भेंट-मुलाकात अभियान: मुख्यमंत्री श्री बघेल जगन्नाथपुर में ग्रामीणों से हुए रू-ब-रू

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकासखण्ड बालोद अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर में लोगों से भेंट-मुलाकात की। उन्होंने लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य में समाज के सभी वर्गाे के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक नवंबर से शुरू होगी। हमने फैसला किया है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त दीपावली त्यौहार के पहले 15 अक्टूबर को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि…

महासमुंद जिले का ‘खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम’ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस द्वारा प्रायोजित खाकी के रंग स्कूल संग कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद पुलिस को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। जिले के अधीक्षक भोजराम पटेल और उनकी टीम को आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की प्रतिनिधि द्वारा सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि साइबर अपराध के प्रति आमजनों में जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। इसमें मात्र दो माह में ही 20 हजार…

आखिर कका की गोद तक पहुंच ही गई नन्हीं फ्रेंड वैष्णवी हथेलियों पर सजाकर आई थी ” मोर मयारू कका” नाम की मेहंदी, सीएम बोले- मोर से बिकट मया करथस का नोनी

रायपुर। ग्राम जगन्नाथपुर की रहने वाली 3 साल की बच्ची वैष्णवी यादव को जब भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं इस बच्ची के पास आए और उसे पहचानते हुए कहा, अच्छा यही है वैष्णवी। उन्होंने बच्ची के परिजनों से बातचीत भी की और वैष्णवी द्वारा दिए गए फ्रेम तोहफे को स्वीकार किया। वैष्णवी अपने “कका” से मिलने के इंतजार में काफी देर तक बैठी हुई थी। कका से मिलने के लिए भीड़ इतनी थी कि लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। ऐसे में वह निराश होकर रोने भी…

छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को अईरसा पकवान से तौलकर जेवरतला के ग्रामीणों ने किया स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरतला पहुंचे। छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को जेवरतला में अईरसा पकवान से तौलकर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति व पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के इस भाव से अभिभूत होकर उन्हें इस स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। गुड़ की मिठास और चांवल आटे के मेल का जायका है अईरसा पकवान गुड़ और चावल के आटे के मेल से बना अईरसा पकवान छत्तीसगढ़ के पकवानों…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान गोपीचंद हिरवानी के घर किया भोजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत ग्राम जेवरतला पहुंचे। जेवरतला में किसान गोपीचंद हिरवानी के घर मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन किया। तिलक लगा कर गृहस्वामिनी ने मुख्यमंत्री का घर मे स्वागत किया। श्री गोपीचंद ने मुख्यमंत्री को अपने खेत में उगाए धान का चावल परोसा। ठेठरी रोटी के साथ मुख्यमंत्री ने किसान श्री गोपीचंद के घर उड़द दाल और कोचई के पत्ते से बनी इड़हर की सब्जी का स्वाद लिया। साथ ही सिलबट्टे पर पिसी टमाटर की चटनी, मूनगा भाजी भी किसान…

माता नर्मदा और जनता के आशीर्वाद से जन सेवा का मौका मिला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के ग्राम सूरसुली में नर्मदाधाम कुंड में नर्मदा मईया की पूजा अर्चना एवं दीपदान कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने यहाँ भगवान शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माता नर्मदा और भगवान शिव से प्रदेश की सुख समृद्धि और मंगलमय की कामना की। इस मौके पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत और उपहार स्वरुप माता नर्मदा माता का चित्र भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त संबोधन ने कहा कि उन्हें यहां…

भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरतला पहुंचे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के दौरान न केवल आमजनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, बल्कि योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा भी ले रहे हैं। वे आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही कहीं गलती पाई जाने पर ठोस कार्रवाई भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरतला पहुंचे। भारी बारिश होने के बावजूद भी वहां की जनता अपने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार थी। लोग छतों पर, सड़कों…

यूनिसेफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ में न्यूट्रिशन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में यूनिसेफ इंडिया के प्रमुख यासूमासा किमुरा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में न्यूट्रिशन के क्षेत्र में अच्छे कार्याें के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई दी। मुलाकात के दौरान श्री किमुरा ने छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में कुपोषण और महिलाओं में एनीमिया दूर करने के लिए राज्य में अच्छा काम हो रहा है। श्री किमुरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हेल्थ के क्षेत्र में हो रहे…

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ से प्रत्यक्ष संवाद के लिए बीएलओ ई-पत्रिका का विमोचन

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने देश के विभिन्न राज्यों के बूथ लेवल ऑफिसरों के साथ आयोजित पारस्परिक संवाद सत्र में एक नए डिजिटल प्रकाशन, ‘बीएलओ ई-पत्रिका’ का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (सीईओ) के कार्यालय से 350 से भी अधिक बीएलओ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से और निकटवर्ती राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के 50 बीएलओ इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से जुड़े। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोग के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/watch?v=vNI2qtQD5VA पर…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घरघोड़ा निवासी चमरु पैकरा के घर बड़ी ही सादगी के साथ लिया भोजन का स्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम घरघोड़ा पहुंचे। उन्होंने ग्राम घरघोड़ा हेलीपेड आगमन के बाद ग्राम पंचायत भेंड्री, प्रेमनगर मोहल्ला निवासी किसान चमरु पैकरा (पुत्र हरिकृष्ण पैकरा, बाबूलाल पैकरा) के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़े सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन में मुख्यमंत्री ने चमरु पैकरा के घर पर चावल, दाल, रोटी सहित क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी के स्वाद का भी आनंद लिया। इसके साथ ही उनके भोजन में लाल भाज़ी- बड़ी…