रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द और मूंग की खरीदी की जाएगी। इसका उपार्जन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मार्कफेड के माध्यम से किया जाएगा। किसानों से अरहर और उड़द 6600 रूपए तथा मूंग की खरीदी 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। उड़द एवं मूंग का उपार्जन 17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक तथा अरहर का उपार्जन 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की अवधि में किया जाएगा। गोदाम एवं भण्डारण की सुविधायुक्त…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
बस्तर की संस्कृति और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश की थीम पर आधारित है मुख्यमंत्री का विधानसभा कार्यालय कक्ष
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में अपने कार्यालय कक्ष के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष को पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण सभ्यता एवं बस्तर की संस्कृति की थीम पर तैयार किया गया है। कार्यालय कक्ष का प्रवेश द्वार गांव के किसी घर के प्रवेश द्वार का अहसास दिलाता है। कार्यालय कक्ष के प्रवेश पर बस्तर के परंपरागत आदिवासी नृत्यों को उकेरा गया है जिससे बस्तर की संस्कृति का सजीव अहसास होता है। बस्तर आर्ट के साथ ही छत्तीसगढ़ के वनोपज पर…
मुख्यमंत्री ने कुम्हारी के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी में साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बने स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस नवनिर्मित स्टेडियम में आयोजित पहला मैच कुम्हारी के नागरिकों की स्मृति में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। क्रिकेट मैच में बैट्समैन थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बॉल थी नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया के हाथों में। नगरीय प्रशासन मंत्री ने जो पहली बाल डाली, उसे अंपायर ने वाइट करार दिया। मंत्री की दूसरी बाल पर मुख्यमंत्री ने चौंका जड़ दिया और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज गया।…
विकास के लिए समाज के लोगों में एकजुटता जरूरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष मौजूदगी में आज कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में 38 लाख की लागत से बने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज को परिभाषित करते हुए कहा कि समाज व्यक्तियों का एक समूह नहीं बल्कि व्यक्तियों में जो पारस्परिक संबंध पाए जाते हैं, उन्हीं की एक व्यवस्था है। कुर्मी समाज के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समाज के लोगों ने काफी नाम…
वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान
रायपुर। छत्तीसगढ़ को लघु वनोपज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ को संधारणीय विकास, गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। इसमें पुरस्कार ग्रहण करने आज 20 जुलाई को माना विमानतल रायपुर से दल रवाना हो चुका है। सिंगापुर में आगामी 22 और 23 जुलाई को आयोजित ईएसजी ग्रिट पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ सहित जगदलपुर और कोरबा के दो महिला स्व-सहायता समूह पुरस्कृत होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के उपरांत संभवतः यह पहला अवसर…
कुम्हारी नगर पालिका सभाकक्ष को देखकर मुख्यमंत्री बोले- मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे
रायपुर। कुम्हारी नगर पालिका के नए भवन का लोकार्पण करते वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब इसका सभाकक्ष देखा तो इसकी बनावट की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा कि मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे। बहुत बढ़िया बनवाए हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पालिका भवन छत्तीसगढ़ में मैंने नहीं देखा है। बहुत अच्छी तरह से बना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पार्षदों से चर्चा भी की। पार्षदों ने मुख्यमंत्री से कहा कि कुम्हारी नगरपालिका के विकास के लिए जिस तरह से मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की…
नरवा संवर्धन हमारी पहली प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सुराजी गांव योजना में नरवा संवर्धन को पहली प्राथमिकता में रखा गया है। नरवा संवर्धन से वाटर रिचार्ज होगा और भू-जल स्रोत पुनर्जीवित होंगे। स्थानीय लोगों की निस्तारी की समस्या का समाधान होगा, साथ ही सिंचित रकबे में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा सिंचाई रकबा बढ़ाने और निस्तारी पानी की व्यवस्था के लिए सोलर सिस्टम को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने यह बात आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम गौरेला में आयोजित जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक मंें कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा…
गौठानों में स्थानीय वनौषधि की उपलब्धता के हिसाब से प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि कोरिया जिला का भ्रमण अच्छा रहा। आपको बधाई और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में स्थानीय वनौषधि की उपलब्धता के हिसाब से प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करवाएं, ताकि स्थानीय उत्पाद का संवर्धन कर किसानों व वनवासियों को उचित लाभ दिया जा सके। मुख्यमंत्री आज बैकुण्ठपुर के विश्रामगृह में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह बातें कही। बैठक मंे संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, विधायक गुलाब कमरो और डॉ. विनय जायसवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासियों…
भेंट-मुलाकात: जब मुख्यमंत्री ने किसान बालाराम के घर की बाड़ी के कोईलार और चेंच भाजी का लिया स्वाद
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड में भेंट-मुलाकात के दौरान सकोला गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान बालाराम के घर भोजन किया। उन्होंने कोईलार, चेंच तथा मुनगा भाजी का स्वाद लिया। बारिश के मौसम में अरहर की दाल, चावल और उड़द बड़ी के साथ स्वादिष्ट भाजी का सेवन वाकई मन को प्रसन्न करने वाला था। घर की सदस्य और सकोला गांव की सरपंच हीरामती ने बताया कि घर के पीछे ही बाड़ी है जिसमें मुनगा, चेंच भाजी, कोइलार भाजी, भिंडी, बरबट्टी आदि सब्जियां लगाएं हैं। हीरामती ने मुख्यमंत्री को…
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : नगर निगमों को दिए गए ले-आउट के अधिकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरों में लोगों को ले-आउट पास कराने में आ रही दिक्कत को सुलझाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब ले-आउट पास कराने के अधिकार नगर निगमों को दिए गए हैं। पहले ले-आउट पास कराने के लिए नगर निगम और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग सेे अनुमोदन लेना पड़ता था। इस नये फैसले से लोगों को एक ही छत की नीचे ले-आउट अनुमोदन की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नगर निगमों को ले-आउट के अधिकार देने की घोषणा की थी, जिस पर…
