न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पद पर सबसे अधिक समय तक रहने वाले गैर-कांग्रेसी नेता बन गये हैं, वहीं केंद्र और राज्य मिलाकर किसी निर्वाचित सरकार के प्रमुख के तौर पर भी उनका कार्यकाल अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों में सबसे लंबा हो गया है। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका 12 वर्ष से अधिक का कार्यकाल शामिल है। सूत्रों ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का कार्यकाल 18 वर्ष 306 दिन से अधिक का हो गया है। भारत के…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
सबसे लंबे वक्त तक सत्ता में रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने मोदी, तोड़ा अटल बिहारी वाजपेयी का रिकॉर्ड
न्यूज़ डेस्क। भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं। आजादी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री की बात तो या दशकों से लंबित धारा 370 और राममंदिर जैसे मुद्दों को हल करने का, हर मौके पर PM मोदी अपनी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया। वे गैर कांग्रेसी पहले प्रधानमंत्री बन गए, जिन्होंने सबसे अधिक देश की सेवा की है। इस पद पर सबसे लंबे समय…
#HonoringTheHonest: पीएम मोदी ने लॉन्च किया “पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान” प्लेटफॉर्म, बोले- राष्ट्रनिर्माण में ईमानदार करदाता की बहुत बड़ी भूमिका, वो आगे बढ़ता है, तो देश का भी विकास होता है
न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार की नीतियों पर देशवासियों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस प्रकार इनकम टैक्स रिटर्न की स्क्रूटनी में कमी आई है, उससे यह साबित होता है कि देशवासियों का मोदी सरकार पर विश्वास और दृढ़ हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन के लिए प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने बताया, ”वर्ष 2012-13 में जितने टैक्स रिटर्न्स होते थे, उसमें से 0.94 परसेंट की स्क्रूटनी होती थी। वर्ष 2018-19 में ये आंकड़ा घटकर 0.26 परसेंट पर आ गया…
66 मीटर कपड़ा, 27 सौ कैलोरी भोजन- जानिए सरकारी न्यूनतम वेतन का नया सरकारी फॉर्मूला
नई दिल्ली। केंद्र सरकार, पिछले वर्ष पास हुए मजदूरी संहिता विधेयक (Code on wages bill) 2019 को कानून का रूप देने में जुटी है। केंद्र सरकार ने 24 अगस्त तक प्रस्तावित कानून पर सुझाव और आपत्तियां लोगों से उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस प्रकार अभी 12 दिन और सुझाव लिए जाएंगे। सरकार ने इस मसौदे में दैनिक आधार पर न्यूनतम वेतन तय करने का खास फॉर्मूला निकाला है। न्यूनतम मजदूरी से जुड़े कानून के धरातल पर उतरने के बाद देश में लगभग 50 करोड़ कामगारों को लाभ पहुंचने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट संदेश में उन्होंने लिखा, ‘सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!’ राधे राधे ।। सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण! Best wishes on the auspicious occasion of Janmashtami. Jai Shri Krishna! — Narendra Modi (@narendramodi) August 11, 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अंडमान निकोबार की जनता दिया हाई स्पीड इंटरनेट का तोहफा
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चेन्नई एवं पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। इससे भारत के अन्य हिस्सों की तरह अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह को भी तेज एवं अधिक भरोसेमंद मोबाइल और लैंडलाइन टेलीकॉम सेवाएं मिल पाएंगी। इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री द्वारा 30 दिसंबर 2018 को पोर्ट ब्लेयर में रखी गई थी। Big day for Andaman and Nicobar Islands! Watch. https://t.co/lNwI6KSEOj — Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2020 अपने संबोधन में PM…
#PMKISAN: प्रधानमंत्री मोदी ने की कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत एक लाख करोड रुपये की वित्तीय सुविधा की शुरुआत
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार, 9 अगस्त को एक लाख करोड़ रुपये की कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत वित्तीय सुविधा की एक नई योजना शुरू की। यह योजना समुदाय कृषक परिसंपत्तियों के निर्माण और फसल उपरांत कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर में किसानों, पैक्स, एफपीओ, कृषि उद्यमियों की सहायता करेगी। ये परिसंपत्तियां उनकी उपज के लिए अधिक मूल्य पाने में किसानों को सक्षम बनायेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज जो एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लॉन्च किया गया है, इससे किसान अपने स्तर भी गांवों में भंडारण की आधुनिक सुविधाएं बना पाएंगे। इस…
आप कल्पना कीजिए, कोरोना महामारी 2014 से पहले आती तो लॉकडाउन कैसे लगाते, 60 फीसदी आबादी शौच के लिए जाती थी …… प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां राजघाट के समीप स्थित ‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’ का उद्घाटन किया। महात्मा गांधी को समर्पित राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र (RSK) की प्रधानमंत्री ने सबसे पहले घोषणा 10 अप्रैल 2017 को गांधीजी के चम्पारण ‘सत्याग्रह’ के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर की थी। यह स्वच्छ भारत मिशन पर एक परस्पर संवादात्मक (इंटरैक्टिव) अनुभव केंद्र होगा। RSK पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और केंद्र का अवलोकन किया। उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने…
अब कम पैसे में करें छोटे कारोबार, प्रधानमंत्री मोदी की ये स्कीम है जबरदस्त
नई दिल्ली। देश में छोटे कारोबार करने वालों, फेरीवालों, गाड़ियां या सड़क किनारे दुकानें करने वालों के लिए बहुत अच्छी खबर है। केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को PM स्वनिधि योजना से संबंधित सिफारिश की प्रणाली शुरू की है। अब आप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा पाएंगे। जिनके पास पहचान पत्र और बिक्री प्रमाण पत्र नहीं है, वे भी इसका लाभ ले सकेंगे। PM स्वनिधि योजना के तहत, जो लोग गली की दुकानों और छोटी दुकानों की स्थापना करके आजीविका चलाते हैं, उन्हें 10,000 रुपये तक का ऋण…
कोविड-19: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना #PMGKAY को राज्यों ने ही लगा दिया पलीता, 11 राज्य, केंद्रशासित प्रदेश के हालात भी चिंताजनक, नहीं बांटा गरीबों को मुफ्त राशन
नई दिल्ली। कोरोना संकट काल में गरीबों तक मुफ़्त राशन पहुंचाने की योजना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने बताया कि पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत जुलाई में मुफ्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप राशन दुकानों के जरिए मुफ्त खाद्यान्न पिछले महीने 81 करोड़ लाभार्थियों में से केवल 62 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया, जिससे गरीब मुफ़्त राशन से वंचित रह गए। कुछ राज्य अभी…
