रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम संबलपुर मे आयोजित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के नाम से छत्तीसगढ़ राज्य में महिला सशक्तिकरण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। यह पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर को प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सम्बलपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा करने के साथ ही सम्बलपुर में लोधी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपये दिए जाने का…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
सुदृढ़ प्रशासन के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश में 4 नए अनुविभाग एवं 23 नयी तहसीलों का किया शुभारंभ, राज्य में अब कुल 202 तहसीलें
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण के तहत जनता और शासन-प्रशासन की बीच की दूरी को कम करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में 4 नए राजस्व अनुविभाग एवं 23 नयी तहसीलों का शुभारंभ किया। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 96 अनुविभाग हैं तथा तहसीलों की संख्या 179 है। नवीन अनुविभाग एवं तहसीलों के प्रारंभ होने से शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गौ-मूत्र खरीदी के संबंध में किया गया विचार-विमर्श
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदी के बाद अब गौ-मूत्र की खरीदी के संबंध में राज्य सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में गौ-मूत्र की खरीदी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने गौ-मूत्र खरीदी के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने के लिए टेक्निकल कमेटी के गठन के निर्देश दिए। इस कमेटी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और कामधेनु विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस कमेटी के गठन के…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र, जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी रखने केंद्र से साझा आग्रह का अनुरोध
रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा जून 2022 के बाद से राज्यों को जीएसटी क्षति पूर्ति की राशि न देने के निर्णय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से केंद्र के इस निर्णय से राज्यों को होने वाली हानियों पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उड़ीसा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, हैदराबाद, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और दिल्ली जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजा है। इस पत्र में श्री बघेल ने 17…
मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रार्थना की है कि माता कर्मा सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है, धार्मिक आयोजन भी होते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने की जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी रायपुर के कृष्णा नगर स्थित कर्मा धाम में आयोजित जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। उन्होंने भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान कार्यक्रम में किया। मुख्यमंत्री ने इसके पहले कर्मा धाम में भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
उद्योगपति दो कदम बढ़ायेंगे तो छत्तीसगढ़ भी उन्हें आगे बढ़कर सुविधाएं मुहैया कराएगा : सीएम भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति सबसे बेहतर और आकर्षक है। यहां पर उद्योगों के विकास के लिए आधारभूत संरचनाएं, मानव संसाधन एवं बिजली जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। हमारी उद्योग नीति ऐसी है, जिसमें कोई भी उद्योगपति एनपीए नहीं होगा। यह उद्योगपति स्वयं स्वीकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात आज राजधानी रायपुर में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा- आप…
कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्व. श्री प्यारेलाल कंवर के नाम पर, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में कोरबा जिले से आए नागरिकों की मांग पर कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्व. प्यारेलाल कंवर के नाम से करने की घोषणा की। स्व. कंवर संयुक्त मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान क्षेत्रवासियों की मांग पर तत्काल आवश्यक पहल करते हुए कोरबा जिले के कटघोरा में एक अतिरिक्त कलेक्टर तथा एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की शीघ्र से शीघ्र पदस्थापना करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके…
प्रदेश में सहकारिता को मजबूत बनाने किए जा रहे हैं हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सहकारिता फले-फूले, सहकारिता के क्षेत्र में बैंकिंग की गतिविधि बढ़ें, इसके लिए सहकारी बैंक की शाखाएं तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाई गई है, वहीं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, कृषि ऋण के वितरण के साथ गोधन न्याय योजना को भी सहकारिता के क्षेत्र से जोड़ा गया है। अब राजीव गांधी ग्रामीण…
यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिये हुये चयनित, मुख्यमंत्री ने चयनित सभी छात्रों को दी बधाई
रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चयनित सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ से चयनित सभी छात्रों को बधाई दी श्री बघेल ने घोषणा की है कि #छत्तीसगढ़ के जो बच्चे दिल्ली इंटरव्यू देने जाएंगे उनको छत्तीसगढ़ सदन में रहने खाने की मुफ्त सुविधा दी जाएगी#UPSC — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 23, 2022 मुख्यमंत्री…
