मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक : 1.18 लाख से ज्यादा महिलाओं का निःशुल्क इलाज

रायपुर। मुख्यमंत्री दाई दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक राज्य में करीब 1592 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। इनसे रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की गरीब स्लम बस्तियों में रहने वाली एक लाख 18 हजार 523 महिलाओं एवं बच्चियों का उनके घर के पास ही दाई-क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत दाई-दीदी क्लिनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से बैडमिंटन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मुकाबला मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 चल रहा है। इस दौरान खिलाड़ी एक-एक प्वॉइंट पसीना बहाते दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन का यह अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हो रहा है। इसमें भारत समेत 12 देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में 20 सितम्बर से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहले दो दिन क्वॉलीफाइंग मुकाबले…

गोधन न्याय योजना से किसानों की जेब में आया पैसा और बढ़ा आत्मविश्वास : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

​​​​​​​रायपुर। गोधन न्याय योजना से किसानों की जेब में पैसा आया है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। पहले किसान खेती से विमुख होकर मजदूरी या अन्य काम करने लगते थे। लेकिन अब किसानों के साथ युवा भी खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित करते समय कहीं। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को…

समन्वित विधाओं का समेकित रूप होगा बालोद का कला केंद्र, मुख्यमंत्री ने किया भव्य कला केंद्र का शुभारंभ

रायपुर। जिन विधाओं को सीखने और उनमें पारंगत होने के लिए नगर के युवाओं को बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, अब वे सारी सुविधाएं युवाओं को स्थानीय स्तर पर सुलभ होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद नगर के हृदय स्थल पर स्थित कला केंद्र का शुभांरभ किया और यहां विद्यार्थियों तथा युवाओं के साथ कुछ पल बिताया भी। कला केन्द्र जैसी बहु उद्देशीय संस्था की यहां बहुत पहले की मांग थी, जो आज साकार हुआ। जिला प्रशासन ने युवाओं की मांग को दृष्टिगत करते हुए जिला…

मलखम्ब साधक को तन और मन से स्वस्थ रखता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इंडोर स्टेडियम पहुँचकर मलखम्ब में जिमनास्ट और योग कर रहे प्रतिभागियों के कलाकृतियों और अभ्यास को देखकर उनके हौसले की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत की प्राचीन विधा है। मलखम्ब से साधक मजबूत और तंदुरुस्त बनने के साथ ही तन और मन से स्वस्थ होते हैं। उन्होंने यहां प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने…

माँ गंगा मैया मंदिर स्थापना का प्राचीन इतिहास

रायपुर। बालोद जिले के झलमला स्थित माँ गंगा मैया मंदिर ऐतिहासिक महत्व वाला धार्मिक स्थल है। इस मंदिर का एक गौरवशाली और बहुत ही चमत्कारी इतिहास है। मूल रूप से गंगा मैया मंदिर का निर्माण एक स्थानीय मछुआरे द्वारा एक छोटी सी झोपड़ी के रूप में किया गया था। एक स्थानीय धार्मिक मान्यता गंगा मैया मंदिर की उत्पत्ति से संबंधित है। प्रारंभ में मंदिर एक छोटी सी झोपड़ी के रूप में बनाया गया था। जिसे भक्तों द्वारा दिए गए दान पश्चात एक विस्तृत मंदिर परिसर के रूप में स्थापित करने…

मुख्यमंत्री ने प्राचीन देऊर मंदिर में दर्शन कर की प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में तीसरे दिन के अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत प्राचीन देऊर मंदिर में दर्शन करके की। मुख्यमंत्री ने गुरुर के देऊर मंदिर में भगवान शिव के प्राचीन शिवलिंग की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान कालभैरव और नाग देवता के मंत्रोच्चार के बीच देऊर मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री ने देऊर मंदिर के प्रांगण में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया। देऊर मंदिर परिसर में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर…

स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा नरगिस के हुनर को मिले पंख, कक्षा सातवीं से सीधे 10वीं की परीक्षा देगी नरगिस

रायपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल बालोद में ग्राम घुमका की छात्रा कु. नरगिस खान अब कक्षा सातवी से सीधे 10वी की पढ़ाई करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बालोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर पहुंचे, जहां स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालोद की छात्रा कु. नरगिस ने उनसे फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत की। छात्रा ने बताया कि अभी वह सिर्फ 12 साल की है और बोर्ड की अनुमति से अब वह सीधे कक्षा दसवीं की परीक्षा देगी। छात्रा के हुनर को देख मुख्यमंत्री ने काफी…

मुख्यमंत्री का बालोद में रोड शो : उमड़ा जनसैलाब

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बालोद में रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने लोग बेताब दिखे। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री मंगलवार की शाम बालोद पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो कर जनता का दिल जीत लिया। सड़क के दोनों ओर लोगों ने हाथ हिलाकर, फूलों की बारिश कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी कई जगह काफिला रोक कर लोगों का सत्कार और स्वागत स्वीकार किया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान जगह-जगह उनका आत्मीय स्वागत किया गया और सामाजिक संगठनों…

मुख्यमंत्री ने बालोद विधानसभा क्षेत्र के गुरूर के आमजनता से की भेंट-मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद विधानसभा के गुरूर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कहा कि आप लोगों से बात की, अच्छा लगा। आप लोगों को सभी योजनाओं का सुंदर लाभ मिल रहा है। सभी योजनाओं के हितग्राहियों से बातचीत की। मैं संतुष्ट हूँ। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कहीं त्रुटि भी मिली, उसे ठीक कर लेंगे। आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार हो, यह प्राथमिकता है। कोरोना काल में भी हम लोग सक्रियता से कार्य करते रहे। कोरोना काल में 6 राज्यों में 30 प्रतिशत वेतन…