नई दिल्ली। दिसंबर 2020 में वस्तु एवं सेवा कर (GST) राजस्व 1.15 लाख करोड़ से अधिक रहा, जो अब तक सबसे अधिक है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि GST संग्रह दिसंबर में 1,15,174 करोड़ रुपये रहा है। कुल राजस्व में केंद्रीय जीएसटी का योगदान 21,365 करोड़ रुपये रहा। राज्य जीएसटी 27,804 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान एकीकृत जीएसटी 57,426 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 27,050 करोड़ रुपये सहित) रहा। वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान उपकर (सेस) 8,579 करोड़ रुपये रहा, जिसमें माल के…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
बड़ी खबर: कोरोना की ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन देशवासियों को तोहफा मिला है। भारत सरकार की केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के विशेषज्ञों की कमेटी ने शुक्रवार को कोराना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। एक्सपर्ट पैनल से हरी झंडी मिलने के बाद वैक्सीन को अब ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के पास भेजा जाएगा। ऑक्सफोर्ड की इस वैक्सीन का प्रोडक्शन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने किया है। एसआईआई दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता कंपनी है। ब्रिटेन की…
राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवन की कामना की
हैदराबाद। नए साल 2021 का आगाज हो गया है। हर जगह आतिशबाजियों से रंगीन रात और रंगबिरंगी रोशनियों के साथ नए साल का स्वागत किया गया। देश के प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देशवासियों को नए साल की शुभकानाएं दी हैं। साथ ही इस कोरोना से मिली चुनौतियों से निकलकर आगे बढ़ने की आशा जताई है। आइए, हम सब मिलकर प्रेम और करुणा की भावना से एक ऐसा समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम करें जहां शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले। मेरी कामना…
#PMApprovalRating : अप्रूवल रेटिंग में एक बार फिर पीएम मोदी नंबर 1, दुनिया के सभी नेता पीछे
न्यूज़ डेस्क। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनियाभर में लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। अमेरिकी एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए सर्वे में ये बात निकलकर आई है। एजेंसी के मुताबिक पीएम मोदी की कुल अप्रूवल रेटिंग 55 रेटिंग है। एजेंसी की रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता सभी वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक है। यह एजेंसी दुनिया भर के नेताओं और सरकार की अप्रूवल रेटिंग जारी करती है। इनकी भी बढ़ी लोकप्रियता मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस ने वर्तमान में 13…
Bank Holidays in January 2021: कल इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जनवरी में 14 दिन नहीं होगा काम, चेक कर लें लिस्ट
नई दिल्ली। कल से नया साल 2021 शुरू होने वाला है। नये साल के पहले महीने यानी जनवरी में बैंक का करने के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। जनवरी में करीब 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। नौ दिन तो पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियों की वजह से कहीं-कहीं ज्यादा दिन भी बैंक बंद रहेंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर अगले महीने इसकी संख्या 14 हैं। ज्ञात हो कि इसमें शनिवार और रविवार…
New Year 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश देशवासियों दी नए साल की बधाई, बोले- समाज में प्यार बढ़ाने के लिए करें काम
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी देशवासियों को नए साल, 2021 की बधाई दी है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है कि नए साल के अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले देश के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। हर नया साल एक नई शुरुआत करने का अवसर हमें देता है कि व्यक्तिगत और सामूहिक तौर पर हम एक नई शुरुआत करें। मैं आशा करता हूं कि नया साल आपके लिए बेहतर चीजें लेकर आए। राष्ट्रपति ने कहा है कि यह सांस्कृतिक…
CBSE Exam Date 2021 : शिक्षा मंत्री निशंक का ऐलान, 4 मई से 10 जून तक होंगी CBSE 10वीं 12वीं की परीक्षाएं, नतीजे 15 जुलाई तक
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने गुरुवार को कहा कि 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं चार मई से प्रारंभ होगी। ये परीक्षाएं 10 जून तक पूरा कर ली जाएंगी। परीक्षाएं संपन्न कराने के बाद रिजल्ट की घोषणा 15 जुलाई तक होगी। 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल एक मार्च से अपना प्रैक्टिल,…
कोविड महामारी को हराने की तैयारी, 2 जनवरी से देश के सभी राज्यों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू, Covin मोबाइल ऐप के जरिए होगा काम
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहम फैसला लेते हुए 2 जनवरी को देशभर में कोरोना वैक्सीन के लिए ड्राई रन करना तय किया है। इसको लेकर सभी राज्यों को दिशानिर्देश भेज दिया गया है। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में आम लोगों की सीमित सहभागिता होगी। खासकर मेडिकल सेवाओं या फिर आसन्न टीकाकरण से जुड़ी टीम के लिए ये अहम परीक्षा होगी। इससे पहले इसी तरह का ड्राई रन आंध्र प्रदेश सहित चार राज्यों में किया गया था। जो पूरी तरह सफल रहा। नए साल पर कोरोना वायरस वैक्सीन लोगों…
टैक्सपेयर्स को राहत, इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 10 दिन और बढ़ी
नई दिल्ली। आकलन वर्ष 2020-21 (वित्त वर्ष 2019-20) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख को 10 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब व्यक्तिगत रूप से इनकम टैक्स रिटर्न को फाइल करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2021 कर दी गई है। वहीं, कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ाकर 15 फरवरी, 2021 की गई है। यह दूसरी बार है जब आयकर रिटर्न भरने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले कोरोना के कारण आयकर…
नव वर्ष के आयोजनों पर रखें कड़ी निगरानी, साबित हो सकता है सुपर स्प्रेडर: केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को नए साल के जश्न के लिए होने वाले आयोजनों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। मंत्रालय का मानना है कि ऐसे आयोजन कोविड-19 महामारी के लिए संभावित ‘सुपर स्प्रेडर’ साबित हो सकते हैं। मंत्रालय ने सर्दियों के मौसम में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर भीड़ इकट्ठा होने पर भी रोक लगाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पिछले…
