#Plastic Waste से तैयार हुईं एक लाख किलोमीटर सड़कें, पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को लाल किले प्राचीर से अपने भाषण में देशवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान छेड़ने का आग्रह किया था। इस अपील का असर सड़क निर्माण के क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। मोदी सरकार का सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक कचरे का प्रयोग सफल रहा है। विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियों ने अब तक एक लाख किलोमीटर से अधिक सड़कें प्लास्टिक कचरे से बनाई हैं। यह अधिक टिकाऊ, सस्ती और गड्ढा रहित हैं। हालांकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन…

#RenewableEnergy आज की नहीं बल्कि 21वीं सदी की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा माध्यम होने वाला है, सौर ऊर्जा स्योर, प्योर और सेक्योर है : पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश में 750 मेगावॉट क्षमता की रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना राष्ट्र को समर्पित किया। PM मोदी ने कहा कि आज रीवा ने वाकई इतिहास रच दिया है। रीवा की पहचान मां नर्मदा के नाम से और सफेद बाघ से रही है। अब इसमें एशिया के सबसे बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं रीवा के लोगों को और मध्य प्रदेश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।…

India Global week 2020 : PM मोदी बोले- भारत टैलेंट का पावरहाउस, दुनिया में बदलाव का नेतृत्व कर रहा भारत

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंडिया ग्लोबल वीक 2020 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। ग्रेट ब्रिटेन में आयोजित इंडिया ग्लोबल वीक तीन दिन चलेगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत टैलेंट का पावरहाउस है। वो दुनिया के विकास और भलाई में योगदान देता आया है और देना चाहता है। हमारा देश आगे बढ़ना चाहता है। भारतीय नैचुरल रिफॉर्मर हैं। हम हर चुनौती का मुकाबला करते हैं। फिर चाहे वो सोशल हो या इकोनॉमिक। आज हम महामारी के खिलाफ पूरी ताकत…

मोदी सरकार का बड़ा फैसला : उज्ज्वला योजना के तहत सितंबर तक मिलेंगे फ्री सिलेंडर, मजदूरों के लिए बनेंगे 1.15 लाख घर

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जहां कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को मंजूरी मिली, वहीं शहरी गरीबों और प्रवासी मजदूरों के लिए अफोर्डेबेल रेंटल हाउसिंग कॉम्पलेक्स बनाने को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने और उज्ज्वला योजना के तहत सितंबर तक फ्री LPG सिलेंडर बांटने का फैसला किया गया। वहीं कारोबारियों और कर्मचारियों को भी राहत दी गई। एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड…

देश में #COVID19 मामले से मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम, 95,527 मरीज हुए स्वस्थ: स्वास्थ्य मंत्रालय

दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में दस लाख की आबादी पर कोरोना वायरस के मामले और मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। वहीं, देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 7 लाख को पार कर चुकी है और मृतकों की संख्या 20,160 हो गई है। मंत्रालय ने 6 जुलाई के डब्ल्यूएचओ की स्थिति रिपोर्ट-168 का हवाला देते हुए कहा कि भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों की संख्या 505.37 है जबकि वैश्विक औसत 1,453.25 है। चिली में प्रति…

CBSE ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत तक किया कम

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोविड-19 चलते पढ़ाई को हुए नुकसान के मद्देनजर 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत तक कम कर दिया है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को यह घोषणा की। निशंक ने ट्वीट किया, देश और दुनिया में व्याप्त असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए सीबीएसई को पाठ्यक्रम संशोधित करने और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों पर से भार कम करने की सलाह दी गई थी। उन्होंने लिखा, मैंने इस फैसले पर, कुछ…

प्रधानमंत्री मोदी 10 जुलाई को करेंगे एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, भारत दुनिया में सबसे सस्ती सौर ऊर्जा उत्पादन करने वाला देश बना

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से किय वादा पूरा करते हुए ऊर्जा सेक्टर को रौशन कर दिया। मोदी राज में भारत दुनिया में सबसे सस्ती सौर ऊर्जा का उत्पादन करने वाला देश है। प्रधानमंत्री मोदी 10 जुलाई को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सौर ऊर्जा परियोजना की क्षमता 750 मेगावाट है। मध्यप्रदेश में विंध्य क्षेत्र के इस रीवा सोलर प्लांट…

चीन से 1962 की हार के बाद राष्ट्रकवि दिनकर ने प्रधानमंत्री नेहरू को हार के लिए ठहराया जिम्मेवार, कहा था ‘घातक’

न्यूज़ डेस्क। 1962 में चीन के हाथों भारत की पराजय से देश की जनता तो मर्माहत थी ही, हमारे बुद्धिजीवी और साहित्यकार भी बहुत दुखी थे। सभी चीन के साथ भारत की कमजोर विदेश नीति और अशक्त रक्षा नीति को इस हार के लिए जिम्मेवार ठहरा रहे थे। ऐसे में आग, विरोध, विद्रोह और राष्ट्रीय स्वाभिमान को आवाज देने के लिए मशहूर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर कैसे चुप रह सकते थे। कविवर दिनकर ने चीन की हार के बाद ही ‘परशुराम की प्रतीक्षा’ नाम की काव्य पुस्तक की रचना की।…

LAC पर भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत, गलवान घाटी से पीछे हटते दिखी चीनी सेना: सूत्र

न्यूज़ डेस्क। गलवान मामले पर भारत को एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के कड़े तेवर के बाद चीनी सैनिकों के गलवान घाटी से 2 किलोमीटर पीछे हटने के खबर है। ‘द हिन्दू’ की खबर के अनुसार चीनी सेना झड़प वाली जगह के पेट्रोल प्वाइंट 14 से करीब 2 किलोमीटर पीछे चली गई है और दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच एक बफर जोन बना दिया गया है। बफर जोन दो देशों की सीमा के बीच का खाली इलाका होता है। दोनों…

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज’ ऐप लांच, लोगों को किया भाग लेने के लिए आमंत्रित

नई दिल्ली। सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्टार्ट-अप तथा तकनीकी क्षेत्र के लोगों को ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप नवप्रवर्तन चुनौती’ में भाग लेने को आमंत्रित किया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने भारतीय ऐप निर्माताओं और नवोन्मेषकों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा कि इससे ‘आत्मनिर्भर ऐप पारिस्थितिकी तंत्र’ बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने लिंक्डइन पर एक लेख में कहा, ‘‘कौन जानता है कि…