#FitIndiaMovement : फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया मंत्र – “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज़”

न्यूज़ डेस्क। आज फिट इंडिया मूवमेंट का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिटनेस के प्रति उत्साहित लोगों और खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “फिट इंडिया मूवमेंट ने अपने प्रभाव और प्रासंगिकता को इस कोरोनाकाल में सिद्ध करके दिखाया है। वाकई, फिट रहना उतना मुश्किल काम नहीं है जितना कुछ लोगों को लगता है। थोड़े से नियम से और थोड़े से परिश्रम से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा…

नरेंद्र मोदी सरकार का देशवासियों को तोहफा, दुनिया के कई देशों की यात्रा के लिए वीजा नहीं, भारत सरकार का पासपोर्ट ही काफी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दुनिया के अन्य देशों की यात्रा पर जाने वाले देशवासियों को सुविधाएं देने में जुटी है। इसके लिए वीजा मुक्त यात्रा, वीजा ऑन अराइवल और E-वीजा सुविधा देने वाले देशों की संख्या बढ़ाने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख की बदौलत दुनिया के 16 देशों में जाने के लिए भारत के नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। इन देशों में जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट ही काफी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती…

मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी हेल्थ इंश्योरेंस योजना ‘आयुष्मान भारत’ के 2 साल पूरे, अब तक 1.26 करोड़ लाभार्थियों को मिला मुफ्त इलाज

न्यूज़ डेस्क। विश्व की सबसे बड़ी और मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम ‘आयुष्मान भारत’ को लांच हुए आज 2 वर्ष पूरे हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन के अनुसार आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब तक 1.26 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया गया है। 2018 में योजना के शुरू होने के बाद से अब तक 12.5 करोड़ ई-कार्ड जारी किए गए हैं। डॉ हर्ष वर्धन के अनुसार इस योजना के तहत अब तक 15,500 करोड़ रुपये से…

TIME मैगजीन ने जारी की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, प्रधानमंत्री मोदी और शाहीन बाग की दादी भी शामिल

न्यूज़ डेस्क। अमेरिका की मशहूर पत्रिका TIME ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कमला हैरिस और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय नेता हैं। TIME पत्रिका की इस सूची में शामिल भारतीयों में Google के CEO सुंदर पिचाई, अभिनेता आयुष्‍मान खुराना, HIV पर शोध करने वाले रविंदर गुप्‍ता और 82 साल की बिलकिस भी हैं। TIME मैगजीन…

किसानों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित मोदी सरकार ने दी किसानों को बड़ी सौगात, MSP खत्म करने के अफवाहों को गलत साबित कर बढ़ाया फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित हैं। 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। अभी हाल ही में संसद से कृषि सुधार के ऐतिहासिक विधेयक पास कराने के बाद अब केंद्र सरकार ने रबी की 6 फसलों की नई MSP जारी कर किसानों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज इसकी घोषणा लोकसभा में की। रबी फसलों की MSP में वृद्धि हेतु अहम फैसले लिए गए हैं। गेहूं…

कृषि सुधार 21वीं सदी के भारत की जरुरत है, सुधारो ने देश के हर किसान को आजादी दी है, इससे उज्ज्वल होगा किसानों का भविष्य : PM मोदी

न्यूज़ डेस्क। सरकार का किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास अनवरत जारी रहेगा। रविवार को राज्यसभा में पारित कृषि विधेयक के तहत कृषि सुधार 21वीं सदी के भारत की आवश्यकता है। इतना ही नहीं इस कृषि सुधार से देश के किसानों का भविष्य उज्ज्वल होगा। ये बातें किसी और ने नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। उन्होंने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में करीब 14,258 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली नौ राजमार्ग परियोजनाओं और राज्य के सभी 45,945 गांवों को इंटरनेट…

कृषि सुधार विधेयकों पर वोटिंग के दौरान राज्यसभा में हंगामा, फाड़ी बिल की कॉपी, तोड़ा माइक

नई दिल्ली। विपक्ष से लेकर सरकार में शामिल अकाली दल की ओर से भारी विरोध के बावजूद राज्यसभा में पेश किए गए कृषि सुधार विधेयकों पर जमकर हंगामा हुआ। वोटिंग के समय तो बात इतनी आगे बढ़ गई कि सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। TMC सांसद डेरेक ओब्रायन सहित विपक्ष के कई नेताओं ने बिल की कॉपी फाड़ी तो सभापति चेयर का माइक भी तोड़ डाला। आज #RajyaSabha में @AamAadmiParty सांसद श्री @SanjayAzadSln जी का मार्शल के साथ अभद्रता करना संसद की पवित्रता व गरिमा का अपमान है।…

#farmersfirst : प्रधानमंत्री मोदी ने देश के करोड़ों अन्नदाताओं को दी बधाई, बोले- किसानों की आय होगी दोगुनी, समृद्धि होगी सुनिश्चित।

नई दिल्ली। संसद में आज कृषि से जुड़े तीन विधेयकों पर अंतिम मुहर लग गई है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा में कृषि बिल ध्वनि मत से पास हो गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के कृषि इतिहास में आज एक बड़ा दिन है। संसद में अहम विधेयकों के पारित होने पर मैं अपने परिश्रमी अन्नदाताओं को बधाई देता हूं। यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होंगे। I said it earlier and I say it…

#farmersfirst : कृषि विधेयक राज्यसभा में पास, PM मोदी बोले- नए कृषि विधेयक से बढ़ेगी किसानों की आय, बताया कृषि इतिहास में बड़ा दिन

न्यूज़ डेस्क। कृषि विधेयक को लेकर आज जैसा अनुमान था वैसा ही हुआ। इस विधेयक को पास करवाने में वैसे तो विपक्ष खासकर कांग्रेस ने अड़चन डालने की कोशिश की लेकिन मोदी सरकार के संख्या बल के आगे नाकाम रही। मोदी सरकार के कृषि संबंधी दोनों विधेयक रविवार को राज्यसभा में ध्वनिमत से पास हो गए। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधेयक के पक्ष में राज्यसभा में अपना जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि संबंधी विधेयक पारित होने के राज्यसभा के इस फैसले को एक…

कोरोना से ठीक होने के मामले में अमेरिका को पछाड़ आगे निकला भारत, विश्व में पहले पायदान पर पहुंचा, कुल रिकवरी 42 लाख के पार

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मोदी सरकार की कोशिशें रंग लाने लगी हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर यह है कि यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीज दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। शनिवार को आए आंकड़ों के अनुसार मरीजों की रिकवरी के मामले में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। #IndiaFightsCorona India overtakes #USA and becomes No.1 in terms of global #COVID19 RECOVERIES.…