रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुगम तथा सुरक्षित यातायात के लिए नवा रायपुर में संचालित इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च संस्थान छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत दिवस 9 दिसम्बर 2021 को परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ हुआ था। संस्थान में अब तक विगत 6 माह में 5 हजार से अधिक प्रशिक्षु, वाहन चालन तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े हुए नियमों का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। संस्थान में इस वर्ष जनवरी…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
हर्बल उत्पादों के प्रसंस्करण में शामिल महिला समूहों की आय में वृद्धि के लिए राज्य शासन का एक और महत्वपूर्ण फैसला
रायपुर। हर्बल उत्पादों के प्रसंस्करण में शामिल महिला स्व सहायता समूहों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड द्वारा निर्मित उत्पाद श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से विक्रय किए जाएंगे। इसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ हर्बल द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रकृति के समान अन्य उत्पाद, ब्रांड का विक्रय श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के माध्यम से किया जाना प्रतिबंधित होगा। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं…
गोधन न्याय योजना में 144 करोड़ की गोबर खरीदी पर महिला समूह और किसानों ने मुख्यमंत्री को ‘गाय-बछड़ा’ आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे प्र्रभावी ग्रामीण आर्थिक नीतियों में से एक ‘गोधन न्याय योजना‘ के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा रिकॉर्ड 144 करोड़ रुपये से अधिक की गोबर खरीदी करने पर, आज गौ-पालक महिलाओं और किसानों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हृदय से आभार व्यक्त किया और एक सुंदर ‘गाय-बछड़ा‘ आशीर्वाद स्वरुप मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गये और उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, किसानों और महिलाओं के जीवन में आर्थिक समृद्धि और ख़ुशी ही ‘छत्तीसगढ़ मॉडल‘ का मूल उद्देश्य है।…
मुख्यमंत्री ने जशपुर जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभाओं के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के दौरान जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे है, वहीं दूसरी ओर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन के मंशानुरूप समयसीमा में योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज पत्थलगांव के विश्राम गृह में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जशपुर जिला प्राकृतिक रूप से बहुत अधिक सुंदर है। साथ ही साथ कई चुनौतियां भी है, इसलिए काम करने की गुंजाइश अधिक है और सबको…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे के परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात, ढांढस बंधाया और कहा सकुशल आयेगा राहुल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम पिहरीद में बोरवेल में गिरे बच्चे के लिए बेहद चिंतित हैं, यही वजह है कि वे रातभर लगातार रेस्क्यू का अपडेट लेते रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज सबेरे अपने निवास कार्यालय से राहुल के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि आप बिलकुल चिंता न करें हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि राहुल का शीघ्र रेस्क्यू हो और वह जल्द ही हम लोगों के बीच सकुशल आएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बालक राहुल साहू…
भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बटईकेला में ग्रामीणों से लिया योजनाओं का फीडबैक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के तीसरे चरण की शुरूआत पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर मंे पूजा अर्चना कर की। उन्होंने भगवान शिव विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने बटईकेला के हेलीपेड में उतरते ही वहां उपस्थित एक नन्हे बच्चे से बड़ी आत्मीयता के साथ बात करते हुए उसका नाम पूछा और पढ़ाई-लिखाई के संबंध में जानकारी ली। बच्चे ने अपना नाम अजय यादव बताया और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने की जानकारी दी।…
’मैं तोर बर फल लाय हंव’, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बटईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण और मरीजों से चर्चा की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वहां एक भर्ती महिला बीबी बाई से हालचाल पूछा तथा कहा कि ’मैं तोर बर फल लेकर आय हंव’। शारीरिक कमजोरी के कारण से भर्ती बीबी बाई मुख्यमंत्री की स्नेह भरी बातचीत से बहुत खुश हुई और उनकी आंखों में चमक आ गई। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के दौरान आमजनों से अपने परिवार के सदस्यों की तरह मिलते हैं। बातचीत में वे…
ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो नहीं लगेगा प्लांट : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत बटईकेला पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां जब भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे, तभी ग्रामीण महिला बुधमती बाई चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में स्टील प्लांट लगना प्रस्तावित है, लेकिन उन्हें अपने क्षेत्र में स्टील प्लांट नहीं चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, अगर स्टील प्लांट को लेकर प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो प्लांट नहीं लगेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने युवाओं को संबोधित…
भेंट-मुलाकात : योजनाओं से किसानों को हो रहा फायदा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने किसानों की उन्नति के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। हमारी योजनाओं से किसानों को फायदा हो रहा है। किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। किसानों की समृद्धि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने आज भेंट-मुलाकात के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बागबहार में आम जनता, किसानों, छात्रों से मुलाकात के दौरान यह बाते कहीं। उन्होंने बात-चीत में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। भेंट-मुलाकात अभियान के…
बारिश की हर बूंद कीमती, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीकी से करें मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन ब्लॉक में चल रहे नरवा प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मानसून में थोड़ा विलंब होने से नरवा प्रोजेक्ट की अंतिम फिनिशिंग के लिए कुछ और समय मिल जाएगा। इस भूमि में जहां हम खड़े हैं वहां पर मुरुम की मिट्टी है, जिसमें तेजी से पानी का बहाव हो जाता है, इसलिए कुछ-कुछ दूरी पर स्ट्रक्चर बनाना जरूरी होता है। उन्होंने मौके पर ही प्रोजेक्ट का विवरण देखकर अधिकारियों से कहा कि बारिश की हर बूंद कीमती है, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीक मॉनिटरिंग…
