LAC पर चीन के साथ तनातनी के बीच सैनिकों का हौसला बढ़ाने लद्दाख (लेह) पहुंचे PM मोदी, सेना, एयरफोर्स और अग्रिम पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

नई दिल्ली। लद्दाख में सीमा पर चीन से तनाव के बीच PM नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे हैं। PM नरेंद्र मोदी यहां अग्रिम पोस्ट पर जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढा रहे हैं। पीएम थलसेना, वायुसेना और ITBP के जवानों से मिल रहे हैं। उन्हें अधिकारियों ने ताजा हालात और तैयारियों की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि पीएम ने सीमा पर पहुंचकर सैनिकों में जोश भरने के साथ चीन को सख्त सदेंश दे दिया है। BREAKING: PM @narendramodi reaches #Ladakh pic.twitter.com/cGymnPAFY4 — DD News (@DDNewslive) July…

प्रधानमंत्री मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से की बात, दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की और कोविड-19 के बाद विश्व की चुनौतियों का मिलकर समाधान करने के लिए दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। दोनों नेताओं की टेलीफोन पर हुई बातचीत में इस बात पर भी सहमति बनी कि द्विपक्षीय संपर्क और परामर्शों की गति बनाए रखी जाएगी जो कि इस वर्ष के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के आयोजन में मददगार होगी। प्रधानमंत्री…

59 चीनी App पर प्रतिबंध के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म Weibo को कहा अलविदा

नई दिल्ली। सरकार द्वारा टिक टॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म Weibo को अलविदा कह दिया। हालांकि, इस संबंध मेंअभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन कुछ भाजपा नेताओं ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ सरकार द्वारा 59 चीनी App पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म Weibo को…

PM मोदी का बड़ा ऐलान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का नवंबर तक विस्तार, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज

न्यूज़ डेस्क। आज कोरोना संकट काल में छठी बार देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि गरीबों को मुफ्त अनाज देने की योजना अब अगले पांच महीनों तक जारी रहेगी। मंगलवार, 30 जून को देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। सरकार द्वारा इन 5 महीनों के लिए, 80 करोड़ से ज्यादा गरीब भाई-बहनों को…

#Unlock2 : अनलॉक 2 की गाइडलाइंस जारी, जानिए किन्हें मिलेगी छूट और किस पर जारी रहेगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को अनलॉक 2 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। गृह मंत्रालय ने देश में कोराना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्को पर लगे प्रतिबंधों को जारी रखने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस प्रतिबंधों पर कहा है कि सभी स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा की अनुमति होगी और उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा। घरेलू उड़ानों और यात्री ट्रेन सेवाओं को अनलॉक 2 में चरणबद्ध…

भारत सरकार ने TIK Tok, यूसी ब्राउसर समेत 59 चाइनीज मोबाइल एप पर लगाया प्रतिबंध, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश की संप्रुभता, एकता और रक्षा के लिए खतरा बताते हुए टिकटॉक समेत 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से अधिकतर चीनी मोबाइल एप हैं। सरकार ने जिन एप्स पर प्रतिबंध लगाया है, उसमें टिक टॉक, शेयर इट, वी चैट और यूसी ब्राउजर शामिल हैं। मोदी सरकार ने इन 59 चाइनीज एप्स को किया बैन, देखिए पूरी लिस्ट pic.twitter.com/0EuiPuPwsH — भारत न्यूज़ सर्विस #मीडिया और समाचार कंपनी (@LinkBharatnews) June 29, 2020 इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार ये एप देश की…

जानिए कैस UPA सरकार के दौरान 35 से 71 रुपये पहुंचे पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमतों में भी हुई करीब ढाई गुना बढ़ोतरी

न्यूज़ डेस्क। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक वीडियो मैसेज पोस्ट कर लोगों से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है। कांग्रेस का आरोप है कि कोरोना संकट के दौरान परेशान आम लोगों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से दोहरी मार पड़ रही है। इस समय कांग्रेस पेट्रोल और डीजल को सियासी हथियार बना कर बीजेपी को घेरना चाहती है। लेकिन कांग्रेस को शायद अपना कार्यकाल…

खत्म हुआ इंतजार, 27 जुलाई तक लैंड करने वाले हैं 6 राफेल विमान, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत

न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार यानि 28 जून को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जमीन पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। साथ ही कहा कि भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख-में-आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है। प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन से संकेत मिलता है कि अब मोदी सरकार ने चीन को सबक सीखाने का फैसला कर लिया है। भारतीय वायुसेना ने राफेल विमानों को समय से पहले आपूर्ति…

मन की बात : भारत अगर मित्रता निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर उचित जवाब देना भी जानता है : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जमीन पर आंख उठाकर देखनेवालों को करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख-में-आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है। हमारे वीर सैनिकों ने दिखा दिया है कि वो कभी भी मां भारती के गौरव पर आंच नहीं आने देंगे। इसके अलावा मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि यह भी कहा कि संकट आने…

भारतीय नौसेना की और बढ़ी ताकत, स्वदेशी तकनीक से विकसित एंटी-टॉरपीडो मिसाइल सिस्टम ‘मारीच’ जंगी बेड़े में शामिल

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने कहा कि इसने स्वदेश निर्मित उन्नत टॉर्पीडो विध्वंसक प्रणाली ‘मारीच’ को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है जो अग्रिम मोर्चे के सभी युद्धपोतों से दागी जा सकती है। यह प्रणाली किसी भी टॉर्पीडो हमले को विफल करने में नौसेना की मदद करेगी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित ‘मारीच’ प्रणाली हमलावर टॉर्पीडो का पता लगाने, उसे भ्रमित करने और नष्ट करने में सक्षम है। नौसेना ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘निर्दिष्ट नौसैन्य मंच पर लगे इस प्रणाली के प्रतिरूप ने सभी प्रायोगिक…