रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन विकासखंड मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षाओं का शुभारंभ किया। दुर्ग जिले का यह पहला स्वामी आत्मानंद स्कूल होगा, जहां प्री प्राइमरी की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। केजी-1 और केजी-2 के लिए 20-20 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। प्री प्राइमरी कक्षाओं के शुभारंभ के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री श्री बघेल स्कूली बच्चों से रूबरू हुए तो वहीं पाटन विधानसभा क्षेत्र में संचालित सभी 7 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकों से भेंट-वार्ता…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
दुनिया भर में बिखर रहे आपकी मेहनत के रंग, उत्पादक से निर्यातक तक लंबी दूरी तय की दीदियों ने : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम सांकरा में स्थित आजीविका केंद्र का निरीक्षण किया। आजीविका केंद्र में विविध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है और यहां के प्रोडक्ट विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां काम कर रही महिलाओं से मिले। महिलाओं ने बताया कि इन्हें हर दिन 200 रुपये का मानदेय तो मिल ही रहा है। इसके साथ ही लाभांश भी मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपकी वजह से रोजगार का इतना अच्छा साधन…
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : मुख्यमंत्री ने बच्चों को दी सीख
रायपुर। जगदलपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्कूल की नन्ही छात्रा लवली तिवारी ने बड़ी मासूमियत से पूछा- आपको सीएम बनने की प्रेरणा कहां से मिली। मुख्यमंत्री ने लवली से कहा- बेटा मैं सेवा करने आया था, राजनीति सेवा का एक माध्यम है। मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जनता ने चुन लिया मुझे सीएम बना दिया। मुख्यमंत्री ने नन्ही छात्रा से कहा कि चाहे किसी भी क्षेत्र में रहो, सेवा करना चाहिए। माता-पिता की सेवा करें, बड़े बुजुर्गाें की सेवा करें, गरीबों की…
मैं रोज सीखता हूं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, “सीखने की कोई उम्र नहीं होती न ही जगह होती है”
रायपुर। “मैं तो रोज सीखता हूं। आज आपसे सीख रहा हूं। किसी से भी सीखा जा सकता है, कोई जरूरी नहीं है कि हम बड़ों से सीखें अपने से छोटों से भी सीख सकते हैं।” सीखने को लेकर यह पाठ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पढ़ाया। दरअसल मुख्यमंत्री श्री बघेल आज कोंडागांव के माकड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे थे, जहां एक छात्रा ने उनसे पूछा कि मुख्यमंत्री किनसे सीखते हैं। छात्रा के सवाल पर सहज भाव से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि “सीखना एक निरंतर प्रक्रिया है। हम अपने…
किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें भेजा जाएगा जेल
रायपुर। किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें जेल भेजा जाएगा। किसानों से धोखाधड़ी किये जाने का मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। माकड़ी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक किसान की शिकायत पर सभी किसानों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों से धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों को सबक सिखाया जा सके। उल्लेखनीय है कि माकड़ी में भेंट-मुलाकात के दौरान एक किसान ने सहायक…
रोती हुई बिटिया को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाकर पोछे आंसू, तीन लाख की सहायता की घोषणा की और बिटिया की मुस्कान लौट आई
रायपुर। भैंसगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान भीड़ के किसी कोने में एक बच्ची सुबक रही थी। सबका ध्यान मुख्यमंत्री के संवाद की ओर था। भीड़ से मुखातिब मुख्यमंत्री को इस बच्ची का रोता चेहरा दिखा। उन्होंने तुरंत बिटिया को पास बुलाया और उसके आंसू पोछे। बिटिया का नाम और समस्या पूछी। बिटिया ने बताया कि उसका नाम लोकेश्वरी है और उसके पिता नहीं हैं। माँ और अपने भाई के साथ वो अपने मामा के घर रहती है। आर्थिक दिक्कत होने की वजह से पढ़ाई भी नहीं हो पा रही।…
मां ने कहा था-बेटी को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना…
रायपुर। कैंसर से लड़ रही एक मां ने अंतिम दिनों में पति से कहा था कुंती को पढ़ाना, उसका ख्याल रखना। अपनी बेटी को पढ़ाने की मां की अंतिम इच्छा पूरी हो रही है और पिता अपनी बेटी को पढ़ा रहे है। पिता की इस कोशिश में शासन का भी पूरा साथ मिला है। शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत परिवार को दो लाख रुपये मिले और इस पैसे ने कठिन समय में परिवार को सहारा दिया। योजना से मिले कुछ पैसे कुंती के पिता नोहरु…
मितान क्लब के युवा आमजनता तक पहुंचा रहे शासकीय योजनाओं की जानकारी : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर विधानसभा के ग्राम बकावंड में भेंट मुलाकात अभियान के दौरान राजीव युवा मितान क्लब के युवक राजेश से चर्चा के दौरान कहा कि राजीव युवा क्लब के युवाओं द्वारा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम सराहनीय है। इससे आम जनता में योजनाओं के प्रति जागरूकता आएगी और वे योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगे। राजीव युवा मितान क्लब के राकेश ने भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि वे क्लब में युवाओं के लिए कई गतिविधियों का आयोजन करते…
तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थाओं को 15 अगस्त को मिलेगा प्रमाण पत्र, स्कूलों को तम्बाकू मुक्त संस्था घोषित करने दिशा-निर्देश
रायपुर। प्रदेश के सभी जिलों में तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थाओं को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र जारी कर प्रोत्साहित किया जाएगा। स्कूलों के प्रवेश स्थल पर गैर धूम्रपान क्षेत्र का सूचना बोर्ड लगाया जाएगा और 100 गज के दायरे में पीली पट्टी से चिन्हांकित किया जाएगा। तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थाओं में तम्बाकू उपयोग करने वालों को चिन्हांकित कर उन्हें तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में प्रदेश के…
जब मेहनत का फल मिलता है तो आत्मविश्वास बढ़ता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सरगुजा के सरमना पहुंचे। यहां सरई पेड़ की छांव के नीचे मुख्यमंत्री ने बैठकर लोगों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जाना। वहीं शासकीय योजनाओं का जीवन पर प्रभाव को भी जानने का प्रयास मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया। इस दौरान सरमना गौठान से जुड़कर काम कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री श्री बघेल रूबरू हुए। यहां महिलाओं ने बताया कि वे गौठान में ही अनेक तरह की आर्थिक गतिविधियों का संचालन कर रही हैं और वे…
