मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप 01 नवम्बर से होगी धान की खरीदी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राज्य में एक नवम्बर से धान खरीदी शुरू होगी। आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए मंत्रीमंडलीय उप समिति की आज बैठक आयोजित की गई। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी खरीफ वर्ष में किसानों की पंजीयन व्यवस्था, धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग के लिए पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। मंत्रीमंडलीय उप समिति की बैठक में राज्य में 110 लाख मीटरिक टन धान…

जंगल सफारी के तीन शावकों का नाम अरपा, पैरी और शबरी, मुख्यमंत्री ने नंदनवन जंगल सफारी में 10 नये बाड़े का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान नंदनवन जंगल सफारी नवा रायपुर की शेरनी कृति द्वारा माह मई 2021 में जन्में तीन शावकों का नामकरण अरपा, पैरी तथा शबरी के नाम से किया। साथ ही उन्होंने नंदनवन जंगल सफारी में लोगों को वन्य प्राणियों को करीब से जानने का मौका देने और उन्हें जागरूक करने के लिए 10 नये बाड़े का लोकार्पण किया। इन्हें मिलाकर जंगल सफारी में अब…

14 समाजों को मुख्यमंत्री के हाथों मिली सामाजिक भवनों के लिए भूमि

रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख रस्मों में एक मुरिया दरबार में शामिल होने जगदलपुर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि की सौगात दी। टॉउन क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ाई समाज, कायस्थ समाज, घसिया समाज, नाई समाज, कलार समाज, यादव समाज, विश्वकर्मा समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सुंडी समाज, उरांव(कुडुख) समाज, साहू समाज, मुंडा समाज पोटानार व सौतनार और भतरा समाज के सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए पट्टा प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज…

36वां राष्ट्रीय खेल – 2022 : छत्तीसगढ़ ने तलवारबाजी टीम ने जीता कांस्य पदक

रायपुर। 36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। इसी कड़ी में आज 3 अक्टूबर को एपी इवेंट में टीम चैम्पियनशिप के पुरूष वर्ग का मुकाबला हुआ। छत्तीसगढ़ टीम के फेंसिंग खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। एपी इवेंट की टीम चैम्पियनशिप में राज्य फेंसिंग के एपी इवेंट में एस.एन.…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ के शुभारंभ …

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना ‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना’ के शुभारंभ और विभिन्न जिलों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री…

महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यम और स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘‘महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना‘‘ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश और मानव समाज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सदैव ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना को छत्तीसगढ़ के…

मुंगेली जिले के 06 गौठानों आजीविका पार्क के रूप में विकसित होंगे

रायपुर। मुंगेली जिले के 06 गौठानों को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से राज्य के प्रत्येक विकासखंड के दो-दो गौठानों में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का (आजीविका पार्क) करने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य…

स्व-रोजगार गढ़कर स्वावलंबी बनना ही गांधी जी का रास्ता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधी जयंती के अवसर पर आज शहीद स्मारक भवन में ‘गांधी, युवा और नये भारत की चुनौतियां’ विषय पर संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वाटर रिचार्जिंग के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले व्यक्ति और संस्था को ‘अनुपम मिश्र पुरस्कार‘ देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध रंगकर्मी ‘हबीब तनवीर‘ के नाम पर भी पुरुस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र…

राज्य योजना आयोग और टाटा टेक्नोलॉजी पुणे के मध्य एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित

रायपुर। राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों (पॉलिटेक्निक और आई.टी.आई.) को टेक्नोलॉजिकल हब के रूप में विकसित करने और कृषि अनुसंधान व नवाचार केंद्रो के अपग्रेडेशन करने के लिए आज मुख्यमंत्री निवास में राज्य योजना आयोग और टाटा टेक्नोलॉजी पुणे के मध्य मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में प्रौद्योगिकी पर आधारित अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावना है और यह जरूरी है कि राज्य के युवाओं को आधुनिकतम तकनीकों से लैस किया जाए ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के…

स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा का नासा के प्रोजेक्ट के लिए चयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जिला महासमुन्द में नयापारा के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा रितिका ध्रुव का चयन नासा (National Aeronautics and Space Administration) के सिटीजन साईंस प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्षुद्रग्रह खोज अभियान के लिए हुआ है। नासा का यह प्रोजेक्ट इसरो के साथ अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय खोज सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत साझेदारी का हिस्सा है। सोसाइटी फॉर स्पेस एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट (एसएसईआरडी) ने क्षुद्र ग्रह खोज अभियान की प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों को प्रोत्साहित करने कहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए देशभर से…