रायपुर। हरेली तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मांदर, मोहरी, बंसी, अलगोजा, बांस, तम्बूरा (तमूरा), चटका, खिरखिरा आदि वाद्य यंत्रों को देख लोगों को अपने प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों को जानने समझने का मौका मिला। गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का काम कर रहे हैं। उनके कार्यों से देश भर को छत्तीसगढ़ी भाषा,कला, संस्कृति एवं सभ्यता को जानने का मौका मिल रहा है। उनके द्वारा अरपा पैरी के धार…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
मुख्यमंत्री ने की पशुचलित कल्टीवेटर और प्लांटर की लॉन्चिंग
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज हरेली तिहार के मौके पर कृषि कार्य आसान बनाने वाले दो तरह के कृषि यंत्रों की लॉन्चिंग की। मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन के ग्राम करसा में लगाई गई कृषि प्रदर्शनी में पशुचलित बैटरी ऑपरेटेड कल्टीवेटर और प्लांटर को लॉन्च किया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इन यंत्रों के इस्तेमाल से किसानों को कृषि कार्य में लगने वाले समय में कमी आएगी साथ ही लागत में भी कमी होगी। दूसरी ओर बैटरी ऑपरेटेड कल्टीवेटर और प्लांटर के उपयोग से पशुओं पर भी बोझ…
मुख्यमंत्री ने एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन किया लांच
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार हाईटेक तरीकों पर काम कर रही है जिससे खेती किसानी के विकास के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम करसा गांव में हरेली तिहार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कंप्लीट एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन की लांचिंग की। एग्रीकल्चर ड्रोन के माध्यम से 4 एकड़ खेतों में आधे घंटे के भीतर दवा का छिड़काव हो सकेगा। मशीन के माध्यम से दवा की मात्रा भी निर्धारित की जा सकेगी। अमूमन एक…
मुख्यमंत्री ने जैविक खाद उत्पादक महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित किए 17 करोड़ रूपए का बोनस
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 28 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित हरेली तिहार के मौके पर राज्य के गौठानों से जुड़ी जैविक खाद उत्पादक महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि (बोनस) का चेक वितरित किया और समूह की बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समूह की महिला बहनों ने अपनी लगन और मेहनत से स्वावलंबन की एक नई मिसाल कायम की है। महिला बहनों की मेहनत का ही यह परिणाम है कि उन्हें जैविक खाद के विक्रय के एवज में मिलने वाले लाभांश…
ड्रोन के माध्यम से खेतों में होगा छिड़काव, बैटरीचलित कल्टिवेटर वाले नांगर से कम समय में हो सकेगी अधिक जुताई-बुआई
रायपुर। हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों का आधुनिक नवाचारों से परिचय कराया और दुर्ग जिले के ग्राम करसा में आयोजित हरेली उत्सव में दो महत्वपूर्ण कृषि उपकरणों की लांचिंग की। इनमें से एक एग्रीकल्चर ड्रोन है जिसके माध्यम से खेतों में बेहद कम समय में छिड़काव संभव हो सकेगा। इसके साथ ही पशुचलित कल्टीवेटर और प्लांटर की लांचिंग भी की। इन उपकरणों से बहुत कम समय में और अधिक दक्षता के साथ जुताई और बुआई का कार्य किया जा सकेगा। चूंकि यह बैल के…
वासुदेव कृष्ण का दूसरा नाम, सही मायने में इस माटी के कृष्ण हैं स्व. दाऊ वासुदेव चन्द्राकर जी: मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कृषि संस्कृति की महत्ता को दर्शाने वाले हरेली त्यौहार पर दुर्ग के मालवीय नगर चौक में स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर जी को छत्तीसगढ़ की राजनीति का आधार स्तंभ माना जाता है, वैसे तो चंद्राकर जी 14 वर्ष की आयु से ही स्वतंत्र भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए स्वतंत्रता पूर्व विभिन्न आंदोलनों का हिस्सा रहे और छत्तीसगढ़ की स्थापना में उनका विशेष योगदान…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
रायपुर। प्रथम चरण में राज्य के नौ जिलों में जाएगा रथ: दुर्ग जिले से होगी शुरूआतमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज हरेली के अवसर पर अपने आवास परिसर से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ के राजगीत से हुई। ‘‘बात हे अभिमान के महिला मन के सम्मान के’’ सूत्र वाक्य के साथ यह यात्रा शुरू हुई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और…
अरे आप तो 60 साल के जवान हैं…..ऐसे गेड़ी चढ़ते मैं आज तक किसी को नहीं देखा : मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर। अरे आप तो 60 साल के जवान हैं। जरा दिखाओ तो गेड़ी पर अपना हुनर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब पता चला कि बुजुर्ग तीरथ राम सिन्हा पिछले दो साल से गेड़ी पर चढ़कर उनसे मिलने आ रहे हैं तो उन्होंने तत्काल तीरथराम को मिलने के लिये बुलाया और आत्मीयता से बात की। दरअसल गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमें रायपुर समेत राज्यभर के लोग शिरकत करने आते हैं। ऐसे ही एक शख्स तीरथराम सिन्हा हैं, जो रायपुर जिले से…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। हरेली की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि हरेली छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रचा-बसा खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्यौहार है। इसमें अच्छी फसल की कामना के साथ खेती-किसानी से जुड़े औजारों की पूजा की जाती है। इस दिन धरती माता की पूजा कर हम भरण पोषण के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। श्री बघेल ने कहा कि गांव-गांव में हरेली के पर्व को बड़े…
गौठानों में 28 जुलाई हरेली पर्व से गोमूत्र की खरीदी, छत्तीसगढ़ सरकार 4 रुपए लीटर की दर से खरीदेगी गोमूत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में 28 जुलाई हरेली पर्व से गौमूत्र खरीदी की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम करसा में गौठान से गोमूत्र की खरीदी कर इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। रायपुर जिले में गोमूत्र की खरीदी की शुरुआत अभनपुर विकासखंड के नवागांव (ल) तथा आरंग विकासखंड के ग्राम बड़गांव के गौठान से होगी। गोधन न्याय योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ में आज से 2 साल पहले 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व के दिन से हुई थी। इसके तहत गौठनों में…
