भारत ने कोरोना संकटकाल में कैसे किया चुनौतियों का सामना, किन सुधारों प्रोत्साहनों पर दिया जोर- Linked.in पर प्रधानमंत्री मोदी का ब्लॉग

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर आत्मनिर्भर भारत पैकेज पर एक ब्लॉग लिखा है। ‘विश्वास ओर प्रोत्साहनों के जरिए सुधार’ शीर्षक वाले इस ब्लॉग में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि पैकेज में शामिल चार सुधारों ने किस तरह लोगों की मदद की है। उन्होंने लिखा है कि इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा गरीब और मध्यम वर्गीय को हुआ है। मोदी सरकार ने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान आम लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की थी। ब्लॉग में प्रधानमंत्री ने लिखा है,…

वित्त मंत्री सीतारमण ने इन्फोसिस से नये आयकर पोर्टल की खामियां प्राथमिकता के साथ दूर करने को कहा

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इन्फोसिस से कहा कि आयकर विभाग के नये पोर्टल में आ रही खामियों को तुरंत दूर किया जाये। वहीं साफ्टवेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने आश्वासन देते हुये कहा कि पिछली आईटीआर देखने, इलेक्ट्रानिक- प्रक्रिया बढ़ाने सहित पांच तकनीकी खामियों का एक सप्ताह के भीतर समाधान कर लिये जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नये पोर्टल के कामकाज को लेकर इन्फोसिस के अधिकारियों के साथ नये आयकर ई- फाइलिंग पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर समीक्षा…

कोरोना के खिलाफ 77.8% प्रभावी है COVAXIN का टीका, सामने आए फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में बीते सोमवार यानी 21 जून से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग वाले लोगों को भी मुफ्त में कोविड वैक्सीन का टीका लगाने का अभियान शुरू हो चुका है। इस बीच देश में भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) द्वारा पहले ही मान्यता प्राप्त कर चुकी स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे सामने आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक फेज 3 के परीक्षण डेटा से पता चलता है कि कोवैक्सीन का टीका कोरोना वायरस के खिलाफ 77.8% प्रभावी है। कई…

कोविड-19 का डेल्टा+ वैरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश को किया अलर्ट

नई दिली। देश में दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई कि अब तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। इस बीच कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट नई मुसीबत बनकर आ गया है। कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट से भी खतरनाक बताए जा रहे इस डेल्टा प्लस को लेकर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयन INSACOG (इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक कंसोर्टिया) के हालिया निष्कर्षों के आधार पर महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश को इनके कुछ जिलों में पाए गए कोविड-19 के…

सैमसंग ने चीन से नोएडा शिफ्ट की अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, पीयूष गोयल बोले- मेक इन इंडिया को मिलेगी ताकत

नई दिल्ली। दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक सैमसंग ने अपना मोबाइल डिस्प्ले बनाने का यूनिट चीन से नोएडा में शिफ्ट किया है। सैमसंग के प्रतिनिधियों ने इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की है। सैमसंग के इस फैसले को लेकर रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भाजपा सरकार की बेहतर नीतियों की वजह से उत्तर प्रदेश में ये बड़ी यूनिट आई है। उन्होंने इसे मेक इन इंडिया को ताकत देने वाला बताया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल…

एक दिन में टीकाकरण के टूटे सभी रिकॉर्ड, BJP शासित राज्यों में दी गई 70% डोज, तो 30% डोज में सिमटे विपक्ष शासित सभी राज्य

न्यूज़ डेस्क। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 जून, 2021 को देश के सभी लोगों को मुफ्त टीके लगाने की नई टीकाकरण नीति को लागू कर दिया। इस नीति का व्यापक असर देखने को मिला। यह दिन टीकाकरण महाभियान के लिए ऐतिहासिक रहा, जब एक दिन में सबसे अधिक डोज देने का विश्व रिकॉर्ड कायम हो गया। सिर्फ एक दिन में 86.16 लाख से अधिक डोज दी गईं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है।…

क्या आप भी मास्क पहनने में कर रहे हैं लापरवाही, तो एक बार ये वीडियो देख लें, सब समझ में आ जाएगा

नई दिल्ली। भारत में भले ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है। लेकिन दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने साफ-साफ इस बात की चेतावनी दी है कि अगर लॉकडाउन में छूट मिलने पर कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया गया, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया तो कोरोना की तीसरी लहर 6-8 हफ्तों में आ जाएगी। ऐसे में अगर अब भी आप में से कुछ लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं या फिर मास्क पहनने में लापरवाही कर रहे हैं…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और निगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है- प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर को देश को संबोधित किया। देशवासियों को अंतर्राष्टीय योग दिवस की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना। योग ने लोगों में ये भरोसा बढ़ाया कि हम इस बीमारी से…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विशेष 21 : पीएम मोदी ने योग को दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, भारतीयों को कराया गर्व का एहसास

न्यूज़ डेक्स। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति की कई उत्कृष्ट सफलताओं में से एक है। आज दुनिया के कोने-कोने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग बड़े जोश के साथ योग के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कोशिशों का नतीजा है कि योग को दुनिया के अधिकतर देशों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री पद संभालने के कुछ समय बाद, सितंबर 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021: दुनिया को आज भारत ने दिया M-Yoga App का तोहफा, कई भाषाओं में होगा उपलब्ध: पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। शरीर को निरोग रखने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है और ये भारत ने ही पूरी दुनिया को बताया है। योग रखे निरोग का संदेश आज पूरी दुनिया जानती है। आज की तारीख भी खास है, आज यानि 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून की इस तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में भारत के साथ ही विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। आज से छह वर्ष पहले योग को महत्वपूर्ण मानते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…