सभी कोरोना से होने वाली मौतों को कोविड-19 प्रमाणित किया जाएगा, दोषी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: SC से केंद्र

नई दिल्ली। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किए एक हलफनामे में कहा है कि सभी कोरोनो वायरस मौतें, चाहे वे कहीं भी हुई हो, को कोविड की मौत के रूप में प्रमाणित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि कोरोना से हुई मौतों के मामले में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कम से कम 6 राज्यों में मृत्यु के आंकड़ों में भारी विसंगति हुई है। मीडिया में आईं खबरों के बाद सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में शनिवार की देर रात 183 पन्नों का हलफनामा…

कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को नहीं दे सकते 4-4 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने दाखिल किया फलफनामा

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को चार लाख रुपए अनुग्रह राशि दिए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर केंद्र सरकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा नहीं दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र ने कहा है कि कोविड-19 के पीड़ितों को 4 लाख रुपये का…

कोरोना नियमों में लापरवाही से 6 से 8 हफ्तों में भारत आ सकती है तीसरी लहर: AIIMS चीफ रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली। जून महीने में भारत को कोरोना की दूसरी लहर से थोड़ी राहत मिलते दिख रही है लेकिन यह पूरी तरह मंद नहीं पड़ी है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की आशंका भी जाहिर की गई है और अब एम्स के चीफ रणदीप गुलेरिया ने बयान दिया है कि अगले 6 से 8 हफ्तों में यानी की 2 महीने के अंदर भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है। AIIMS चीफ ने बातचीत के दौरान यह बयान दिया है।ज्ञात हो कि दूसरी…

पीएम मोदी एक बार फिर बने ग्लोबल लीडर नंबर 1, बाइडेन और जॉनसन समेत कइयों को छोड़ा पीछे

न्यूज़ डेस्क। नरेंद्र मोदी यानि भारत की कूटनीति का वो सिक्का जिसका संसार की चौपालों पर डंका बज रहा है। सियासी सफलता के साम्राज्य बने प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर ग्लोबल लीडर नंबर वन बन गए हैं। दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता हैं प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी डेटा फॉर्म मॉर्निग कंसल्ट के सर्वे में खुलासा हुआ है। 66 प्रतिशत ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले नंबर पर प्रधानमंत्री मोदी है। सर्वे में ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, जर्मनी और फ्रांस समेत 13 देशों के नेताओं से प्रधानमंत्री मोदी काफी आगे…

देश में करीब 1 लाख फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स तैयार करने का महाअभियान शुरु हो रहा है : पीएम मोदी

नई दिल्ली। कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्करों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक क्रैश कोर्स लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने महामारी कोविड-19 को लेकर देश को तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज शुरू किए जा रहे क्रैश कोर्स के जरिए 1 लाख वारियर्स को महामारी का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने क्रैश कोर्स करने वाले फ्रंटलाइन वर्करों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई की वे जल्द ही हेल्थकेयर वर्करों के सहयोग के लिए तैयार होंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्कर्स के लिए…

गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी से नुकसान को रोकने के लिए शुरू की हेल्पलाइन

नई दिल्ली। सुरक्षित डिजिटल भुगतान इको-सिस्टम प्रदान करने के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी के कारण होने वाले वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 155260 और रिपोर्टिग प्लेटफॉर्म का संचालन शुरू किया है। रिपोर्टिग प्लेटफॉर्म, साइबर धोखाधड़ी में नुकसान उठाने वाले व्यक्तियों को ऐसे मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक तंत्र की सुविधा देता है, ताकि उनकी गाढ़ी कमाई की हानि को रोका जा सके। हेल्पलाइन को एक अप्रैल, 2021 को…

कोविड- वैक्सीन: भारत में सितंबर तक उपलब्ध हो सकती है सीरम इंस्टीट्यूट की दूसरी कोरोना वैक्सीन COVOVAX

नई दिल्ली। कोविशील्ड वैक्सीन की निर्माता कंपनी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) सितंबर तक देश में अपनी दूसरी कोविड-19 वैक्सीन तैयार करने की योजना बना रही है। नया टीका कोवोवैक्स (COVOVAX) के ब्रांड नाम के तहत लॉन्च किया जाएगा, जिसे सीरम नोवोवैक्स के साथ साझेदारी में बना रहा है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को कोवोवैक्स उत्पादन के लिए प्रमुख कच्चे माल की पहली खेप पहले ही मिल चुकी है। ज्ञात हो कि Covovax के लिए क्लिनिकल ट्रायल इस साल की शुरुआत में मार्च…

CBSE Result : 12वीं रिजल्ट फार्मूला, व्यापक परामर्श के बाद अपनाई गई यह नीति : शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई की नीति एवं प्रक्रिया को संस्तुति प्रदान करने हेतु सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया। निशंक ने कहा कि सीबीएसई द्वारा सभी हितधारकों से व्यापक परामर्श के बाद यह नीति अपनाई गई है, जो विद्यार्थियों के हित में है। अंतिम परिणाम की गणना करते समय, कक्षा 10 के 3 सबसे अच्छे थ्योरी विषयों के अंकों का औसत, कक्षा 11 की थ्योरी के 30 फीसदी का वेटेज व कक्षा 12वीं की…

ट्विटर को भारी पड़ा मोदी सरकार से टकराव, 4 महीने में 25 प्रतिशत टूट गए शेयर

न्यूज़ डेक्स। मोदी सरकार की बार-बार की चेतावनी के बावजूद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर की मनमानी जारी थी। ट्विटर ने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी को डोनाल्ड ट्रंप समझने की भूल कर दी। उसे अंदाजा नहीं था कि मोदी सरकार उसके खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है। लेकिन खुद की नासमझी का खामियाजा ट्विटर को भुगना पड़ रहा है। आज मोदी सरकार से टकराव ट्विटर के लिए भारी पड़ रहा है। पिछले चार महीने में इस अमेरिकी कंपनी के शयेर करीब 25 प्रतिशत टूट गए हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में…

भारत में मिले कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को लेकर अमेरिका चिंतित, कहा- ये है सबसे खतरनाक…

नई दिल्ली। भारत में सबसे पहले पाए गए कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप को लेकर अमेरिका बेहद चिंतित है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने इसे बेहद चिंताजनक वैरिएंट बताया है। CDC ने कहा है कि डेल्टा स्वरूप में प्रसार की क्षमता काफी अधिक है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में पाए गए वायरस के तमाम स्वरूप चिंता के विषय रहे हैं लेकिन डेल्ट स्वरूप इनमें सबसे खतरनाक है। सीडीसी के प्रवक्ता ने कोरोना के B.1.1.7 (अल्फा), B.1.351 (बीटा), P.1 (गामा), B.1.427 (एप्सिलन), B.1.429 (एप्सिलन) और…