नई दिल्ली। यदि आप कोरोना से संक्रमित रहे हैं तो यह मानकर निश्चिंत नहीं हो सकते हैं कि आपके शरीर में तो एंटीबॉडी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने साफ किया है कि कोरोना का संक्रमण दोबारा हो सकता है, इसलिए मास्क सहित अन्य सावधानियों को जारी रखना जरूरी है। मृत्यु दर को एक फीसदी से कम लाने का लक्ष्य: स्वास्थ्य मंत्रालय#IndiaFightsCorona #Unite2FightCorona — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) October 20, 2020 आईसीएमआर (ICMR) के डीजी बलराम भार्गव ने मंगलवार को कहा, ”यदि किसी व्यक्ति में पांच महीने में एंटीबॉडी…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी का कोरोना से बचाव को लेकर देशवासियों को संदेश- लॉकडाउन हटा, कोरोना बाकी है, “जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं”
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट शुरू होने के बाद मंगलवार को 7वीं बाद राष्ट्र को संबोधित किया। PM मोदी ने अपने संदेश में देशवासियों से कोरोना को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। श्री मोदी ने रामचरित मानस के दोहे के जिक्र करते हुए कहा, “बीमारी, आग, शत्रु और पाप को कभी भी छोटा नहीं समझना चाहिए, जब तक इनका इलाज पूरा नहीं हो जाए, इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।” Sharing a message with…
दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर 10 लाख से अधिक लोगों ने देखी ‘अयोध्या की रामलीला’ की Live स्ट्रीमिंग #Navratri #Ramleela में देखें
न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी का दौर है, अयोध्या पूरी तरह सज चुकी है, नवरात्र का समय है इसलिए रामलीला भी हो रही है। दूरदर्शन पर रामलीला का लाइव प्रसारण (स्ट्रीमिंग) हो रहा है। इस साल यह प्रसारण सीधे अयोध्या से किया जा रहा है। रामलीला का प्रसारण 17 अक्टूबर से शुरू हुआ जिसे उत्तर प्रदेश के पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। अभी देखिए –‘राम लीला’ – अयोध्या से @DDNational और लाइव स्ट्रीमिंग https://t.co/1XEGpPYQBF पर #RamLeela pic.twitter.com/9jABRYiRrd — Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) October 19, 2020 दूरदर्शन…
बेटियों को आश्वासन देता हूँ, शादी की सही उम्र पर सरकार जल्द ही निर्णय लेगी: प्रधानमंत्री मोदी, पढ़ें भाषण की प्रमुख बातें….
न्यूज़ डेस्क। आज खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं सालगिरह है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कई अहम बातें भी कहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का नोबल पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिलना बड़ी बात है। छोटे किसानों को ताकत देने के लिए Farmer Producer Organizations यानि FPOs का एक बड़ा नेटवर्क देश में तैयार किया जा रहा है। देश में ऐसे कृषि उत्पादक संघ बनाने का काम तेजी से चल रहा है। #SahiPoshanDeshRoshan pic.twitter.com/I3VSJtJmuH — Narendra Modi (@narendramodi) October 16,…
अब देशभर के शहरों और गांव भीतर नहीं खोल सकेंगे डेयरी फार्म व गौशाला, पंजीकरण कराना भी होगा अनिवार्य
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित देशभर के शहरों और गांव के भीतर अब डेयरी फार्म और गौशाला खोलने की इजाजत नहीं होगी। डेयरी फार्म और गौशाला शहरों और गांव की सीमा से 200 मीटर की दूरी पर खोलने की इजाजत होगी। पर्यावरण हितों की अनदेखी कर देशभर में चल रहे डेयरी फार्म और गौशालाओं ने होने वाले वायु और जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने रा्ष्ट्रीय हरित अधिकरण को यह जानकारी दी है। Please click on the link below to know 4pm bulletin…
मोदीराज में आम भारतीयों की आय 25,529 रुपये सालाना बढ़ी!
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार न सिर्फ देश की तरक्की में जुटी है, बल्कि आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी जुटी है। मोदी सरकार के इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि बीते छह वर्षों में प्रति व्यक्ति आय 30 से अधिक बढ़ गई है। RBI के आंकड़ों के मुताबिक जहां 2014-15 में देश में प्रति व्यक्ति आय 83,091 रुपये सालाना थी, वो अब 2019-20 में बढ़कर 1,08,620 रुपये प्रतिवर्ष हो गई है। …
विश्व बैंक रिपोर्ट : कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने से भारत को हो सकता है 40 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान
नई दिल्ली। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 के चलते लंबे समय तक स्कूल बंद रहने से भारत को 40 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पढ़ाई को होने वाला नुकसान अलग है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा हालात में दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्कूलों के बंद रहने से 62 अरब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो सकता है तथा अगर हालात और अधिक निराशानजक रहे तो यह नुकसान 88 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। अर्थव्यवस्थाओं पर…
#स्वामित्वयोजना : स्वामित्व योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड वितरण का शुभारंभ करते हुए बोले PM मोदी, आत्मनिर्भर भारत अभियान में देश ने उठाया एक बड़ा कदम, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रॉपर्टी कार्ड देश के प्रत्येक गांवों में पहुंचे
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 6 राज्यों के 763 गांवों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रॉपर्टी कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया। PM मोदी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में आज देश ने एक और बड़ा कदम उठा दिया है। स्वामित्व योजना, गांव में रहने वाले हमारे भाई-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत मदद करने वाली है। आज हरियाणा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हज़ारों परिवारों को उनके घरों के कानूनी कागज सौंपे गए हैं। और अगले तीन-चार साल में…
चुनाव वाले राज्यों में 15 अक्टूबर से पहले सभाएं करने की अनुमति, दिशानिर्देशों का करना होगा करना होगा सख्ती से पालन
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दिशानिर्देशों में संशोधन करते हुए राजनीतिक दलों को 15 अक्टूबर से पहले रैलियां आयोजित करने की अनुमति दे दी है। ये अनुमति उन 12 राज्यों को दी गई है, जहां चुनाव होने हैं। यह आदेश चुनाव आयोग द्वारा बिहार के विधानसभा चुनाव और 11 राज्यों में उपचुनावों की घोषणा करने के बाद आया है। राज्यों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को ये चुनाव होने हैं। एक अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने कहा कि खुले स्थानों में 15 अक्टूबर के पहले…
भारत ने स्वदेशी एंटी रेडिएशन मिसाइल ‘रुद्रम-1’ का किया सफल परीक्षण, दुश्मन के रडार में घुसकर करेगा वार, रक्षा मंत्री ने DRDO को ट्वीट कर दी बधाई
नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को नयी पीढ़ी की विकिरण रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया जो भारतीय वायुसेना के रणनीतिक अस्त्र-शस्त्र भंडार में शामिल होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत की पहली स्वदेश निर्मित विकिरण रोधी मिसाइल ‘रुद्रम-1’ की गति मैक दो या ध्वनि की गति से दोगुनी है। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल जब वायुसेना में शामिल होने के लिए तैयार होगी तो इसे सुखोई लड़ाकू विमानों के साथ जोड़ा जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण…
