नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत और इजराइल के बीच स्वास्थ्य एवं दवा के क्षेत्र में सहयोग करने के बारे में समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस समझौता ज्ञापन के तहत डॉक्टरों, अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों का आदान-प्रदान और प्रशिक्षण, मानव संसाधन विकास व स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं स्थापित करने में सहयोग जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसमें फार्मास्युटिकल, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के विनियमन के संबंध में सूचनाओं…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
पिनाका रॉकेट सिस्टम के नए वर्जन का भारत ने किया सफ़ल परीक्षण, सीमा पर चीन को मिलेगा करारा जवाब
नई दिल्ली। LAC पर चीन के साथ तनातनी के बीच भारत लगातार अपनी मिसाइलों और रॉकेटों का परीक्षण कर रहा है। पिछले दो महीने के अंदर ऐसे कई सफल परीक्षण किए जा चुके हैं। अब भारत ने पिनाका रॉकेट सिस्टम के उन्नत संस्करण का बुधवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस सिस्टम को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से तैयार किया है। इसका परीक्षण ओडिशा तट पर चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया। Enhanced version of PINAKA Rocket System, developed by Defence Research and…
Unlock 6.0 : 1 नवंबर से शुरू हुआ अनलॉक 6.0, जानें पूरे देश में क्या-क्या खुलेगा किस पर है पाबन्दी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब भी बना हुआ है लेकिन भारत आज से अनलॉक 6.0 में कदम रखने जा रहा है। कंटेनमेंट जोन के अलावा दूसरी जगहों पर बाहरी गतिविधियों को बढ़ाने के साथ रविवार को भारत में अनलॉक शुरू होगा। इस हफ्ते की शुरुआत में, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कहा था कि इसमें और ढील नहीं दी जाएगी और पिछले महीने जारी किए गए 5.0 दिशानिर्देश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। 1 जून से देश में ‘अनलॉक’ प्रक्रिया शुरू होने के बाद, सख्त मानक संचालन के साथ…
प्रधानमंत्री मोदी ने की फ्रांस हमले की निंदा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ जंग में फ्रांस के साथ है भारत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस में हमलों की निंदी की जिसमें नीस के चर्च में चाकू से हुआ हमला भी शामिल है, जहां तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। चाकू के साथ घुसे हमलावर ने पुलिस की गोली लगने से पहले दो महिलाओं और एक पुरुष को नोत्रे दामे बासिलिका में गुरुवार सुबह मार डाला। इसमें से एक महिला का उसने गला रेत डाला। PM मोदी ने ट्वीट किया, ”मैं फ्रांस में हालिया आंतकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें आज नीस…
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब खाद्यान को जूट के थैलों में पैक करना अनिवार्य
नई दिल्ली। केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक PM नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इथेनॉल की खरीद के लिए तंत्र को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जूट के बैग को बढ़ावा देने के लिए खाद्यान के सामान की जूट के बैग में पैकिंग की जाएगी। अब अनाज की पैकेजिंज जूट के थैलों और चीनी के बीस फीसदी पैकेट जूट के बनेंगे। #Cabinet Briefing https://t.co/spRlE2MsrW —…
‘अल्लाह के वास्ते अभिनंदन को जाने दो, नहीं तो भारत हमला कर देगा’,पाक MP ने संसद में खोली डर की पोल, मोदी के डर से पानी-पानी हुआ था पकिस्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी 2019 को भारत की ओर से की गई एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तानी आर्मी और वहां की सरकार भले ही हमेशा से सवाल उठाती रही हो, लेकिन अब पाकिस्तान की संसद में इस बात को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। पाकिस्तान सीनेटर अयाज सादिक ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बैठक के दौरान कहा था कि अगर पाकिस्तान ने भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा नहीं किया, तो भारत रात 9 बजे पाकिस्तान पर हमला…
#Mann Ki Baat: PM मोदी की अपील- इस बार की खरीदी में ‘Vocal for Local’ का संकल्प अवश्य याद रखें, देश के वीर जवानों के लिए भी जलाएं एक दीया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। PM मोदी के मन की कार्यक्रम की यह 70वीं कड़ी थी। PM मोदी की ये बातचीत जो कई विषयों पर आधारित रही। उन्होंने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर सतर्कता बरतते हुए त्योहार मनाने की अपील की। Do tune in to #MannKiBaat October 2020. https://t.co/nG0hSmfxHx — Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2020 PM मोदी ने देशवासियों से त्योहारों के मौसम में बाजार से…
बफर स्टॉक से राज्यों को 28 रुपए किलो प्याज देगी केंद्र सरकार, जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए, स्टॉक लिमिट घटाई
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली, मुंबई-चंडीगढ़ समेत देश के दूसरे शहरों में ऊंचे दामों से लोग बेहाल हैं। देश में प्याज 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने, और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। थोक विक्रेताओं के लिए प्याज की स्टॉक लिमिट को 25 मीट्रिक टन और खुदरा व्यापारियों के लिए 2 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्टूबर को मुंबई में खुदरा प्याज की कीमतें 86…
कोविड-19 : स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ने पार किया एक और पड़ाव, DCGI ने दी तीसरे फेज के ट्रायल को मंजूरी, दिवाली के बाद स्वदेशी टीके पर होगा परीक्षण
हैदराबाद। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक को वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल की मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक उन दो कैंडिडेट में से एक है जो स्वदेशी हैं। भारत बायोटेक ने पहले और दूसरे फेस के ट्रायल के डाटा के साथ एनिमल चैलेंज डेटा पेश किया। सारा डेटा देखकर हुई चर्चा के बाद मंजूरी दी गई है। ट्रायल का तीसरा चरण अगले महीने शुरू होने की संभावना है। भारत बायोटेक के तीसरे चरण के ट्रायल को को मंजूरी दी और प्रोटोकॉल में “मामूली संशोधन” का…
30 लाख सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, एक किश्त में विजयदशमी से पहले मिलेगा बोनस
न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी दौर में दिवाली से पहले ही मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिवाली बोनस देने का फैसला किया गया। इससे 30 लाख केंद्रीय गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को फायदा होगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि डीबीटी यानि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे कर्मचारियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। आज कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के अंतर्गत विजयादशमी या दुर्गा पूजा से पहले…
