नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस संक्रमण अभी और बढ़ेगा। एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोरोना की ये दूसरी लहर मध्य मई तक बढेगी। कोरोना की ये दूसरी लहर अब से 20 दिन बाद यानी 20 मई के करीब अपने पीक पर होगी। रिपोर्ट कहती है कि तब तक देश में कोरोना के एक्टिव मामले 36 लाख का आंकड़ा पार कर जाएंगे। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे देशों के अनुभवों के आधार पर भारत में कोरोना की…
श्रेणी: राष्ट्रीय
राष्ट्रीय
कोविड-19 : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: 24 घंटों के भीतर मिले 4 लाख से ज्यादा नए मरीज, 3523 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है और संक्रमण के नए मामलों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 4,01,993 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कारण 3523 लोगों की जान भी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक राहत की बात ये है कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 2,99,988 मरीज…
कोविड-19 : कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने खोला खजाना, राज्यों को जारी की गई 8873 करोड़ की पहली किस्त
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड-19 रोधी विभिन्न उपायों के वास्ते 2021-22 के लिए राज्य आपदा मोचन कोष (Sdrf) से केंद्र के हिस्से की पहली किस्त के तौर पर 8,873.6 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इन उपायों में अस्पतालों के निर्माण के साथ ही ऑक्सीजन उत्पादन के लिए संयंत्र स्थापित करना भी शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि विशेष वितरण के तौर पर वित्त मंत्रालय के अधीन व्यय विभाग ने उसकी अनुशंसा पर सामान्य कार्यक्रम से पहले यह राशि जारी कर दी है। आधिकारिक बयान में कहा…
कोविड-19: ‘कोरोना एक घोटाला है’ पर बोली सरकार- हम थक सकते हैं लेकिन वायरस नहीं थकता
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर आ रही प्रतिक्रियाओं पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ संदेश दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि नियमों का पालन कीजिए क्योंकि हम थक सकते हैं लेकिन वायरस नहीं थकता है। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय का यह बयान उन प्रतिक्रियाओं पर आया है जिसमें कुछ लोग यह कहते हुए नजर आए थए कि कोरोना एक घोटाला है, मुझे मास्क की जरूरत नहीं है। इसके आगे भी जिंदगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष की…
कोविड-19 : देश में कोरोना वैक्सीन की कमी पर रार, विदेश भेजने पर रोक से मोदी सरकार ने किया इनकार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से वैक्सीन की कमी की शिकायत के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा है कि टीकों के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बगची ने गुरुवार को कहा कि हमारी घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति जारी रहेगी। टीके के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को सवाल किया कि राज्य को गुजरात और मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों की तुलना में कोविड-19 के कम टीके क्यों दिए जा…
कोविड-19 : अब प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान, 11 अप्रैल से शुरू करने की योजना
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सरकार का पूरा फोकस टीकाकरण अभियान को और ज्यादा तेज करने पर है, ताकी बड़ी आबादी को इस महामारी से बचाया जा सके। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना बनाई है। जिसके तहत प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकी 11 अप्रैल से इसे शुरू किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक जिन संस्थानों में…
#ExamWarriors : प्रधानमंत्री मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले जारी किया एग्जाम वॉरियर्स का नया संस्करण
न्यूज़ डेस्क। पीएम मोदी ने सोमवार को बोर्ड परिक्षाओं से पहले एग्जाम वॉरियर्स किताब का नया संस्करण जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एग्जाम वारियर्स के नए संस्करण की घोषणा करते हुए प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि एग्जाम वारियर्स के नए संस्करण को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से मिले बहुमूल्य इनपुट से समृद्ध किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किताब में नए भागों को जोड़ा गया है, जो विशेष रूप से माता-पिता और शिक्षकों को पसंद आएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी को अपने नौजवानों की मदद…
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कैसे मनेगी होली और ईद, केंद्र सरकार ने राज्यों को दिया सख्ती का आदेश
नई दिल्ली। एक तरफ देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जोर पकड़ रही है तो दूसरी तरफ होली से ईद तक कई त्योहार भी आने वाले हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लेटर लिखकर कई निर्देश दिए हैं और कोरोना प्रॉटोकॉल का पालन कराने को कहा गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखा जाए और मास्क और सोशल डिस्टेंशिंग जैसे नियमों का पालन कराया जाए। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी…
कोविड-19: कोरोना मामलों में वृद्धि को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, 1 से 30 अप्रैल तक रहेंगे लागू
नई दिल्ली। केंद्र ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किया है। नए दिशा-निर्देश के मुताबिक राज्यों को जांच, संपर्कों का पता लगाने, उपचार प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि जिन राज्यों में आरटी-पीसीआर जांच का अनुपात कम है, उन्हें इसे तेजी से बढ़ाना चाहिए। दिशा-निर्देश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से राज्यों को स्थिति के आकलन के आधार पर स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाने की अनुमति है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा-निर्देशों में…
100 से अधिक कर्मचारी होने पर बनानी होगी कैंटीन, 1 अप्रैल से मोदी सरकार लागू करेगी नियम, ओवरटाइम के नियमों में भी किये बदलाव, यंहा पढ़े..
नई दिल्ली। केंद्र सरकार नए श्रम कानूनों के तहत देश में कंपनियों में कर्मचारियों के लिए कैंटीन जरूरी करने और सरकारी योजनाओं को मजबूती से लागू करने के लिए वेलफेयर ऑफिसर नियुक्त करने के नियम तय कर दिए गए हैं। सरकार इन नए नियमों को देश भर में एक अप्रैल से लागू करने की तैयारी में हैं। केंद्र सरकार की तरफ से पिछले साल जारी व्यवसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020 में इस बारे में खास प्रावधान किए गए हैं जिन्हें सभी हितधारकों के साथ चर्चा के बाद लागू…
