भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने की बरियों में सौगातों की बरसात, साप्ताहिक बाजार में अतिरिक्त शेड निर्माण की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी और शंकरगढ़ के बाद तीसरे व अंतिम पड़ाव बरियों रहा। जहां उन्होंने मंडी परिसर में आमजनता से रू-ब-रू हुए और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के साथ ही लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान ग्रामीणों के मांग पर अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां जन समुदाय से चर्चा करते हुए बरियों में एक विद्युत सब-स्टेशन, पंजीयन…

‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान: मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से तौलकर हितग्राहियों को दिया राशन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान के प्रथम दिन कुसमी थाने, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, कुसमी के नगर पंचायत दफ्तर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी में मौजूद हितग्राहियों से मुलाकात की और अपने हाथों से राशन तौलकर हितग्राहियों को वितरित किया। मुख्यमंत्री ने पीडीएस दुकान का निरीक्षण करते हुए कार्डधारकों की संख्या और हर महीने मिलने वाले राशन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने हाथों से राशन बांटने पर 64 साल की एक बुजुर्ग महिला ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान शशिकला नाम…

छात्रा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से पूछा फिटनेस का राज, जवाब मिला – किसानी, योगा और तैराकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात अभियान शुरू हुआ। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिले बलरामपुर से की। इस दौरान बलरामपुर जिले के कुसमी पहुंचे मुख्यमंत्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों से उनका नाम और कक्षा पूछते हुए पढ़ाई को लेकर बातचीत की। स्कूली बच्चों से आत्मीयतापूर्ण बातचीत करते मुख्यमंत्री को देख एक छात्रा वर्षा ने भी उत्सकुता दिखाई और उनसे फिटनेस का राज पूछ लिया। मुख्यमंत्री श्री…

आम की ठंडी छांव में लोगों से मुख्यमंत्री की ‘भेंट-मुलाकात‘, आम जन की समस्याओं और मांगों से हुए रू-ब-रू

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुसमी में आम जनता से रूबरू चर्चा के लिए आयोजित ‘भेंट-मुलाकात‘ में कुसमी के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक-2 में आम के पेड़ की ठंडी छांव में मुख्यमंत्री से चर्चा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री उनसे मिलने के लिए पैदल चलकर स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर कुसमी-सामरी-बलरामपुर पहुंच मार्ग में कंठी घाट के पास करीब 8 किलोमीटर सड़क डामरीकरण, कुसमी में आलू, टाउ और मिर्ची के फूड प्रोसेसिंग प्लांट…

एक सेकेंड में एक एकड़ जमीन का सर्वे कर लेता है यूएवी, नरवा जैसी अनेक योजनाओं के सर्वे के लिए होगा उपयोगी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग जैसी नई समय की तकनीकों में छात्रों का अपग्रेडेशन स्वागत योग्य है। दुनिया तेजी से बदल रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि के माध्यम से तकनीकी विकास अनेक क्षेत्रों में हो रहा है। इन विधाओं में बड़े पैमाने तकनीकी विशेषज्ञों की जरूरत है। ऐसे में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा इन विधाओं में छात्रों को अपग्रेड करने की कोशिश स्वागत योग्य है। यूएवी जैसे प्रयोग जो यूनिवर्सिटी कर रही है उससे प्रदेश को काफी लाभ होगा।…

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय के लिए प्रस्ताव तैयार करें: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की तर्ज पर बस्तर, सरगुजा और रायपुर में लोककला एवं संस्कृति महाविद्यालय प्रारंभ करने का प्रस्ताव तैयार करने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महाविद्यालयों के प्रारंभ होने से बस्तर और सरगुजा अंचल की लोककला और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक का एक सेंटर छत्तीसगढ़ में शुरू करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजने के…

राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव आदिवासी समाज को अन्य समाज से जोड़ने के लिए सेतु का कार्य करेगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि जो प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं, उन्हें हमें बचाना है। इसके लिए जनजातीय भाषा, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का पहली बार आयोजन हो रहा है। यह आयोजन सांस्कृतिक दृष्टि से अन्य समाजों और जनजातीय समाज के बीच निश्चित रूप से सेतु का काम करेगा। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं…

राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के लिए आनलाइन मानिटरिंग पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से राजस्व प्रकरणों के निर्धारित समय सीमा में निराकरण की समीक्षा के लिए आनलाइन मानिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन तथा वृक्ष कटाई समेत अन्य राजस्व कार्यों का मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्व मंत्री कार्यालय समेत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतत् मानिटरिंग की जा सकती है। राजस्व प्रकरणों का निराकरण लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा के भीतर किया जाना है। परंतु राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलम्ब होने से आम नागरिकों को…

स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने की कई अहम घोषणाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की घोषण की है। इसी प्रकार राज्य के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की है। इस तरह से…

मुख्यमंत्री द्वारा किसानों, पशुपालकों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, महिला समूहों और तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 1124 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार गांवों और शहरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, वंचितों को न्याय दिलाने, छत्तीसगढ़ के लोगों को सम्पन्न, सक्षम और स्वावलंबी बनाने और उनके कौशल को निखार कर उद्यमी बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। वास्तव में छत्तीसगढ़ सरकार की यही रणनीति छत्तीसगढ़ के विकास का मॉडल है, जिसकी आज पूरे देश में चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों के खाते में राशि के सीधे अंतरण कार्यक्रम को…