रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षे़त्र के ग्राम छाल पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का नर्तक दलों के द्वारा बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों में मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर काफी उत्साह था। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने तख्ती पर ‘‘थैंक्यू सीएम सर‘‘ व ‘‘बच्चों की अंग्रेजी शिक्षा पर ध्यान दिया, गरीब बच्चों को मान दिया‘‘ जैसे नारे के साथ मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने छाल में भेंट मुलाकात की शुरुआत ग्राम छाल…
श्रेणी: नवीनतम
नवीनतम
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायगढ़ जिले के नागरिकों से कहा, आपको विश्वास दिलाता हूं खराब सड़कों को बारिश खत्म होते ही बनवाएंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रायगढ़ जिले में खराब सड़कों को बनाने का काम बारिश खत्म होते ही किया जाएगा। उन्होंने धरमजयगढ़ विधानसभा के ग्राम छाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि रायगढ़ जिले की खराब सड़कों को जल्द ही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी ने सभी खराब सड़कों का जायजा ले लिया है और वे स्वयं भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले में भारी वाहनों का बहुत…
छत्तीसगढ़ी भाषा में है हमारी पीढ़ियों का ज्ञान, अंग्रेजी के साथ छत्तीसगढ़ी भी फर्राटे से बोलें तब बनेगी बात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। हमको अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए, यह आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है लेकिन अच्छा इंसान बने रहने के लिए अपनी जड़ों से जुड़ना भी बहुत जरूरी है और इसके लिए हमें स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है। हमारी स्थानीय भाषा हमें अपने परिवेश की समझ दिलाती है परंपरा से आया ज्ञान सिखाती हैं। अन्यथा इतनी सारी पीढ़ियों का जो ज्ञान छत्तीसगढ़ी भाषा में है ,उसे भूल जाएंगे, छत्तीसगढ़ी नहीं समझ पाएंगे तो कितना बड़ा नुकसान हो जाएगा।इसलिए स्कूलों में खूब अंग्रेजी पढ़ाएं लेकिन छत्तीसगढ़ी की उपेक्षा नहीं…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए लैलूंगा विधानसभा के कुंजेमुरा गांव पहुंचे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुंजेमुरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री से मिलने ग्रामीणों में जबर्दस्त उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने तमनार विकासखंड स्थित कंुजेमुरा के श्री हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कुंजेमुरा के गलियों मे पैदल चलकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री का द्वार पर रंगोली सजाकर, दीप जलाकर और आरती कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा…
देवारी तिहार पर किसानों को मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के ग्राम चपले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रू-ब-रू होकर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में देवारी तिहार पर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जमीन की गुणवत्ता और उर्वरता को बनाए रखने के लिए किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट…
मुख्यमंत्री श्री बघेल लैलूंगा में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लैलूंगा में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों एवं उनकी समस्या के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गाें की बेहतरी के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सभी समाज के लोगों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने…
जब छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा – आपकी मुस्कुराहट का राज क्या है
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राजपुर में भेंट मुलाकात के दौरान आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा शालिनी मिश्रा ने पूछा सर आपके हर पल मुस्कुराते चेहरे का राज क्या है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुस्कुराने का गुण ईश्वर ने सिर्फ हम मनुष्यों को ही दी है, आपने कभी किसी पशु को मुस्कुराते नहीं देखा होगा। उन्होंने कहा कि हमें केवल मुस्कुराने के लिए ही बनावटी रूप से नहीं मुस्कुराना चाहिए। हमें अपने काम को एंजॉय करते हुए काम करना चाहिए। हमें अपने माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों और बीमारों…
माँ ने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर। राजपुर भेंट मुलाकात में आज एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब एक 4 साल के बच्चे के साथ उसकी मां अचानक से खड़ी हुई और उसने कहा इस बच्चे का जीवन आज मुख्यमंत्री की वजह से बचा हुआ है । दरअसल इस महिला के बच्चे के दिल में बचपन से ही छेद था और उसका इलाज नहीं हो पा रहा था लेकिन डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना की मदद से युवान कुजूर नाम के इस 4 साल के बच्चे का इलाज भी हुआ और आज…
भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम राजपुर में की कई घोषणाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने वहां ग्राम राजपुर में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पूजा अर्चना की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात स्थल में स्थानीय महिलाओं ने हाथ से बने कांसा घास और धान बाली का हैट पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने साड़ी देकर हैट बनाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित किया। इस अवसर पर कदम्ब का पौधा लगाया। प्रमुख घोषणाएं मुख्यमंत्री ने ग्राम…
मुख्यमंत्री ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भी शामिल हुए। व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक पंडित तारेंन्द्र कृष्ण जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय…
