हैदराबाद। दुनियाभर में कोरोना वायरस से लोग परेशान है। इस वायरस के रोकथाम के लिए वैज्ञानिक वैक्सीन बना रहे हैं और कुछ वैक्सीन के प्रारंभिक प्रयोग सफल रहे हैं और इनसे सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दिए हैं। इन्हीं वैक्सीन में एक है रूस की स्पूतनिक वैक्सीन और ‘कोवैक्सीन’। इस वैक्सीन को लगाने वालों को एक सलाह दी जा रही है कि वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में शराब का सेवन न करें, नहीं तो वैक्सीन असर नहीं करेगा। भारत बायोटेक द्वारा तैयार किए जा रहे ‘कोवैक्सीन’ को लगवाने के…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
कोविड- 19 : 17 लाख करोड़ के खर्च का ब्यौरा नहीं दे पा रही मोदी सरकार, उल्टा हर भारतीय को बना दिया कर्जदार
मुंबई। कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेजों की घोषणा की। साथ ही देशवासियों को यह यकीन दिलाया कि इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। हालांकि हुआ इसके उलट। एक तो इस मद के तहत खर्च हुए 17 लाख करोड़ रुपये का केंद्र सरकार ब्यौरा तक नहीं दे पा रही, दूसरे उसने हर भारतीय को आने वाले समय में आठ रुपये का कर्जदार भी बना दिया है। यह खुलासा एक व्यापारी प्रफुल्ल शारदा की RTI के तहत केंद्र सरकार द्वारा…
बोर्ड परीक्षा मार्च में ही आयोजित कराने की कोई अनिवार्यता नहीं : शिक्षा मंत्री पोखरियाल
नई दिल्ली। अगले वर्ष होने वाली 10वीं और 12वीं की CBSE बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को पर्याप्त समय दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं मार्च में ही आयोजित कराने की कोई अनिवार्यता नहीं है। अभिभावकों ने बोर्ड की परीक्षाएं मई महीने के दौरान कराने की मांग की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “छात्रों को परीक्षा के नए पैटर्न के आधार पर तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। परीक्षा मार्च महीने में आयोजित कराने की कोई…
सरकार ने कृषि कानून वापस लेने से किया इनकार, किसानों को देगी लिखित संशोधन प्रस्ताव
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मंगलवार को हुई किसान संगठनों की बैठक में यह तय हुआ कि नए कृषि कानूनों में संशोधन को लेकर सरकार अब किसान संगठनों को एक प्रस्ताव भेजेगी। इस प्रस्ताव पर विचार करके किसान नेता सरकार को अपना फैसला बताएंगे। यह जानकारी बैठक में शामिल हुए किसान नेताओं ने दी। गृहमंत्री ने किसान संगठनों से स्पष्ट कर दिया है कि नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे, हालांकि उन्होंने संशोधन पर विचार करने की बात कही है। हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के…
#IMC2020Virtual के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी- कोरोना काल में टेलिकॉम सेक्टर की भूमिका अहम रही, 5G तकनीक को लॉन्च करने के लिए मिलकर करें काम
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2020 को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में टेलिकॉम सेक्टर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन तेजी से आगे बढ़ रहे इस सेक्टर को अभी भी लंबी दूरी हासिल करनी बाकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में टेलिकॉम सेक्टर ने अहम रोल निभाया है। It is important to think & plan how do we improve lives with the upcoming technology revolution. Better healthcare, Better education, Better information and opportunities for…
किसान आंदोलन : विपक्षी दलों पर बरसे रविशंकर प्रसाद, कहा- विपक्षी दल राजनीतिक वजूद बचाने के लिए किसानों के आंदोलन में कूदे
नई दिल्ली। कृषि कानून को लेकर अब केंद्र सरकार को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। देशभर के किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं पिछले 11 दिनों से वहां किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों के आंदोलन के समर्थन में अब कई विपक्षी दल भी शामिल हो गए हैं। किसानों ने कल विरोध प्रदर्शन को और विशाल करने के लिए भारत बंद का आवाहन किया है, जिसमें 11 राजनीतिक दलों ने उनका समर्थन किया है। किसानों के आंदोलन में विपक्षी दलों के समर्थन को लेकर अब…
विश्व विकलांग दिवस विशेष 2020 : ‘दिव्यांग’, इनके हौसले के आगे हारी विकलांगता, जज्बे को करती है दुनिया सलाम
नई दिल्ली। विकलांगता कोई अभिषाप नहीं, इस बात को दुनिया को समझाने के लिए ही हर साल 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस (World Disability Day) मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द की जगह ‘दिव्यांग’ शब्द का प्रयोग शुरू किया। उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी आम लोगों की तरह जिंदगी जी सकता है। विकलांग व्यक्तियों के आत्म सम्मान और जीवन में नई दिशा देने के उद्देश्य से विश्व विकलांग दिवस हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है।…
प्रवासी भारतीय वोटर्स भी कर सकेंगे मतदान? चुनाव आयोग ने रखा ऐसा प्रस्ताव
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सरकार को प्रस्ताव दिया है कि इलेक्ट्रॉनिक तरीके से डाक मतदान प्रणाली (ETPBS) की सुविधा योग्य प्रवासी भारतीय मतदाताओं को भी प्रदान की जाए। यह सुविधा अभी तक सैन्यकर्मियों के लिए उपलब्ध है। कानून मंत्रालय में विधायी सचिव को 27 नवंबर को लिखे एक पत्र में आयोग ने कहा कि सेना के मतदाताओं के मामले में ETPBS के सफल क्रियान्वयन के बाद उसे अब भरोसा है कि यह सुविधा विदेशी प्रवासी मतदाताओं को भी दी जा सकती है। आयोग ने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल,…
देखिए कनाडा के PM ट्रूडो का दोगलापन, पहले WTO में किसानों की मदद पर उठाए सवाल, अब किसान आंदोलन का समर्थन, भारत ने जताया कड़ा विरोध बोला- घरेलू मामलों में बोलने की जरूरत नहीं
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर कनाडा के पीएम की ओर से चिंता जाहिर किए जाने पर भारत ने जवाब देते हुए नसीहत दी है कि राजनीतिक फायदे के लिए किसी लोकतांत्रिक देश के घरेलू मुद्दे पर ना बोलें तो ही बेहतर है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे नाजायज और नासमझी भरा बताया है। भारत ने इस तरह की टिप्पणी को गैर जरूरी करार दिया है। वहीं कनाडा के इस किसान प्रेम और दोगलेपन की पोल WTO उस बैठक से खुल जाती है, जिसमें कनाडा ने मोदी…
देश में कोरोना संकट : केंद्र ने जारी की नई गाइडलाइंस, राज्यों को मिली नाइट कर्फ्यू लगाने की छूट, जानिए 31 दिसंबर तक नए नियम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के एक बार फिर से बढ़ते मामलों के बीच जंग तेज करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक की नई गाइडलाइन जारी की है। गृह मंत्रालय के ताजा दिशा-निर्देश के मुताबिक, राज्यों को कड़ाई से संक्रमण के रोकथाम उपायों को लागू करने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कहा गया है। इस बार सरकार का ज्यादा फोकस भीड़ को नियंत्रित करने की है। सरकार के यह दिशा-निर्देश 1 दिसंबर से प्रभावी होंगे और 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे। गृह मंत्रालय…
