रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के पांचवें दिन प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवापाराकला में आयोजित सभा में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उनके आग्रह पर क्षेत्र में विकास कार्यों और जन-सुविधाओं से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने नवापाराकला गेजी मार्ग में गेज नदी पर नए पुल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने प्रेमनगर-उमेश्वरपुर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या के निराकरण एवं निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए नये विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं प्रशासनिक कसावट के लिए…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: तम्बेश्वरनगर की रीना विश्वास को 48 घंटे के भीतर बेटे के इलाज के लिए मिली 4 लाख रूपए की सहायता
रायपुर। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की जा रही घोषणाओं और निर्देशों पर तेजी से अमल किया जा रहा है। तम्बेश्वरनगर की रीना विश्वास को मुख्यमंत्री की घोषणा के 48 घंटे के भीतर ही 4 लाख रूपए की राशि मिल गई है। यह राशि उनके बैंक खाते में जमा हो गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे दिन 05 मई को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आरागाही गौठान में पहुंचे थे। इस दौरान तम्बेश्वरनगर की रहने वाली रीना विश्वास ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने…
आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भ्रमण के दौरान जमीनी स्तर पर योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन दिख रहा है। अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाह हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भटगांव के एसईसीएल विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय के विचार प्रकट किए। इस अवसर पर संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े और मुख्यमंत्री के सचिव एस.भारतीदासन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री हर…
लटोरी में मुख्यमंत्री की घोषणा : भटगांव उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चौथे दिन सूरजपुर जिले की भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लटोरी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में भटगांव तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा प्रदान करने के साथ ही भैयाथान के ग्राम बतरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ करने, भैयाथान में आरईएस का अनुविभागीय कार्यालय स्थापित करने, लटोरी के हायर सेकेण्डरी स्कूल में एग्रीकल्चर संकाय प्रारंभ करने और क्षेत्र में विद्युत के लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए 33/11 केवी का विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लटोरी…
मुख्यमंत्री ने बहन, बेटियों और ग्रामीणों की मनमांगी मुराद की पूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के चौथे दिन भटगांव विधानसभा क्षेत्र के बिहारपुर में ग्रामीणों की मांग पर सौगातों की झड़ी लगा दी। उन्होंने ग्रामीणों, छात्राओं, बहनों और संसदीय सचिव के आग्रह पर अनेक घोषणाएं कर सौगातों की झड़ी लगा दी और उनका दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री ने बिहारपुर में बहनों और बेटियों के आग्रह पर पेयजल की समस्या के समाधान के लिए 24 गांवों के क्लस्टर के लिए 24 करोड़ रूपए की राशि से नल जल योजना की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने क्षेत्र में बिजली की…
छत्तीसगढ़ ने दुनिया को बताया गोबर की कीमत
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के लिए आम जनों के बीच पहुंच रहे हैं। विधानसभाओं के दौरे के क्रम में आज चौथे दिन मुख्यमंत्री भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लटोरी पहुंचे। यहां ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात के लिए आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके बीच आपको सुनने आया हूं, शासन ने जो योजनाएं बनाई हैं, उसके क्रियान्वयन की जानकारी लेने आया हूं। ग्राम करवां से जन चौपाल में पहुंची जननू कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को बताया कि गोधन न्याय…
भेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री का जनता से हो रहा सीधा संवाद, सुलझ रही समस्याएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से भेंट-मुलाकात करने बीते 4 मई से दौरे पर निकले हैं। भेंट-मुलाकात में वे प्रत्येक विधानसभा के 3 गांवों का दौरा कर रहे हैं और इन तीनों में से किसी एक गांव में रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं। जहां एक ओर वे पीड़ित, बीमार लोगों के प्रति उदारता का भाव रखते हुए उनकी मदद कर रहे हैं तो साथ ही शासकीय कामकाज में लापरवाही, योजनाओं का उचित क्रियान्वयन न कर पाने और जनता के कामों में लेट-लतीफी करने…
नक्सली भारत के संविधान पर विश्वास व्यक्त करें, फिर उनसे किसी भी मंच पर बात की जा सकती है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सली भारत के संविधान पर विश्वास व्यक्त करें, फिर उनसे किसी भी मंच पर बात की जा सकती है। मुख्यमंत्री आज प्रतापपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार की योजनाओं में आदिवासियों का दिल जीता है। अब वहां सड़के बनाने और कैम्प खोलने की मांग लोग कर रहे हैं। राज्य सरकार की नीति से अब नक्सली एक छोटे से क्षेत्र में सिमट के रह गए हैं।…
अब नहीं तय करना होगा 16 किमी का पहाड़ी रास्ता, गांव के नजदीक ही मिलेगा राशन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुदरगढ़ पहंुचे। मुख्यमंत्री जब वहां चौपाल में आमजनों की समस्याएं सुन रहे थे, तब गड़ईपारा निवासी हरीलाल ने अपनी समस्या रखी और बताया कि गड़ईपारा के 25 परिवारों को राशन दुकान से राशन लेने के लिए 16 कि.मी. पहाड़ चढ़कर कुदरगढ़ आना पड़ता है, जिसमें लगभग ढ़ाई घंटे का समय लगता है। कभी-कभी खराब रास्ते से आना पड़ता है, जिसकी दूरी 35 किलोमीटर की है, इस रास्ते में नदी नाले और पथरीले रास्तों से जूझना पड़ता…
अपने-अपने काम में मुस्तैद रहें अधिकारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह राजपुर में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जहां अच्छे कार्यो के लिए अधिकारियों की सराहना की, वहीं अपने-अपने काम में मुस्तैद रहने की हिदायत भी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गरीबों के लिए छोटी-छोटी बातंे काफी मायने रखती हैं। एक लापरवाही गरीब परिवार के लिए भारी पड़ती है। उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि राशनकार्ड नही बनने के कारण एक महिला दो साल से नगद में राशन खरीद रही थी।…
