बजट 2021-22: किसकी हुई चांदी, कौन रहा खाली हाथ, जानें मोदी सरकार के बजट के 10 बड़े ऐलान

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आज यानी 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया। इस आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना टीका से लेकर सैनिक स्कूलों के खोले जाने का ऐलान किया। मगर मिडिल क्लास को इस बजट से कुछ खास नहीं मिला। टैक्सपेयर्स को उम्मीद थी की टैक्स सुधार की दिशा में सरकार कुछ कदम उठाएगी और टैक्स स्लैब में बदलाव होगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह छूट दे दी कि अब उन्हें…

आम बजट 2021-22: गांव, गरीब और किसानों की उन्नति होगी मोदी सरकार की प्राथमिकता!

नई दिल्ली । कोरोना महामारी के संकट काल में जब विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के विकास पर ब्रेक लग गया था तब भारत में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की गाड़ी रफ्तार भर रही थी। देश ने किसान और कृषि क्षेत्र की ताकत देखी। सरकार ने भी खेती-किसानी से जुड़ी देश की एक बड़ी आबादी की सुध ली और कृषि क्षेत्र में सुधार की बयार तेज करने के मकसद से नये कानून बनाए। कृषि सुधार पर तकरार और कोरोना की मार से उबरने की उम्मीदों के बीच सोमवार को संसद में…

चुनाव आयोग ने लॉन्च किया डिजिटल वोटर ID कार्ड, डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये 7 आसान स्टेप्स

नई दिल्ली। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने डिजिटल वोटर आईडी कार्ड की सुविधा शुरू की। इसे इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (E-EPIC) कहा जाता है। यह डिजिटल वोटर आईडी कार्ड पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा। ई-ईपीआईसी केवल ई-आधार की तरह है। इसे सिर्फ प्रिंट किया जा सकता है। इसको एडिट नहीं किया जा सकता है। ग़ौरतलब है कि 31 जनवरी तक यह सुविधा केवल उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया…

कोविड-19 : केंद्र ने जारी किया नए दिशा-निर्देश, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल को भी अनुमति

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कोविड-19 संबंधी नए दिशा-निर्देश के तहत सिनेमा हॉल और थियेटरों को ज्यादा क्षमता के साथ संचालन जारी रखने की अनुमति दे दी, वहीं स्वीमिंग पूलों को भी सबके लिए खोलने की मंजूरी दे दी। यह नया दिशा-निर्देश एक फरवरी से लागू होगा। इसके मुताबिक राज्यों के भीतर या एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। इसके लिए किसी तरह की अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं होगी। निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर कुछ को छोड़कर सभी…

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, ट्वीट कर बोले- जय हिंद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!’’ गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में राजपथ पर सम्पन्न होता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। यह समारोह देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन करता है। देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद! Wishing all the people of India a Happy #RepublicDay. Jai…

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्‍ट्रपति ने किया देश को संबोधित, कहा- सैनिकों की बहादुरी, देशप्रेम और बलिदान पर हम सभी को गर्व है

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय त्योहारों को सभी देशवासी राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी हम पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान व आस्था व्यक्त करते हैं। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान की उद्देशिका में रेखांकित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के जीवन-मूल्य हम सबके लिए पुनीत आदर्श हैं। यह उम्मीद की…

कोविड-19 टीकाकरण : कोरोना वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाना अब पड़ेगा भारी, केंद्र ने कार्रवाई के दिए आदेश

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता पर लगातार अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अफवाहों का सामना कर रहे केंद्र ने राज्यों को इस तरह की भ्रामक सूचना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए कहा है। केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में इसपर भी जोर दिया कि देश के राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण ने पाया है कि दोनों टीके –…

Green Tax: 8 साल से पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स को नितिन गडकरी की मंजूरी, जानिए कितना टैक्स देना पड़ेगा आपको

नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने 8 साल से पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने की मंजूरी दे दी है। 8 साल से पुराने वाहनों पर फिटनेस सर्टिफिकेट के रिन्यूअल के दौरान यह टैक्स वसूला जाएगा। नियम को नोटिफाइ करने से पहले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास इस प्रस्ताव को भेजा जाएगा। परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस टैक्स से मिलने वाले राजस्व का इस्तेमाल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा। मंत्री ने सरकारी विभाग और…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, ये निर्वाचन आयोग के योगदान की सराहना करने का अवसर है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस सुचारू रूप से चुनावों को आयोजित करके देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने में निर्वाचन आयोग के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का अवसर है। निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। National Voters Day is an occasion to appreciate the remarkable contribution of the EC to strengthen our democratic fabric and ensure smooth conduct of elections. This is also a day to spread…

JEE Main 2021 : छात्रों को बड़ी राहत, जेईई मेन में 12वीं में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता हटाई गई

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने JEE मेन परीक्षा दे रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है। मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए जेईई मेन को लेकर 12वीं में 75 फीसदी अंकों की पात्रता संबंधी नियम को हटा दिया है। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए मंत्रालय ने यह छूट देने का फैसला किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को ट्वीट कर यह घोषणा की। निशंक ने ट्वीट कर कहा, ‘आईआईटी जेईई (एडवांस्ड) और पिछले अकादमिक वर्ष को लेकर लिए गए फैसले को ध्यान में रखते…