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में शासकीय क्षेत्र में फूड इररेडियेशन पार्क (खाद्य पदार्थाे का किरणन) की स्थापना के लिए सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने शासन स्तर भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर से छत्तीसगढ़ में गोबर से विद्युत उत्पादन तथा फूड इररेडियेशन प्लांट की टेक्नालॉजी हस्तांतरण के लिए से जा रही पहल पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे राज्य के किसानों को उनके उत्पाद का और अधिक लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों,…

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के निधन पर जताया गहरा दुःख

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता रमेश वर्ल्यानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री वर्ल्यानी आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी जी का निधन शोक संतप्त करने वाला है। वे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए और अब भी उनसे समय समय पर सलाह मशविरा करता रहा। ईश्वर उनके…

मुख्यमंत्री को कबीर सत्संग मेला में शामिल होने का मिला न्यौता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सन्त कबीर संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन देवपुर (धमतरी) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को देवपुर-डोंगेश्वर धाम में 26 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाले कबीर सत्संग मेला में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर सन्त कबीर संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन के संरक्षक-संयोजक रविकर साहेब, भावकर साहेब और चिरंजीव साहेब सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की जयंती पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके मोतीलाल वोरा को उनकी जयंती पर नमन किया है। उन्होंने कहा श्री वोरा ने अपने सरल-सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। उनके व्यक्तित्व में सादगी थी, अहंकार उनसे कोसो दूर था। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में अमूल्य योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री वोरा ने सर्वहारा वर्ग के भलाई के लिए अनेक कार्य किए। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्हें जो भी दायित्व मिला उसे…

बाबा गुरू घासीदास का संदेश आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री श्री बघेल 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी का संदेश आज भी औचित्य पूर्ण और प्रासंगिक है। छत्तीसगढ़ बाबा गुरू घासीदास जी के बताये गये सत्य, अहिंसा, भाईचारा, बंधुत्व, सामनता और सद्भाव के मार्गो पर चल कर तीव्र गति से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में भी बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग में चलकर छत्तीसगढ़ देश का समृद्ध राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज मुंगेली जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास जयंती…

मुख्यमंत्री मोतिमपुर अमरटापू धाम में गुरू पर्व मेला में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाबा गुरु घासीदास जयन्ती के अवसर पर मुंगेली जिले के मोतिमपुर अमरटापू धाम पहुॅचे और वहां आयोजित गुरू पर्व मेला में शामिल हुए तथा अमरटापू धाम के दर्शन किये। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अमरटापू धाम में मंदिर और जैतखाम के दर्शन कर वहां नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को गुरुघासीदास जयन्ती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने ‘‘मनखे मनखे एक समान’’ की बात कहकर समतामूलक समाज की स्थापना का संदेश दिया है। उनका यह संदेश हम सबके…

हथकरघा सहकारी संघ एवं खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्रियों का अनविार्य रूप से क्रय किया जाए : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय विभागों को हथकरघा सहकारी संघ एवं खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्रियों का ही अनिवार्य रूप से क्रय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हथकरघा संघ एवं खादी बोर्ड के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है कि उन्हीं सामग्रियों की आपूर्ति विभागों को की जाए जो केवल राज्य के बुनकरों द्वारा निर्मित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त की है कि उनके निर्देश के बाद भी कुछ शासकीय विभागों द्वारा हथकरघा सहकारी संघ एवं खादी बोर्ड…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुकुल विद्या आश्रम के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में सूरजपुर जिले से आये गुरूकुल विद्या आश्रम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके नेतृत्व में राज्य शासन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर शॉल भेंट कर हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गुरुकुल के चेयरमेन डॉ. आर. के. लाल, वाइस चेयरमेन कृष्णचंद्र तिवारी, डी. डी. बैरागी, उत्पल चटर्जी एवँ सदस्यगण उपस्थित थे।