न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 8 अक्तूबर को कोरोना महामारी के लिए समुचित व्यवहार पर ट्विटर के माध्यम से एक जन आंदोलन अभियान का शुभारम्भ किया। आने वाले त्योहारों और सर्दियों के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को खोलने के क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में लोगों से कोरोना से संघर्ष से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने हमेशा मास्क लगाने, हाथों की साफ-सफाई रखने, दो गज की दूरी के नियम का पालन करते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
भारतीय वायुसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देश के वीर योद्धाओं को सलाम, कहा- मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 88वें भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए देश के ‘‘वीर योद्धाओं’’ को सलाम किया और कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि वायुसेना के जांबाज ना सिर्फ दुश्मनों से भारतीय आसमान की रक्षा करते हैं बल्कि आपदा की स्थिति में मानवता की सेवा में भी बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वाह करते हैं। एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत…
कोरोनावायरस का फैलाव रोकने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया दिशानिर्देश, कंटेनमेंट जोन में त्योहारों पर समारोह न हो
नई दिल्ली । उत्सवों के दौरान कोरोनावायरस का फैलाव रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते हुए कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों से त्योहारों को अपने घरों में ही मनाने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा, “कंटेनमेंट जोन के बाहर ही उत्सव-त्योहारों के कार्यक्रम-समारोह आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी। कंटेनर जोन के आयोजकों, कर्मचारियों और आगंतुकों को इनमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कंटेनर जोन के अंदर रहने वाले लोगों को अपने घरों के अंदर ही सभी त्योहार…
#स्वच्छ _भारत_अभियान : स्वच्छ भारत अभियान के 6 साल पुरे, मोदी सरकार की बेमिसाल उपलब्धियां
न्यूज़ डेस्क। हाल में ही पुरे देश ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती मनाई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत अभियान’ ने भी अपने 6 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर, 2014 को हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों से यह अभियान अब एक जन आंदोलन बन चुका है। प्रधानंत्री मोदी और उनकी सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम है कि जहां देश को खुले में शौच से मुक्ति मिली, वहीं शहरों और गांवों को साफ रखने…
PM मोदी ने जल जीवन मिशन (‘हर घर जल’’) को लेकर ग्राम सरपंचों और प्रधानों को लिखा पत्र, कहा- गरीब और हाशिए पर खड़े लोगों को नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने की दिशा में अपने प्रयास को रखें जारी।
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन (‘हर घर जल’’) को लेकर देश के सभी ग्राम सरपंचों और प्रधानों को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में सरपंचों और प्रधानों से गांवों में हर घर को नल का जल उपलब्ध कराने के लिए इस मिशन को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 29 सितंबर को लिखे इस पत्र में कहा है कि इस मिशन के लक्ष्य- ‘हर घर जल’’ को सभी सरपंच, प्रधान, ग्राम समुदाय के नेताओं की सहायता से पूरी तरह…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए मंत्रालयों, राज्यों को भेजा परामर्श
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बच्चों और दिव्यांगों की सुरक्षा समेत मानवाधिकार के सभी पहलुओं पर जोर देते हुए कोविड-19 के मद्देनजर विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों को परामर्श जारी किया है। NHRC ने एक बयान में कहा कि वह वंचित और कमजोर लोगों के अधिकारों के बारे में ‘‘काफी चिंतित’’ है और उसने ‘‘मानवाधिकार और भविष्य के कदमों के संबंध में कोविड-19 के असर पर विशेषज्ञों की एक कमेटी’’ का गठन किया। NHRC issues advisories to the concerned ministries and all the States/UTs in context of COVID-19 pandemic.…
28 साल बाद बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में CBI की विशेष अदालत बड़ा फैसला, अडवाणी, जोशी समेत सभी 32 आरोपी बरी, जज ने कहा-पूर्व नियोजित नहीं थी घटना
न्यूज़ डेस्क। 28 साल बाद बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में बड़ा फैसला आ चुका है। कोर्ट ने इस केस में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। फैसला सुनाते हुए CBI के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि 6 दिसंबर, 1992 को जो कुछ भी हुआ वह पूर्व नियोजित घटना नहीं थी। घटना आकस्मिक थी। साथ ही जज ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य भी नहीं मिला हैं। जज सुरेंद्र कुमार यादव ने…
UNGA में PM मोदी का भाषण : सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी, आतंकवाद, कोरोना महामारी और लोककल्याणकारी योजनाओं का जिक्र
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूएन की 75वीं वर्षगांठ पर दुनिया को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने 22 मिनट के अपने भाषण में दुनिया के सबसे बड़े मंच से कई बड़े संदेश दिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने आतंकवाद को समूची मानवता का दुश्मन करार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में लोककल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए न्यू इंडिया की बुलंद तस्वीर पेश…
#FitIndiaMovement : फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया मंत्र – “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज़”
न्यूज़ डेस्क। आज फिट इंडिया मूवमेंट का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिटनेस के प्रति उत्साहित लोगों और खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “फिट इंडिया मूवमेंट ने अपने प्रभाव और प्रासंगिकता को इस कोरोनाकाल में सिद्ध करके दिखाया है। वाकई, फिट रहना उतना मुश्किल काम नहीं है जितना कुछ लोगों को लगता है। थोड़े से नियम से और थोड़े से परिश्रम से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा…
नरेंद्र मोदी सरकार का देशवासियों को तोहफा, दुनिया के कई देशों की यात्रा के लिए वीजा नहीं, भारत सरकार का पासपोर्ट ही काफी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दुनिया के अन्य देशों की यात्रा पर जाने वाले देशवासियों को सुविधाएं देने में जुटी है। इसके लिए वीजा मुक्त यात्रा, वीजा ऑन अराइवल और E-वीजा सुविधा देने वाले देशों की संख्या बढ़ाने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख की बदौलत दुनिया के 16 देशों में जाने के लिए भारत के नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। इन देशों में जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट ही काफी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती…
