मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में मंहगाई भत्ते पर डेढ़ साल से लगी रोक हटा दी है और महंगाई भत्ते को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। कोरोना काल में बढ़ती महंगाई के बीच मोदी सरकार के इस फैसले से करीब 48.34 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65.26 लाख पेंशनरों को फायदा पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया…

#Cheer4India : आप भी NaMo App – Narendra Modi पर देश के ओलंपिक एथलीटों को कह सकते हैं बेस्ट ऑफ लक, भेज सकते हैं शुभकामना संदेश

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस मौके पर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और कहा, “हाल के दिनों में #Cheer4India के साथ कितनी ही तस्वीरें मैंने देखी हैं। सोशल मीडिया से लेकर देश के अलग-अलग कोनों तक, पूरा देश आपके लिए उठ खड़ा हुआ है।“ बड़ी संख्या में लोग नमो एप पर ओलंपिक खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं, अपने बधाई संदेशों से एथलीटों का हौसला बढ़ा…

ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से बोले PM मोदी, पूरा भारत है आपके साथ, आशाओं – अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों की टुकड़ी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरा भारत खिलाड़ियों के साथ है और अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि जापान में जमकर खेलें सभी खिलाड़ी। टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना ने बहुत कुछ बदल दिया, ओलंपिक का साल बदल…

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की कोविड की समीक्षा, हिल स्टेशनों में उमड़ी भीड़ पर जताई चिंता

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वोत्तर राज्यों के आठ मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोविड को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना बहरूपिया है इसके हर वैरिएंट पर नजर रखनी होगी। बैठक में असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पीएम मोदी ने कहा, ”कोरोना बहरूपिया है, हमें कोरोना वायरस के हर वैरिएंट पर भी नजर रखनी होगी। म्यूटेशन के बाद ये कितना परेशान करने वाला होगा, इस बारे में…

कोविड-19 : देश के कई हिस्सों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार का घोर उल्लंघन देखा जा रहा है, संभावित तीसरी लहर को दे सकती है आमंत्रण : सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश के कई हिस्सों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार (covid-appropriate behavior) का घोर उल्लंघन देखा जा रहा है जो इसे काबू में करने के लिए अब तक की मेहनत पर पानी फेर सकता है। देश में महामारी की स्थिति पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लोग तीसरी लहर के बारे में ‘‘मौसम अद्यतन’’ के रूप में बात करते हैं, लेकिन यह समझने में विफल रहते हैं कि कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन या इसकी…

दुनिया का पहला स्मार्ट वैदिक शहर बनेगी अयोध्या, ‘रामायण आध्यात्मिक वन’ के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन का होगा विकास

न्यूज़ डेस्क। पीएम  नरेन्द्र मोदी राममंदिर के निर्माण और रामनगरी अयोध्या के विकास के प्रति बेहद गंभीर है। इसलिए वो समय-समय पर वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते रहते हैं। जून महीने के आखिरी हफ्ते में प्रधानमंत्री मोदी के सामने अयोध्या के विकास को लेकर एक भव्य योजना पेश की गई थी। इसमें AMRUT और SMART शहर के आधुनिक पहलुओं और ऐतिहासिक मिश्रण के साथ अयोध्या की महिमा को दोबारा स्थापित करने की कल्पना की गई है। इसमें अतीत की भव्यता, वर्तमान की…

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक, होंगी19 बैठकें: लोकसभा अध्यक्ष बिरला

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच संसद का मानसून सत्र इस महीने से शुरू होने जा रहा है। संसद का मानसूत्र सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज इसकी जानकारी दी। अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस दौरान 19 कार्यदिवस होंगे। आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है और स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त होता था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी सदस्यों और मीडिया को कोविड नियमों के अनुसार अनुमति दी…

12 सितंबर को होगी NEET (UG) 2021 की परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG) 2021 की परीक्षा देश भर में 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्राधान ने इसकी जानकारी दी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी। In order to ensure social distancing norms, number of cities where examination will be conducted has been increased from 155 to 198. The number of examination centres will also be increased from the 3862 centres used in 2020. — Dharmendra Pradhan (मोदी का परिवार) (@dpradhanbjp) July 12, 2021…

देश में काफी मजबूत है आर्थिक विकास की स्थिति, दहाई अंक में दर्ज होगी वृद्धि- नीति आयोग

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। नीति आयोग ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करेगी। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि हम जल्द ही कोरोना से पहले की स्थिति में पहुंच जाएंगे और जैसे ही हम मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में प्रेवश करेंगे, आर्थिक गतिविधियां और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था दहाई अंक में वृद्धि दर्ज करेगी।…

पद्म पुरस्कार 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को असाधारण प्रतिभा के धनी व्यक्तियों को नामांकित करने के लिए किया आमंत्रित

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिकों से अपनी पसंद के उन प्रेरक लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए नामित करने के लिए कहा है जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं, लेकिन उनके बारे में ज्यादतर लोगों को जानकारी नहीं हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट संदेश में कहा, ““भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अक्सर, हमें उनके बारे में ज्यादा देखने या सुनने को नहीं मिलता है। क्या…